Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Doctor Verified

बच्चेदानी निकालने के बाद अक्सर ही क्यों होने लगता है पेट में दर्द? डॉक्टर से जानें

बच्चेदानी निकलवाने के बाद आपको पेट दर्द का अनुभव हो सकता है। लेकिन पेट दर्द क्यों होता है, डॉक्टर से जानें-

Stomach Pain Occur Often After Removal Uterus: बच्चेदानी, महिलाओं के शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। इसे गर्भाशय और यूट्रस के नाम से भी जाना जाता है। गर्भधारण के बाद, गर्भाशय भ्रूण को सुरक्षित रखने और पोषण देने का काम करता है। यह महिलाओं के पेल्विस क्षेत्र में स्थित होता है। महिलाओं को अपने जीवन में बच्चेदानी से जुड़ी कई समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। कैंसर, सूजन, गांठ, एंडोमेट्रियोसिस आदि बच्चेदानी में होने वाली समस्याएं हैं। बच्चेदानी में होने वाली बीमारियों की वजह से कई बार, इस अंग को निकलवाना तक पड़ता है। हालांकि, डॉक्टर की सलाह पर ही बच्चेदानी को निकलवाया जाता है। इस मेडिकल टर्म में हिस्टेरेक्टॉमी कहा जाता है। बच्चेदानी निकालने के बाद महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। बच्चेदानी निकलने के बाद महिलाओं को अक्सर ही पेट में दर्द हो जाता है। आइए, नारायण हेल्थ सिटी के हाईपेक सुपरस्पेशलिस्ट और कंसल्टेंट स्त्री रोग डॉ. रोहित रानाडे से जानते हैं बच्चेदानी निकालने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है-

बच्चेदानी निकालने के बाद अक्सर ही पेट में दर्द क्यों होता है?- Why Does Stomach Pain Occur Often After Removal Uterus in Hindi

बच्चेदानी निकालने के बाद महिलाओं को पेट में दर्द हो सकता है। बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाएं कुछ सप्ताह तक पेट दर्द की शिकायत कर सकती हैं। महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ सकता है। 

  • बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाओं को रक्तस्त्राव से जूझना पड़ता है। इसकी वजह से तेज पेट दर्द का अनुभव हो सकता है।
  • बच्चेदानी निकलने के बाद कब्ज और पाचन से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी परेशान करती हैं। पाचन से जुड़ी समस्याएं पेट दर्द का कारण बन सकती है। कब्ज होने पर भी पेट दर्द हो सकता है। 
  • बच्चेदानी निकलने के बाद संक्रमण का जोखिम भी बढ़ जाता है। संक्रमण की वजह से भी महिलाओं को पेट दर्द का अनुभव हो सकता है।
  • बच्चेदानी निकलने के बाद पेल्विक शरीर की रचना में बदलाव होता है। यह पेट दर्द का कारण बन सकता है। इसके अलावा, हार्मोनल उतार-चढ़ाव होने पर भी पेट दर्द का अनुभव हो सकता है।
  • अगर आपको बच्चेदानी निकलवाने के बाद अक्सर ही पेट दर्द का अनुभव हो तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- बच्चेदानी में सूजन है तो न करें इन 5 चीजों का सेवन, वरना बढ़ सकती है दिक्कत

stomach pain

पेट दर्द से बचने के लिए क्या करें?

  • पेट दर्द से बचने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। डाइट में फाइबर शामिल करें, जिससे कब्ज की दिक्कत न हो।
  • पेट दर्द से बचने के लिए आपको बच्चेदानी निकलवाने के बाद भारी सामान नहीं उठाना चाहिए। इससे मांसपेशियों पर दबाव नहीं पड़ेगा और आप दर्द से बची रहेंगी। 
  • पेट दर्द से बचने के लिए आपको डॉक्टर के द्वारा बताए गए सभी निर्देशों का भी पालन जरूर करना चाहिए।

Read Next

पैर के तलवे हमेशा गर्म क्यों रहते हैं? जानें 5 कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 03, 2024 18:01 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content