पुरुष झूठ क्यों बोलते हैं

पुरुष झूठ क्यों बोलते हैं: पुरुष के झूठ बोलने के पीछे क्या वजह है जानिए। पढ़ें पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड से क्यों झूठ बोलते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुष झूठ क्यों बोलते हैं


अगर रिश्‍ते में झूठ बोलना आपकी आदत बन चुकी है, तो यकीन जानिए आप एक 'डेड एंड' की ओर बढ़ रहे हैं। कई बार झूठ बोलना आपकी मजबूरी हो सकता है, लेकिन यह भी याद रखिए कुछ झूठ रिश्‍तों की दीमक की तरह चाट जाते हैं।

विश्वास... यही तो होती है हर रिश्‍ते की बुनियाद। भरोसा प्रेम से उत्‍पन्‍न होता है या प्रेम भरोसे से, यह बहस फिलहाल बेमानी है। लेकिन, इतना जरूर है कि विश्वास के बिना किसी भी रिश्‍ते का वजूद मुमकिन नहीं। और खासकर जब आप किसी से प्‍यार करते हैं, तो उसके भरोसे को कायम रखना आपकी जिम्‍मेदारी भी है और आपके लिए जरूरी भी। छोटा झूठ बरसों की मेहनत और प्‍यार से तैयार किए गए रिश्‍तों के घरौंदे को तिनका-तिनका कर सकता है।

 

 couple in hindi
माना जाता है कि पुरुष अपनी साथी से बहुत झूठ बोलते हैं। और इनमें से अधिकतर झूठ जरा-जरा सी बात को लेकर ही होते हैं। जैसे वह कहां हैं, कब तक घर लौटेंगे... ऑफिस की मीटिंग का बहाना बनाकर पार्टी करना। यह और बात है कि इसके पीछे उनके पास कई बहाने भी होते हैं। अधिकतर मामलों में पुरुष अपने बोले झूठ को याद नहीं रखते।

 
साइंस म्यूजियम लन्दन के एक शोध में पाया गया है कि पुरुष औसतन दिन में तीन बार झूठ बोलते हैं। पुरुषों द्वारा बोले गए कुछ आम झूठ इस प्रकार हैं।

  • मैं रास्ते में हूं।
  • मैं ट्रैफिक में फंसा हूं।
  • सॉरी, मैं तुम्हारी कॉल नहीं उठा पाया।
  • तुमने अपना वजन कम कर लिया है।
  • तुम वैसी ही दिखती हो, जैसा मैं हमेशा से चाहता था।

couple in hindi

पुरुषों द्वारा अपने पार्टनर से बोले गए झूठ के कई कारण हो सकते हैं

 

  • कई बार ऐसा होता है कि पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं, इसलिए झूठ बोलना ही उचित समझते हैं।
  •  पुरुष कई बार आदत के चलते झूठ बोलते हैं। हालांकि, यह पुरुषों के लिए विशिष्ट नहीं है, लेकिन आम लोगों के लिए है, और इसको एक व्यक्तित्व दोष के रूप में देखा जा सकता है।
  •  अगर गर्लफ्रेंड बहुत चिंता करने वाली या पजेसिव नेचर की हो तो झगड़े से बचने के लिए पुरुष कई बार झूठ का साहरा लेते हैं।
  •  जब पुरुषों के एक से ज्यादा अफेयर होते हैं तो वे झूठ का सहारा लेते हैं। क्योंकि वे मौजूदा गर्लफ्रेंड को इसका पता नही लगने देना चाहते। बेशक वे अब तक इसमें सफल रहे हों लेकिन वे नहीं जानते कि कभी ना कभी तो वे पकड़ ही लिए जाएंगे। क्योंकि झूठ की उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती है।
  •  अहम् एक और कारण है जिसकी वजह से लोग झूठ बोलते हैं। वे अपनी गर्लफ्रेंड के सामने अपनी छवि को बढ़ावा देने के लिए शौर्य या बहादुरी की कुछ घटनाओं को बढा चढा कर सुना सकते है। और, हां! लड़कियां भी अपने दोस्तों के सामने अपने प्रेमी / पति के बारे में बढ़ाई करती हैं। और पुरुष इसका फायदा उठाने का मौका उठाने की पूरी कोशिश करते हैं।
  • लोगों का झूठ बोलने का सबसे आम कारण है अपनी प्रेमिका की बात में मन होते हुए भी हां मिलाना। या फिर उसकी झूठी तारीफ करना। लड़की को खुश रखने के कुछ भी कर सकते है।
  • आमतौर पर पुरुष जब काम पर होते हैं झूठ बोलते हैं। हालांकि, यहां कपटी झूठा और रूचि की कमी की वजह से बोले जाने वाले झूठ के बीच एक थोडासा अंतर है। पुरुष, कभी कभी, काम पर हर वक्त "व्यस्त" का कारण बताते हैं, जो अक्सर संदेह का एक कारण हो जाता हैं। कभी कभी दंपती मे महिलाऐं शक करने वाली और सिर खाने वाली होती है, जिससे रूचि कम होने के कारण पिछा छूडाने के लिये झूठ बोला जाता है।
  • संबंधों में कड़वाहट ना आये इसलिये झूठ नहीं बोलना सबसे अच्छा है। विश्वास और प्रेम की एक मजबूत नीव पर संबंध तैयार होने चाहिए। एक बार आपकी आंखों के सामने जैसा सब होना चाहिए वैसा सब कुछ सही होता है, तो झूठ अपनेआप हवा हो जाएगा।

 

Image Source - Getty Images

Read More Articles On Sex And Relationship In Hindi

Read Next

हंसी से खिलेगी शादीशुदा जिंदगी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version