Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए गर्मियों में क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें

अक्सर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान रहते है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए कुछ फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

आज के समय में ज्यादातर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को सीने में भारीपन, थकान होने, सांस फूलने और हाथों-पैरों में सुन्नपन होने जैसी समस्याएं होती हैं। ये स्थितियां शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के कारण होती हैं। ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अक्सर लोगों को बैलेंस डाइट लेने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। हेल्दी फूड्स का सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें कि गर्मियों में हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या खाएं?

गर्मियों में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए क्या खाएं?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए गर्मियों में हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, इस दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं।

ओट्स या दलिया खाएं

ओट्स या दलिया में अच्छी मात्रा में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार करने, ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल के प्रकार क्या हैं? कार्डियोलॉजिस्ट से जानें इसका रोल, खतरे और नॉर्मल लेवल

ड्राई फ्रूट्स खाएं

शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनमें अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनको खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। लेकिन ध्यान रहे, इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

2017 में Nutrition Research and Practice में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, खाना खाने से पहले बादाम का सेवन करने से शरीर में फैट का प्रतिशत बदल गया, जबकि खाने के बीच बादाम खाने से ब्लड में फैट की मात्रा में सुधार करने में मदद मिली।

what to eat in summer to control high cholesterol in hindi

फल खाएं

गर्मियों में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए डाइट में अंगूर, अनानास संतरा और नींबू जैसे खट्टे फलों, जामुन, बैरीज, सेब और एवोकाडो को डाइट में शामिल करें। इन फलों में अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन में सुधार करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के स्तर को कम करने में सहायक है।

यह भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर रात के खाने में क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

सब्जियां खाएं

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने, तापमान को नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए डाइट में टमाटर, खीरा, ककड़ी, लौकी, तोरई, पालक और करेले जैसी पानी युक्त ठंडी सब्जियों को शामिल किया जा सकता है। इन सब्जियों में अच्छी मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो शरीर को कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

सावधानियां

ध्यान रहे, हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण अगर किसी व्यक्ति को थकान, कमजोरी, सांस फूलने और हाथों-पैरों में झनझनाहट होने जैसी समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें।

निष्कर्ष

गर्मियों में कोलेस्ट्रॉल को कम करने और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए डाइट में दलिया, ओट्स, ड्राई फ्रूट्स, फल और सब्जियों को शामिल किया जा सकता है। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, स्वास्थ से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं?

    शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर व्यक्ति को बार-बार थकान होने, हाथों-पैरों में झनझनाहट होने, आंखों के पास पीले धब्बे दिखने, सांस फूलने, सीने में दर्द होने और भारीपन महसूस होने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
  • कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या करें?

    शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए हेल्दी और बैलेंस डाइट लें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें, वजन को नियंत्रित रखें, स्मोकिंग और अल्कोहल के सेवन से बचें।
  • हाई कोलेस्ट्रॉल में क्या नहीं खाना चाहिए?

    हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में व्यक्ति को तले-भुने, फास्ट फूड, बेकरी आइटम, रेड मीट और प्रोसेस्ड फूड को खाने से बचना चाहिए। इसके कारण कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। 

Read Next

गर्मियों में अदरक खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 28, 2026 11:54 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Apr 28, 2026 11:54 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Apr 28, 2026 11:54 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content