
हम लोग अक्सर चुटकुलों और सोशल मीडिया पर कई ऐसे कोट्स पड़ते हैं जिसमें पत्नी का उपहास किया जाता है। क्या आपने कभी ये सोचा कि मर्द अपनी बीवी के बजाय गर्लफ्रेंड से क्यों ज्यादा प्यार करते हैं। हालांकि ये दोनों रिश्ते एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। लेकिन फिर भी इस मुद्दे पर लोग अपनी अलग-अलग राय देते हैं। बावजूद इसके निचोड़ निकलता है कि मर्द अपनी बीवी से नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड से ज्यादा प्यार करते हैं। इस लेख में आप पढ़ेंगे कि पुरुष क्यों अपनी गर्लफ्रेंड की ओर ज्यादा आकर्षित रहते हैं—
आजादी
इस बात का सीधा सा जवाब है आजादी। जी हां, मर्द जात को आजादी बहुत पसंद होती है। जो वे अपनी बीवी के साथ महसूस नहीं करते हैं। गर्लफ्रेंड के साथ घूमना, खाना-पीना और फिर रात को अपने घर आकर सोना मर्दों को बहुत पसंद होता है। जबकि पत्नी के साथ ये सब मुमकिन नहीं है। क्योंकि पत्नी उनकी जिम्मेदारी होती है।
रोक-टोक
स्वाभिक भी बात है कि अगर आप किसी से शादी करेंगे तो वह आपसे सवाल-जवाब भी करेगी। लेकिन पुरुषों को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं है। पत्नी का हर बात पर सवाल करना, रोक-टोक करना मर्दों को पसंद नहीं होता है। गर्लफ्रेंड रोक-टोक करने के बजाय मस्त रहती है। यही वजह हैं कि हर लड़का बीवी नहीं गर्लफ्रेंड चाहता है।
नजर रखना
पत्नी अपने पति पर पल-पल नजर रखें रहती है। वह कब कहां जा रहा है, क्या कर रहा है और क्यों कर रहा है। पुरुष इस बात से चिढ़ते हैं। इसलिए वह अपना दिल बहलाने और खुश रहने के लिए गर्लफ्रेंड बनाते हैं।
गर्लफ्रेंड की जिम्मेदारी नहीं होती
पुरुष ये सोचते हैं कि जब बिना जिम्मेदारी उठाए उन्हें सब कुछ मिल रहा है तो वे शादी क्यों करें या गर्लफ्रेंड क्यों ना बनाएं। गर्लफ्रेंड की ना तो सुननी पड़ती है और ना ही उसे सारी जानकारी देनी पड़ती है। लेकिन बीवी के साथ ये सब संभव नहीं है।
शारीरिक संबंध
पुरुषों की एक फितरत होती है शादी किए बिना शारीरिक संबंध बनाना। मर्दों को गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाना बहुत अच्छा लगता है। क्योंकि अगर उनकी गर्लफ्रेंड से शादी नहीं भी हुई तो भी वे संतुष्ट रहते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image source- getty
Read More Articles on Healthy Living in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version