Why Heat Affects Pregnant Women More: हर बीतते साल के साथ सर्दियों का मौसम गर्मियों के मुकाबले कम होता जा रहा है। गर्मी का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया है कि ऐसी (Air Conditioner) के बिना रह पाना बहुत मुश्किल हो गया है। बता दें कि लगातार बढ़ती गर्मी की वजह से आमतौर पर पुरुषों और महिलाओं दोनों को ही कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, प्रेग्नेंट महिलाओं को हीटवेव के कारण ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम डॉ. मन्नन गुप्ता, अध्यक्ष एवं एचओडी- प्रसूति एवं स्त्री रोग एलांटिस हेल्थकेयर नई दिल्ली (Dr. Mannan Gupta, Chairman & HOD- Obstetrics & Gynaecology Elantis Healthcare New Delhi) से जानेंगे कि प्रेग्नेंट महिलाओं को हीटवेव की वजह से ज्यादा समस्याओं का सामना क्यों करना पड़ता है?
हीटवेव के कारण प्रेग्नेंसी में महिलाओं क्यों होती है परेशान?- Why Do Women Face Problems During Pregnancy Due to Heatwave
गर्भवती महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। इसी वजह से महिलाएं गर्मी के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान, शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ सकता है और शरीर में अंदरूनी गर्मी ज्यादा पैदा होती है। इसके अलावा, हार्मोनल चेंज, विशेष रूप से हाई प्रोजेस्टेरोन लेवल, शरीर को सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस करा सकता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए गर्म मौसम में अपने शरीर के तापमान को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- क्या डिलीवरी के बाद फर्स्ट पीरियड से पहले महिला प्रेग्नेंट हो सकती है? जानें डॉक्टर से
बता दें कि जैसे-जैसे गर्भावस्था आगे बढ़ती है, बढ़ता हुआ बच्चा लंग्स और ब्लड वेसल्स समेत कई अंदरूनी अंगों पर दबाव डालता है। इससे गहरी सांस लेना या ब्लड फ्लो को ठीक रखना मुश्किल हो जाता है। गर्मी बढ़ने पर प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादा पसीना आता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में चक्कर आना, थकान या गंभीर मामलों में समय से पहले प्रसव (Labor) भी हो सकता है।
प्रेग्नेंट महिलाओं को गर्मी लगे के अन्य कारण- Other Reasons for Pregnant Women Feeling Hot
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर की नेचुरल शीतलन प्रणाली- पसीना आना और स्किन में ब्लड फ्लो- कम हो सकता है। बता दें कि गर्मी और नमी के कारण गर्भवती महिलाओं में हीट थकावट या हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में महिलाओं के लिए हाइड्रेटेड रहना, सीधी धूप से बचना, ढीले कपड़े पहनना और गर्म मौसम के दौरान अक्सर आराम करना बहुत जरूरी हो जाता है। आइए अब जानते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाएं हीट वेव से बचाव कैसे कर सकती हैं?
प्रेग्नेंट महिलाएं हीटवेव से कैसे बचें?- How Can Pregnant Women Protect Themselves from Heat Wave
प्रेग्नेंट महिलाओं को हीटवेव के दौरान खास सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि वे खुद को और अपने अजन्मे बच्चे की सेहत का ख्याल रख सकें। आइए कुछ टिप्स जानते हैं:
- पानी पीना: प्रेग्नेंट महिलाओं को हीटवेव से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए, ताकि वे हाइड्रेटेड रहें।
- ठंडे स्थान पर रहना: गर्भवती महिलाओं को गर्मी से बचने के लिए ठंडे स्थान पर रहना चाहिए।
- आराम करना: प्रेग्नेंट महिलाओं को गर्मी के दौरान ज्यादा आराम करना चाहिए और शारीरिक गतिविधियों को कम ही करना चाहिए।
- हल्के कपड़े पहनना: प्रेग्नेंट महिलाओं को हल्के और ढीले कपड़े पहनने चाहिए, जो उन्हें ठंडा रख सकें।
- धीमी गति से चलना: गर्भवती महिलाओं को गर्मी के दौरान धीमी गति से चलना चाहिए और फिजिकल मूवमेंट कम हो रखनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में खजूर खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें
इन टिप्स की मदद से प्रेग्नेंट महिलाएं हीटवेव के कारण होने वाली समस्याओं से खुद को और अपने बच्चे को बचा पाती हैं। ऐसे में आपको गर्मियों के मौसम में सेहत और अपने आसपास के इन्वायरमेंट का खास ख्याल रखना चाहिए। इस तरह बच्चा हेल्दी होगा और उसकी इम्यूनिटी भी अच्छी हो सकती है।