ये 5 आहार तुरंत रोकते हैं सफेद बालों की समस्या!

आहार व पोषण विशेषज्ञ डॉक्टर सिमरन सैनी के मुताबिक सफेद बालों के लिए आजकल तनाव के साथ-साथ लोगों का आहार भी बहुत बड़ा कारण हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ये 5 आहार तुरंत रोकते हैं सफेद बालों की समस्या!


आजकल लोगों में सफेद बालों की समस्या ट्रेंड में है। भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़े लाइफस्टाइल के चलते उम्र से पहले बालों का सफेद होना और बालों का टूटना एक आम समस्या बन गई है। वर्तमान समय में करीब 70 फीसदी लोग उम्र से पहले सफेद बालों की समस्या से परेशान है। धड़ल्ले से अपने पैर पसार रही इस समस्या के लिए केवल प्रदूषण ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि इसके पीछे लोगों का आहार भी एक बहुत बड़ा कारण है। आहार व पोषण विशेषज्ञ डॉक्टर सिमरन सैनी के मुताबिक सफेद बालों के लिए आजकल तनाव के साथ-साथ लोगों का आहार भी बहुत बड़ा कारण हैं। डॉक्टर सैनी ने बालों को सफेद होने से बचाने के लिए कुछ आहार बताए हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे आहार।

इसे भी पढ़ें, खाना खाने के बाद लें 1 कटोरी दही, पेट रहेगा हैप्‍पी

हरी पत्तेदार सब्जियां

 
भागदौड़ भरी जिंदगी और हर चीज में मिलावट के चलते आलकल एक संतुलित और भरपूर डाइट ले पाना एक चुनौती हो गया है। कई लोग आॅफिस की भागमभाग के चलते नाशता करते ही नहीं है और दोपहर में बाहर का खाना खाते हैं। ये चीजें सफेद बालों के साथ-साथ हमें और भी कई तरह से नुकसान पहुंचाती हैं। सफेद बालों से बचने का सबसे अच्छा और सरल मार्ग हरी सब्जियों का सेवन है। हरी सब्जियों में विटामिन बी-6, विटामिन बी-12 और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो लाल रक्‍त कोशिकाओं का निर्माण करते हैं और बालों को सफेद होने से रोकते हैं।

मछली का सेवन

 
मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे अच्छा स्त्रोत है। मछली अपने आप में ही एक संपूर्ण डाइट के समान है। जो लोग मछली का सेवन करते हैं उन्हें आसानी से कोई बीमारी नहीं छूती है। बालों को सफेद होने से बचाने के लिए समुद्री मछलियों को सेवन करना चाहिए। समुद्री मछली जैसे- सालमन में सेलेनियम होता है। यह गुण बालों को सफेद करने वाले हार्मोन को रोकता है। जिन लोगों को सफेद बालों की समस्या है उन्हें सप्ताह में 1 बार मछली का सेवन जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें, अच्‍छी नींद के लिए डिनर के बाद खाएं ये हेल्‍दी स्‍नैक्‍स

अखरोट और बादाम

 

सफेद बालों की समस्या से घिरे लोगों के लिए अखरोट और बादाम का सेवन किसी वरदान से कम नहीं है। रोजाना सुबह भीगे हुए 4 बादामों का सेवन करने से सफेद बालों की समस्या पर अंकुश लगता है। बादाम के तेल से मालिश करने से भी काफी आराम मिलता है। बादाम में भरपूर मात्रा में कॉपर और विटामिन-ई पाया जाता है। जो बालों को पोषण देता है।

रामबाण उपाय है आंवला

 
आंवला ना सिर्फ आंखों के लिए बल्कि बालों के लिए भी रामबाण उपाय है। जिन लोगों को सफेद बाल, बालों का टूटना और रफ होना जैसी समस्याएं होती हैं उनके लिए आंवले का सेवन बहुत फायदेमंद है। आंवला बालों के लिए एक तरह से टॉनिक का काम करता है। रोजाना सुबह एक आंवला आपके बालों और पूरे शरीर की सेहत को ठीक रखता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Diet And Nutrition In Hindi

Read Next

सावधान: ज्‍यादा पनीर खाने से हो सकती है ये जानलेवा बीमारी!

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version