सर्दियों में रात के खाने में क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें डिनर के लिए खास डाइट टिप्स

What to eat in dinner in winters: सर्दियों में रात का खाना भले ही भारी ना हो पर शरीर के लिए गर्म तासीर वाला होना चाहिए। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में रात के खाने में क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें डिनर के लिए खास डाइट टिप्स

सर्दियां खाने-पीने के लिए एक पर्फेक्ट मौसम है। इस मौसम में आप तरह-तरह की चीजों को मन भर कर खा सकते हैं। लेकिन हमें इस दौरान भी कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि नाश्ता और रात के खाने का। रात का खाना शरीर में सोने के लिए एक खास बैलेंस पैदा करता है। जैसे कि रात का खाना खाने से सुबह तक के लिए शरीर में एनर्जी बैलेंस रहती है। साथ ही ये ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद करता है।  जो लोग रात का खाना नहीं खाते उनमें ये कमजोरी का कारण बन सकता है। तो, वहीं जो लोग रात में ज्यादा खाना खाते हैं उनमें ये वजन बढ़ने और डायबिटीज जैसे बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए इन तमाम बातों का ध्यान रखते हुए हमें अपने डिनर का चुनाव करना चाहिए। पर प्रश्न ये है कि हमें सर्दियों में डिनर में क्या खाना चाहिए (what to eat for dinner in winter)? 

inside1bajrekiroti

सर्दियों में रात के खाने में क्या खाएं-What to eat in dinner in winters?

इस बारे में लखनऊ डाइट क्लीनिक की डाइट एक्सपर्ट अश्वनी कुमार बताती हैं कि हमें अपने रात के खाने में कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। जैसे कि हमें रात के खाने में हाई कैलोरी पर लो कार्ब वाली चीजों को खाना चाहिए। साथ ही हमें कोशिश करनी चहिए रात के खाने में प्रोटीन की मात्रा सही रहे क्योंकि ये हार्मोन्स बैलेंस करने और नींद को सही रखने के लिए जरूरी है। साथ ही खाने में फाइबर का होना भी जरूरी है ताकि शरीर का मेटाबोलिज्म सही रहे और सुबह पेट साफ हो जाए। इन तमाम बातों का ध्यान रखते हुए हमें अपने रात के खाने में कुछ चीजों को खास तौर पर शामिल करना चाहिए। जैसे कि

1. बाजरे की रोटी और दाल

बाजरे में फाइबर्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो कि पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार है। पर इसके अलावा बाजरे की खास बात ये है कि ये सर्दी में शरीर में गर्मी पैदा करने का काम करता है। इसका मैग्नीशियम और पोटेशियम दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में सहायक है। बाजरे की रोटी को कोई भी खा सकता है, चाहे वो डायबिटीज का मरीज ही क्यों ना हो। दरअसल, डायबिटीज में बाजरा ब्लड शुगर बैलेंस करता है और रात में इस खा कर सोने से ये सुबह तक ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रखता है। इसके अलावा दाल का प्रोटीन शरीर को एनर्जी देता है और नींद को बैंलेस करता है। 

इसे भी पढ़ें : शहद के बारे में इन 6 सवालों को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहते हैं लोग, एक्सपर्ट से जानें इनका जवाब

2. अंडा, पनीर और मशरूम

प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे वो अंडा हो या पनीर, सभी हार्मोनल हेल्थ को सही रखने के लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, प्रोटीन स्ट्रेस हार्मोन और स्लीप हार्मोन की बेहतरी में एक खास भूमिका निभाते हैं। इससे आपका स्ट्रेस लेवल और स्लीप साइकिल दोनों बैलेंस रहता है और अच्छी नींद आती है। ऐसे में रात के खाने में आपको अंडा और पनीर खाना चाहिए। इनमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा आप रात के खाने में मशरूम की सब्जी को भी शामिल कर सकते हैं। क्योंकि ये विटामिन डी की कमी को दूर करता है और सर्दी-जुकाम से बचाता है। 

3. मक्की की रोटी और साग

मक्की की रोटी और साग दोनों ही सर्दियों के लिए पर्फेक्ट खाना है। आप रात में इसे बेहद खुशी से खा सकते हैं क्योंकि ये कई पोषक तत्वों से भरपूर है। मक्की की रोटी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर है जो कि दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। ये बीपी की समस्या को दूर करता है और शरीर में बैड कोलेस्ट्ऱॉल को कम करता है। इसके अलावा साग प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो कि शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। इसलिए आप सर्दियों के डिनर में इन दोनों चीजों को शामिल कर सकते हैं। 

inside2haldiandkesarmilk

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में जरूर खाएं अंडे की जर्दी, जानें बच्चों और बड़ों को इससे मिलने वाले ढेर सारे फायदे

4. हल्दी केसर वाला दूध

सोते समय हल्दी केसर वाला दूध पीना सर्दियों के लिए खास तरह से फायदेमंद है। केसर आपके मूड को बेहतर बनाने में मददगार है। तो, वहीं  इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी हैं जो कि शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा हल्दी एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर और एंटी बैक्टीरियल है।  इन दोनों को दूध में मिला कर पीने से शरीर अंदर से तंदुरुस्त रहता है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचा रहता है। साथ ही इससे शरीर को गर्मी भी मिलती है। तो, इन तमाम फायदे के लिए आपको सर्दी में हल्दी केसर वाला दूध पीना चाहिए। 

5. मीठे में खाएं गुड़

सर्दियों में आप मीठे में गुड़ खा सकते हैं क्योंकि ये शरीर के लिए गर्म तासीर वाला है। सर्दियों में इसे खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और एनर्जी मिलती है। इससे आपको सर्दी-जुकाम नहीं होता है। साथ ही इसका आयरन शरीर में आयरन की कमी को भी दूर करता है। इस तरह ये एक साथ कई सारी चीजों के लिए रामबाण इलाज की तरह काम करता है।  

इस तरह आप अपने रात के खाने में इन 5 चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये सर्दी में शरीर में गर्मी लाते हैं और मौसमी फ्लू जैसी समस्याओं से बचाते हैं। बस ध्यान रखें कि रात का खाना सोने से ठीक पहले ना खाएं। खाने और सोने के बीच लगभग दो घंटे का गैप रखें।  

Main images credit: Life with spices

inside images credit: Corporate Dhaba and freepik

Read Next

सर्दियों में जरूर खाएं अंडे की जर्दी, जानें बच्चों और बड़ों को इससे मिलने वाले ढेर सारे फायदे

Disclaimer