
सिर्फ अच्छे कपड़ें पहनने और मेकअप करने से ही हम अच्छे नहीं लगते हैं। सच ये है कि हमारी पर्सनेलिटी का 60 प्रतिशत हमारे दांतों पर निर्भर करता है। अब आप खुद सोचिए कि आपके दांत आपकी पर्सनेलिटी को कितना प्रभावित कर रहे हैं। अधिकतर लोगों को दांतों में पीलेपन की शिकायत होती है। लेकिन क्या आप जानते है कई लोगों के दांतों पर सफेद धब्बे भी होते हैं।
जिन पर हमारा ध्यान बहुत कम जाता है। और अगर कोई ध्यान देता भी है तो उसे इसके उपचार पता नहीं होते। इसलिए आज हम आपकों दांतों से सफेद धब्बे हटाने के लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

स्वस्थ व मजबूत दांत पाने के लिये क्या करें
- दांतों में सफेद धब्बे फ्लोराइड, कैल्शियम और मिनिरल्स आदि के कमी से होते हैं। अगर आपके दांतों में ऐसे धब्बे हैं तो आपको अपनी डाइट में कैल्शियम और मिनिरल्स बढ़ाने चाहिए।
- दांतों में सफेद धब्बे पड़ने का सबसे बड़ा कारण स्मोकिंग है। अगर आप ऐसा करते हैं तो अपनी इस आदत को जल्दी छोड़ें। स्मोकिंग बंद करने से आपके दांतों की चमक पहले जैसी हो जाएगी।
- तुलसी की पत्तियों को पीसकर प्रभावित दांतों पर लगाने से भी सफेद धब्बे दूर होते हैं।
- बेंकिग सोडा की मदद से भी दांतों के धब्बों को हल्का किया जा सकता है। थोड़ी सी मात्रा में बेकिंग सोडा लें और हल्के हाथों से धब्बे वाले दांतों पर रगड़ें।
- सेब में काफी मात्रा में आयरन होता है। इसलिए रोज एक सेब खाने से भी सफेद दाग से छुटकारा मिलता है।
- सूखे मेवे में आयरन और जरूरी मिनरल्स होते हैं। जो धब्बे दूर करने के लिए रामबाण हैं। रात को भिगोए हुए बादाम खाने से भी इस समस्या से छुटकारा मिलता है।
- अगर आपके दांतों में सफेद धब्बे हैं तो सोडा ना पीएं। ये दांतों में मौजूद कैल्शियम को खत्म करता है।
- इस समस्या से पीड़ित लोग कोल्डड्रिंक का सेवन ना मात्र करें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image source- getty
Read More Articles on Home Remedies In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version