दुनिया में पहली बार 3 पैरेंट्स के डीएनए से पैदा हुआ बच्चा

पत्रिका न्यू साइंटिस्ट के अनुसार दुनिया में पहली बार एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है, जिसके तीन जैविक माता-पिता हैं। दरअसल, उसका जन्म तीन लोगों के डीएनए से हुआ है।
  • SHARE
  • FOLLOW
दुनिया में पहली बार 3 पैरेंट्स के डीएनए से पैदा हुआ बच्चा


दुनिया में पहली बार एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है, जिसके तीन जैविक माता-पिता हैं। दरअसल, उसका जन्म तीन लोगों के डीएनए से हुआ है। विज्ञान शोध पत्रिका न्यू साइंटिस्ट के अनुसार तीन अभिभावकों वाला दुनिया का पहला बच्चा जन्म ले चुका है। पांच महीने के अब्राहिम हसन जार्डन के रहने वाले माता-पिता इब्तिसम शबान और महमूद हसन की संतान है। मेक्सिको में अमेरिकी टीम ने स्वस्थ बच्चे के लिए दुर्लभ आनुवंशिक परिवर्तन वाली विवादास्पद तकनीक का उपयोग किया।

newborn in hindi

बच्चे की मां को 'ली सिंड्रोम' नामक जेनेटिक बीमारी है। इस बीमारी से व्यक्ति का नर्वस सिस्टम प्रभावित हो जाता है। ये बीमारी माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए के माध्यम से बच्चों में पहुंच जाती है। महिला खुद तो स्वस्थ है लेकिन उसके दो बच्चे, एक छह वर्षीय लड़की और एक आठ महीने का लड़का पहले ही इस बीमारी के कारण मर चुके हैं।

न्यूयॉर्क के न्यू होप फर्टिलिटी क्लिनिक के डॉक्टर जॉन झांग बताते हैं कि मां के अंडाणु से न्यूक्लियस लेकर उसमें डोनर के अंडाणु में डाल दिया जाता है। डोनर के अंडाणु से उसका न्यूक्लियस पहले ही निकाल दिया जाता है लेकिन उसमें डोनर के स्वस्थ माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए मौजूद रहते हैं। आम डीएनए के उलट माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए मनुष्य की कोशिका ऊर्जा प्रदान करते हैं। कई वैज्ञानिक इस पद्धति से पैदा होने वाले बच्चों को “तीन अभिभावकों वाले बच्चे” कहने पर आपत्ति जताते हैं। ऐसे वैज्ञानिकों का कहना है कि इन बच्चों में महत्वपूर्ण डीएन दो लोगों के ही होते हैं ऐसे में उन्हें ‘तीन लोगों का बच्चा’ कहना उचित नहीं है।

मासट्रिस्ट यूनिवर्सिटी के जीनोम सेंटर के प्रोफेसर बर्ट स्मीट्स ने द इंडिपेंडेंट से कहा, “आखिरकार माइटोकॉन्ड्रियल दान के बाद माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए म्यूटेशन से दुनिया के पहले बच्चे का जन्म हो गया। ब्रिटेन के न्यूकैसल ग्रुप ने पहले ही दिखा दिया था कि ये तरीका सुरक्षित है और अस्पतालों में इसकी सुविधा प्रदान करना संबंधित देश के कानूनों और समय की बात है।”

Image Source : Getty

Read More Health News in Hindi

Read Next

तीन गुना तेजी से बढ़ रही दिल के मरीजों की संख्या : 'विश्व हृदय दिवस'

Disclaimer