Why National Doctors Day 2024 celebrated only on 1 July: कहते हैं अच्छा स्वास्थ्य ही सेहत की सबसे बड़ी पूंजी है। अगर एक व्यक्ति शारीरिक तौर पर स्वस्थ है तो अपने जीवन के हर पल को अच्छे से जी सकता है। अच्छे स्वास्थ्य और शरीर को निरोग रखने में डॉक्टरों की अहम भूमिका है। हर छोटी-बड़ी बीमारियों को डॉक्टरों की मदद से ही ठीक किया जा सकता है। हमारे स्वास्थ्य के लिए डॉक्टरों की इसी भूमिका को देखते हुए इन्हें पृथ्वी के भगवान का दर्जा दिया गया है। डॉक्टरों को सम्मानित करने और उनके द्वारा किए गए कामों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctor's Day 2024) के रूप में मनाया जाता है।
1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे?- Why is Doctors Day celebrated on 1 July?
दुनिया के विभिन्न देश अलग-अलग तारीख को डॉक्टर्स डे मनाते हैं। लेकिन भारत में 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctor's Day 2024) मनाने के मकसद बहुत खास है। यह दिन मशहूर डॉक्टर और बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय (Dr. Bidhan Chandra Roy) को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। 1 जुलाई को ही 1882 में डॉ. बिधान चंद्र राय का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ था। संयोग की बात तो यह है कि 1 जुलाई को ही डॉ. बिधान चंद्र राय का निधन भी हुआ था। इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें तो पता चलता है कि 1 जुलाई 1962 को डॉ. बिधान चंद्र राय ने जीवन की अंतिम सांस ली थी। भारतीय चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. राय के खास योगदान को देखते हुए ही हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या पैडेड ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होने का जोखिम बढ़ता है? डॉक्टर से जानें
क्या है डॉक्टर्स डे मनाने का उद्देश्य- What is the purpose of celebrating Doctors Day
नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctor's Day 2024) को मनाने का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों को उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करना है। मरीज की परेशानी को देखते हुए डॉक्टर अपना सुख-दुख भूलकर उसका इलाज करते हैं। मरीज को निरोग करने के लिए डॉक्टर वह सब कुछ करने की कोशिश करते हैं, जिसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है। कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौर में डॉक्टर ही थे, जो अपना परिवार और खुद की जान को जोखिम में डालकर बिना की परवाह किए लोगों की जान बचा रहे थे। कोरोना वायरस से लोगों की जान बचाने में कई डॉक्टरों ने अपनी जान भी गंवा दी। इन डॉक्टरों के बलिदान को भी याद करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हर साल डॉक्टर्स डे को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। साल 2024 में नेशनल डॉक्टर्स डे की थीम है- “Healing Hands, Caring Hearts”
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में महिलाएं ब्रा पहन सकती हैं? एक्सपर्स से जानें कौन-सी ब्रा होती है ज्यादा सुरक्षित
वैसे तो हमें हर दिन डॉक्टर के अलावा नर्स और उन तमाम लोगों को शुक्रिया अदा करना चाहिए, जो अपना सब कुछ त्याग कर हमें स्वस्थ्य रखने में योगदान कर रहे हैं। इस डॉक्टर्स डे हम देश ही दुनिया के सभी डॉक्टरों का दिल से आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जो हमारे लिए दिन रात काम कर रहे हैं।
All Image Credit: Freepik.com