कौन-कौन सी दाल खाने से गैस बनती है?

Which Pulses Cause Gas: कुछ दाल बादी होती हैं जिनके सेवन से गैस की समस्या हो सकती है, जानें कौन सी दाल खाने से गैस बनती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कौन-कौन सी दाल खाने से गैस बनती है?

Which Pulses Cause Gas: दाल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दालों में मौजूद पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन शरीर को पोषण देने का काम करते हैं। लेकिन दाल खाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। कई लोगों को दाल खाने की वजह से पेट में गैस की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से एसिड रिफ्लक्स की समस्या भी हो सकती है। उड़द, राजमा, मसूर, सफेद चने और मूंग आदि की दाल खाने से कुछ लोगों में पेट में गैस (Kaun Si Dal Khane Se Gas Banti Hai) बन सकती है। ऐसे लोगों को रात के समय भी दाल खाने से मना किया जाता है। कई लोग पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने के चक्कर में अधिक मात्रा में दाल खा लेते हैं, दरअसल आयुर्वेद के मुताबिक दाल बादी होती है और पचने में ज्यादा समय लेती है। इसलिए बहुत ज्यादा दाल खाने से भी पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है। आइए, आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय से जानते हैं, कौन सी दाल खाने से गैस बनती है?

कौन सी दाल खाने से गैस बनती है?- Which Pulses Cause Gas in Hindi

ऐसे लोग जिनका पाचन कमजोर है, उन्हें कुछ दालों का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या है। वहीं कुछ लोगों में रात के समय दाल खाने से गैस बन सकती है। इसकी वजह से गैस और एसिडिटी, अपच और पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सी दालें खाने से पेट में गैस बन सकती है और इनका सेवन करते समय आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मूंग की दाल खाना इन लोगों के लिए हो सकता है हानिकारक, जानें नुकसान

 which pulses cause acidity

1. क्या राजमा गैस बनाता है?

राजमा की दाल की प्रकृति बादी होती है, ऐसे लोग जिनका पाचन कमजोर होता है उनके लिए राजमा की दाल खाना नुकसानदायक हो सकता है। इसकी वजह से उन्हें गैस बनने की समस्या हो सकती है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में गैस, भारीपन और पेट में दर्द हो सकता है।

2. उड़द की दाल गैस बनाती है

उड़द की दाल खाने से भी पेट में गैस बन सकती है। दरअसल उड़द की दाल पचने में ज्यादा समय लेती है, इसलिए इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। चूंकि उड़द की दाल बादी होती है, इसलिए भी इसका सेवन कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों में गैस का कारण बन सकता है।

3. सफेद चने की दाल

सफेद चने की दाल भी बादी होती है और इसे पचने में काफी समय लगता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। खासतौर से रात के समय सफेद चने की दाल खाने से बचना चाहिए।

4. मटर की दाल

मटर की दाल भी बादी मानी जाती है और इसका अधिक सेवन करने से पेट में गैस की समस्या हो सकती है। दरअसल मटर की दाल पचने में ज्यादा समय लेती है, इसलिए इसका सेवन करने से कुछ लोगों में गैस की समस्या हो सकती है।

5. क्या चने की दाल गैस बनाती है?

चने की दाल खाने से भी आपको गैस की समस्या हो सकती है। अगर आप रात में इसका सेवन करते हैं तो परेशानी ज्यादा हो सकती है। रात में चने के दाल खाने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: रोज दाल खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानें एक्‍सपर्ट की राय

अगर आपका पाचन कमजोर है या पेट में गैस की समस्या है, तो ऊपर बताई गयी दालों का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा कभी भी बासी दाल का सेवन नहीं करना चाहिए, इसकी वजह से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या का खतरा ज्यादा रहता है। कुछ दालें बादी मानी जाती हैं, इसलिए संतुलित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Sawan Shivratri 2022: शिवरात्रि के व्रत में खाएं ड्राई फ्रूट खीर, जानें इसके फायदे और रेसिपी

Disclaimer