World Malaria Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम

हर साल लाखों लोग मलेरिया के चलते जान तक गंवाते हैं। इसके मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। चलिए जानते हैं विश्व मलेरिया दिवस के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Malaria Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व मलेरिया दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम


मलेरिया एक ऐसा संक्रमण है, जिसके माले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हर साल दुनियाभर में करोड़ों लोग मलेरिया की चपेट में आते हैं। यही नहीं मलेरिया के चलते हर साल लाखों की संख्या में लोग जान तक गंवाते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2022 में मलेरिया से 249 मिलियन लोग प्रभावित हुए थे और इसके चलते 608,000 लोगों की मौत तक हुई थी। हर साल 25 अप्रैल को मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मकसद मलेरिया की रोकथाम कर लोगों की जान बचाना है। 

विश्व मलेरिया दिवस का इतिहास 

विश्व मलेरिया दिवस मनाए जाने की शुरुआत साल 2000 से हुई थी, जब इसे अफ्रीका मलेरिया डे के नाम से जाना जाता था। इसके बाद साल 2008 में इसका नाम बदलकर वर्ल्ड मलेरिया डे रख दिया गया था। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आयोजित किए जाने वाली वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के 60वें सेशन के दौरान किया गया था। साल 2016 में डब्ल्यूएचओ द्वारा 2030 तक मलेरिया के 90 प्रतिशत मामलों को कम करने की योजना बनाई गई। 

विश्व मलेरिया दिवस मनाने का मकसद 

विश्व मलेरिया दिवस मनाने के पीछे का मकसद लोगों को मलेरिया के बारे में जागरुक करना है। इस दिवस को मनाकर लोगों को मलेरिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है। इस दिवस पर कई स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य एजेंसियां इकठ्ठा होकर लोगों को यह बताते हैं कि यह वायरस सेहत के लिए कितना हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आपको इस वायरस का पता चलता है तो इसका इलाज कराने में जरा भी देरी न करें। 

विश्व मलेरिया दिवस की इस साल की थीम  

विश्व मलेरिया दिवस पर हर साल अगल-अलग थीम रखी जाती है। इस साल यानि साल 2024 की थीम इस बार अधिक न्यायसंगत विश्व के लिए मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाना है। इस थीम या नारे को लोगों तक पहुंचाकर मलेरिया के कारण हर साल होने वाले आंकड़ों को बता सकते हैं। इसे थीम के जरिए लोगों को मलेरिया के प्रति ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने पर जोर दिया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें - मलेरिया से पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

मलेरिया से बचने के तरीके 

  • यह बीमारी मच्छरों के कारण फैलती है, इसलिए इसके लिए टंकी या फिर कूलर में भरे पानी को निकाल दें। 
  • मलेरिया से बचने के लिए आपको फुल बाजू के कपड़े पहनने चाहिए साथ ही सिर को भी ढ़ककर रखना चाहिए। 
  • इसके लिए आप मच्छरदानी या फिर मच्छर मारने वाली कॉइल का भिी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Read Next

डिलीवरी के दौरान समस्या से नवजात शिशु को आया Neonatal स्ट्रोक, डॉक्टर से जानें इस बीमारी के बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version