Castor Oil for Hair in Hindi: बालों की खूबसूरती, लंबाई बढ़ाने के लिए सिर की तेल से मालिश करने की सलाह दी जाती है। सिर की मालिश करने से बालों को पोषण मिलता है। सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, इससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। बाल मुलायम, खूबसूरत बनते हैं। साथ ही डैमेज, रूखे और बेजान बालों से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए कोई बालों पर बादाम का तेल लगाता है, तो कोई बालों पर ऑलिव ऑयल लगाता है। इसके अलावा आप चाहें तो बालों पर अरंडी का तेल (Castor Oil in Hindi) भी लगा सकते हैं। अरंडी का तेल भी बालों के लिए काफी लाभकारी होता है, क्योंकि इसमें अरंडी के तेल में ओमेगा-6 फैटी एसिड, विटामिन ई और रिसिनोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वैसे तो आप अपने बालों पर अरंडी के तेल को सामान्य तरीके से भी लगा सकते हैं। लेकिन आप चाहें तो अरंडी के तेल में कुछ चीजों को मिलाकर भी बालों पर लगा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं बालों पर अरंडी के तेल में क्या मिलाकर लगाना चाहिए? या फिर अरंडी के तेल में क्या मिलाकर बालों पर लगाएं (Arndi ke Tel me Kya Milakar Balo Par Lagaye)?
अरंडी के तेल में क्या मिलाकर बालों पर लगाएं?- Arndi ke Tel me Kya Milakar Balo Par Lagaye in Hindi
1.अरंडी के तेल में प्याज का रस मिलाकर लगाएं
आप अरंडी के तेल में प्याज के रस को मिलाकर अपने बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच अरंडी का तेल लमें। इसमें प्याज का रस मिलाएं, अब इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इससे सिर की सर्कुलर मोशन में मालिश करें। 1-2 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। अरंडी के तेल में प्याज का रस मिलाकर बालों पर लगाने से हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। साथ ही हेयर फॉल कंट्रोल होता है, बालों का वैल्यूम भी बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें- बालों को तेजी से लंबा करने के लिए लगाएं अरंडी का तेल, जानें इस्तेमाल के 4 तरीके
2. अरंडी के तेल में ग्लिसरीन मिलाकर लगाएं
अरंडी के तेल में ग्लिसरीन मिलाकर बालों पर लगाना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच अरंडी के तेल में ग्लिसरीन मिलाएं। इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं, सिर की अच्छी तरह से मालिश करें। 2 घंटे बाद बालों को अच्छी तरह से साफ कर लें। इससे बालों की चमक बढ़ेगी, साथ ही बाल मुलायम और खूबसूरत भी बनेंगे। ग्लिसरीन ड्राई बालों से छुटकारा दिला सकता है, जलन और खुजली की समस्या से राहत दिला सकता है।
3. अरंडी के तेल में सरसों का तेल मिलाकर लगाएं
अरंडी के तेल में सरसों का तेल मिलाकर बालों पर लगाने से कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच अरंडी के तेल में सरसों का तेल मिलाएं। इससे अपने सिर की मालिश करें, 2-3 घंटे बाद बालों को अच्छी तरह से साफ कर लें। अरंडी का तेल और सरसों का तेल बालों के वैल्यूम को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही हेयर फॉल कंट्रोल हो सकता है, हेयर ग्रोथ में भी मदद मिल सकती है। बालों की चमक, सॉफ्टनेस बढ़ाने के लिए आप अरंडी के तेल और सरसों के तेल को मिक्स करके लगा सकते हैं।
4. अरंडी के तेल में नारियल का तेल मिलाकर लगाएं
अरंडी के तेल में नारियल का तेल मिलाकर लगाने से बालों की चमक और खूबसूरती बढ़ती है। आप 2-3 चम्मच अरंडी के तेल में नारियल का तेल मिक्स करके सिर की मालिश कर सकते हैं। नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प की खुजली और जलन को शांत करते हैं। साथ ही संक्रमण से भी बचाव करता है। अरंडी के तेल और नारियल के तेल को मिक्स करके बालों पर लगाने से हेयर ग्रोथ में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- बालों के लिए अरंडी और नारियल तेल के फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका
5. अरंडी के तेल में एलोवेरा मिलाकर लगाएं
अरंडी के तेल में एलोवेरा मिलाकर बालों पर लगाने से बाल घने और लंबे बनते हैं। इसके लिए आप अरंडी के तेल में 4-5 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जिससे जड़े मजबूत बनते हैं। बालों को पोषण मिलता है, संक्रमण से बचाव होता है। अरंडी के तेल में एलोवेरा मिलाकर बालों पर लगाने से सिर का पीएच लेवल बैलेंस में रहता है।
अरंडी के तेल में आप कई सारी चीजों को मिक्स करके अपने बालों पर लगा सकते हैं। अरंडी के तेल में आप प्याज का रस, नारियल का तेल, एलोवेरा, सरसों का तेल और ग्लिसरीन मिलाकर अपने बालों पर लगा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version