प्रोटीन से जुड़े अहम सवालों के जवाब दे रही हैं एक्सपर्ट, जानें यह क्यों हैं महत्वपूर्ण

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। बाल, त्वचा, हमारे अंग आदि सब कुछ प्रोटीन से बने हुए हैं। ऐसे में प्रोटीन की कमी से शरीर की प्रतिक्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रोटीन से जुड़े अहम सवालों के जवाब दे रही हैं एक्सपर्ट, जानें यह क्यों हैं महत्वपूर्ण


जब शरीर के विकास में वृद्धि की बात आती है तो प्रोटीन को मुख्य पोषक तत्व के रूप में देखा जाता है। हमारे शरीर की जितनी भी प्रक्रियाएं होती हैं उन्हें अलग-अलग मात्रा में और अलग-अलग समय पर प्रोटीन की जरूरत पड़ती है। चूंकि शरीर हर वक्त प्रोटीन का उपयोग करता है इसीलिए समय रहते इसकी आपूर्ति करना भी जरूरी होता है। ध्यान दें कि स्वस्थ रहने के लिए प्रोटीन को अपने आहार में शामिल करना बेहद जरूरी होता है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे प्रोटीन से जुड़े कुछ अहम जवाब। साथ ही हम जानेंगे कि प्रोटीन का हमारे शरीर में क्या महत्व है? पढ़ते हैं आगे... 

protein

सबसे ज्यादा प्रोटीन कौन से आहार में पाया जाता है?

जैविक स्रोत की बात करें तो प्रोटीन मुख्य रूप से अंडे, मछली, मांस, डेरी प्रोडक्ट्स आदि में पाया जाता है। वहीं वनस्पति स्रोत में अनाज दाल बीज, सूखे मेवे, बीन्स आदि होते हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। 

शरीर में प्रोटीन का महत्व क्या है?

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। इसके माध्यम से मांसपेशियों की सेहत, नई कोशिकाओं का निर्माण और पुरानी कोशिकाओं की मरम्मत की जाती है। दूसरी तरफ ये टेन्डॉन्स और लिगामेंट्स के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। कुछ प्रोटीन  ऐसे भी होते हैं जो सिकुड़ी हुई मांसपेशियों व उनकी गतिविधियों के लिए मददगार होते हैं। बालों की अच्छी सेहत के साथ नाखूनों की मजबूती और त्वचा की चमक को प्रोटीन बनाए रखता है। इसके अलावा निम्न तरीके से प्रोटीन आवश्यक है-

  • प्रोटीन के माध्यम से शरीर में बड़े अणु एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। उदाहरण की बात की जाए तो हिमोग्लोबिन एक ऐसा प्रोटीन है जो ऑक्सीजन को पूरे शरीर तक ले जाता है।
  • ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में प्रोटीन का बड़ा योगदान है।
  • प्रोटीन के माध्यम से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
  • इससे ब्लड शुगर नियंत्रण रहता है।
  • गुर्दे और थायरॉइड की स्वस्थ गतिविधि बढ़ती है।
  • वजन को नियंत्रण करने या अधिक चर्बी को बढ़ने से रोकने में प्रोटीन बेहद मददगार है।
  • प्रोटीन शरीर को बैक्टीरिया, वायरस आदि से बचाने व शरीर को सुरक्षा प्रदान करने के लिए रोगप्रतिकारक प्रणाली को सपोर्ट करता है।

इसे भी पढ़ें-सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटीज हो जाती हैं कम? अपने खानपान पर रखें नियंत्रण

बच्चों से लेकर बड़ों के लिए प्रोटीन का कार्य?

प्रोटीन की जरूरत उम्र, शरीर के वजन, लिंग और गतिविधि पर निर्भर करती है-

  • 10 से 13 साल तक के बच्चों की ग्रोथ, बोन हेल्थ, हेल्दी ब्लड, इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए प्रोटीन महत्वपूर्ण है।
  • 13 से 19 साल तक के बच्चों में सेक्सुअल मैच्योरिटी को बढञाने के लिए प्रोटीन महत्वपूर्ण है।  
  • किशोरों में भी विकास, नई कोशिकाओं का निर्माण, हड्डियों और मांसपेशियों में मजबूती आदि में प्रोटीन की जरूरत होती है।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं में अगर प्रोटीन की कमी हो तो बच्चे को पोषण और उसका विकास अच्छे से नहीं होता है।
  • प्रोटीन की मदद से 30 से 35 की उम्र के लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस समस्या को रोका जा सकता है या उसके स्तर को कम किया जा सकता है।
  • खिलाड़ियों के शरीर से ज्यादा पसीना निकलने के कारण प्रोटीन की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में ये लोग प्रोटीन के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में सूप पीना है फायदेमंद, बस जोड़ें ये 10 सब्ज़ियां और सेहत को बनाएं तंदुरुस्त

नोट- दिन में कम से कम दो बार प्रोटीन लेना सेहत के लिए अच्छा है। शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन देने के लिए प्रोटीन युक्त चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी है। शरीर को तंदुरुस्त रखने व बीमारियों को दूर रखने में प्रोटीन बेहद मददगार है।

एक्सपर्ट की राय

  • मांसाहारी लोग हफ्ते में दो या तीन बार मांस और मच्छी का सेवन करें। 
  • शाकाहारी लोग अपनी डाइट में दाल, नट्स, दूध, दही आदि को जोड़ें।
  • विटामिन्स और मिनल्स के लिए सब्जियों और फलों को जोड़ें।

(ये लेख आकाश हेल्थकेयर की न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर अनुजा गौर से बातचीत पर आधारित है।)

Read More Articles on diet in hindi

Read Next

हार्ट अटैक सहित सेहत से जुड़े कई खतरों को बढ़ा सकता है फ्रोजन फूड्स का अधिक सेवन, जानें इसके 5 नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version