कैसे करें काम के साथ एक्सरसाइज

जब बात काम और सेहत की आती है तो लोग समझौता सेहत के साथ ही कर बैठते हैं। लेकिन इसका एक समाधान भी है, अब आप काम के साथ भी खूब सारी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कैसे करें काम के साथ एक्सरसाइज


दुनिया बहुत तेजी से दौड़ने लगी है और हम मे अधिकांश लोग भी इससे कदम मिलाने के लिए भाग रहे हैं। और इसी दौड़ और आपा-धापी में फिट रहने के लिए एक्सरसाइज का समय नहीं मिल पाता है। क्योंकि जब बात काम और सेहत की आती है तो लोग समझौता सेहत के साथ ही कर बैठते हैं। लेकिन इसका एक समाधान है, आप काम के साथ भी एक्सरसाइज कर सकते हैं।


इसी समाधान विकल्प की तर्ज पर कई बड़े संस्थान जैसे गूगल और याहू जैसी सिलिकॉन वैली कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए काम के साथ जिम व योगा क्लासेज की व्यवस्था की हुई है। हालांकि यदि आपके दफ्तर में जिम और शावर की व्यवस्था नहीं भी है, तब भी आप काम के साथ कुछ ज ल्दी से की जाने वाली असरदार एक्सरासाइज कर सकते हैं। चलिये जानें कैसे?

 

Working Out at Work in Hindi

 

वेस्ट स्ट्रेच एक्सरसाइज

वेस्ट स्ट्रेच एक्सरसाइज को कुर्सी पर किया जाता है। इसे करने के लिए बाजुओं को सिर से ऊपर की ओर उठाते हुए अपने कूल्हे पर रखें। इसके बाद अब शरीर के ऊपरी हिस्से को धीरे से किसी एक दिशा में घुमाएं और फिर विपरीत दिशा में घुमाएं। इसे आप दिन में कई बार कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इ से करते समय कुर्सी स्थिर हो व पहिए वाली कुर्सी इस एक्सरसाइज को न करें।

एक्टिव आर्म्स एक्सरसाइज

एक्टिव आर्म्स एक्सरसाइज को करने के लिए कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। अब बाजुओं को कोहनी से मोड़ते हुए चेस्ट के पास ले जाएं और दोनों हथेलियों को मिलाएं। अब एक हथेली से दूसरी पर दबाव डालते हुए कलाई को पीछे की ओर मोड़ें। और फिर दूसरी तरफ से भी इसे दोहराएं।

बैक ट्विस्ट एक्सरसाइज

बैक ट्विस्ट एक्सरसाइज करने के लिए कुर्सी पर सीधे होकर बैठ जाएं और फिर अपने बाएं बाजू को बाएं कूल्हे की तरफ रखें। अब हथेली को सीट पर नीचे की तरफ रख लें। और फिर पीछे की तरफ मुड़ें और थोड़ी देर तक इसी स्थिति में रहें। इसके बाद ऐसा ही दूसरी तरफ से भी दोहराएं।

Working Out at Work in Hindi

 

स्ट्रांग लेग्स एक्सरसाइज

स्ट्रांग लेग्स करने के लिए टांगों को सामने की ओर सीधे ऊपर उठाएं। इस दौरान घुटने को मोड़े नहीं। अब बैठे-बैठे ही पैरों से मार्चिंग करना शुरू करें। यह करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसके बाद पैरों की उंगलियों के आधार पर खड़े हो जाएं और थोड़ी देर बाद वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं। इसे दिन में कई बार दोहराएं। इसके नियमित अभ्यास से पैरों की सक्रियता बनी रहती है।

नो डबल चिन एक्सरसाइज

डबल चिन यानी वास्तविक ठुड्ढी के नीचे एक और रेखा बन जाना। आप इससे भी मुक्ति पा सकती हैं। अपनी ठुड्ढी को ऊपर की ओर करें। अब मुंह को खोले और बंद करें, इस तरह जैसे आप कुछ खा रहे हैं। ठुड्ढी के नीचे की मांसपेशियों में आप कसाव महसूस उत्पन्न होता है।

टेंशन रिलीज एक्सरसाइज

तनाव के कारण अक्सर कंधों में दर्द देखने को मिलता है। इससे बचने के लिए टेंशन रिलीज एक्सरसाइज करें। इसे करने के लिए कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं, और कंधों को ऊपर की ओर उठाते हुए कान तक ले जाने का प्रयस करें। थोड़ी देर तक इसी स्थिति में रहें और फिर  सामान्य स्थिति में आ जाएं। इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं। इसे करने से कंधों में आराम मिलेगा और काम से उत्पन्न तनाव भी कम होगा। आप मेडिटेशन भी कर सकते हैं।

प्रकृति का साथ

आप सोचेंगे कि भला ये काम ऑफिस में बैठे-बैठे कैसे हो सकता है। लेकिन जनाब ये क्यों नहीं हो सकता? अगर आपके ऑफिस में लॉन या आसपास हरियाली नहीं है तो आप इंटरनेट पर भी ऐसे अच्छे वॉलपेपर देख सकते हैं। इससे भी आपकी आंखों को सुकून मिलेगा और मन शांत और अच्छा महसूस करेगा।

ऑफिस एक्सरसाइज डिवाइस "क्यूबी"

शिकागो बेस्ड एक कम्पनी ने ऐसा डिवाइस बनाया है, जिसकी मदद से आप ऑफिस में अपनी डेस्क पर काम करते हुए भी एक्सरसाइज कर सकेंगे। इस फिटनेस गैजेट को डेस्क के नीचे रखा जा सकता है। कम्पनी ने इस डिवाइस का नाम "क्यूबी" रखा है, जो दुनिया का पहला अंडर डेस्क ट्रेनर है। विशेष बात तो यह है कि यह हर दिन 120 कैलोरी तक बर्न करता है। इस फिटनेस इक्विपमेंट को मोबाइल एप की मदद से संचालित किया जा सकता है।



Read More Articles On Exercise & Fitness in Hindi.

Read Next

बीमार व्यक्ति को एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट् की राय

Disclaimer