
Diet According To Menstrual Cycle: पीरियड्स होना हर लड़की के लिए जरूरी होता है। लेकिन इससे जुड़ी परेशानियां हर किसी भी अलग-अलग हो सकती हैं। ऐसे में किसी को हाई ब्लीडिंग होती है तो किसी को बहुत कम। कुछ लड़कियों को क्रैम्प्स नहीं होते तो कुछ के लिए पीरियड्स दर्दनाक होते हैं। लेकिन जो चीज हर किसी के लिए जरूरी है, वो है पीरियड्स के दौरान डाइट का ध्यान रखना। पीरियड्स के दौरान हमें कई चीजों की क्रेविंग होती है। लेकिन ऐसे में अनहेल्दी खाने से पीरियड्स ब्लोटिंग भी हो सकती है। ज्यादातर लड़कियों को पता नहीं होता कि पीरियड्स में कब और क्या खाना चाहिए। पीरियड्स के अलग-अलग फेज में क्या खाना चाहिए, इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट माल्विका सहगल नेसहगल इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
जानें पीरियड्स के किस फेज में कैसे डाइट होनी चाहिए- Diet According To Menstrual Cycle
फॉलिक्युलर फेज- Follicular Phase
पीरियड्स के पहले दिन से लेकर ओवुलेशन फेज तक रहने वाली अवस्था को फॉलिक्युलर फेज कहते हैं। यानी पीरियड्स शुरू होने से लेकर खत्म होने तक का समय। इस फेज में एस्ट्रोजन लेवल बढ़ता है और यूटेरिन लाइन फिर से बनने लगती हैं।
इस फेज में पोषण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए ऐसे में डाइट में हेल्दी फैट्स ज्यादा लेना चाहिए। ऐसे में अनार, अलसी, कद्दू और स्प्राउट का सेवन करना चाहिए।
ओवुलेटरी फेज- Ovulatory Phase
फॉलिक्युलर फेज के दौरान जब एस्ट्रोजन लेवल बढ़ता है, तो उसे ओवुलेटरी फेज कहा जाता है। यह वो फेज होता है, जब ओवरी एग बनाती है। इस फेज के दौरान प्रेग्नेंट होने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं।
इस फेज के दौरान हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में शलजम, ब्रोकली और पत्ता गोभी जैसी सब्जियों का ज्यादा सेवन किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान महिलाएं जरूर खाएं ये 6 फूड्स, दर्द के साथ-साथ कई समस्याएं होंगी कम
ल्यूटियल फेज- Luteal Phase
ल्यूटियल फेज पीरियड्स आने से पहले शुरू होता है।। यानी जब एग फर्टिलाइज नहीं होता है ऐसे में शरीर में कई बदलाव आते हैं। यह फेज पीरियड्स से पहले आने वाली परेशानियों का कारण भी होता है।
ल्यूटियल फेज के दौरान विटामिन-सी और जिंक से भरपूर चीजों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। साथ ही मैग्नीशियम और विटामिन-बी6 वाली चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
मासिक धर्म- Menstruation Phase
यह फेज पीरियड्स के समय को कहा जाता है। यानी जब वजाइना से ब्लड आता है, इसे महावारी भी कहा जाता है। इस दौरान शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है क्योंकि इस दौरान शरीर से ब्लड बाहर आता है। इसलिए मासिक धर्म के दौरान बैलेंस डाइट लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे में खासकर आयरन से भरपूर चीजों का सेवन ज्यादा किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान लें ये 6 सप्लीमेंट, मिलेंगे शानदार फायदे
इन बातों का रखें ध्यान
- हेल्दी पीरियड्स साइकिल के लिए डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। क्योंकि इसे से शरीर में ब्लड बन पाता है और पीरियड्स साइकिल हेल्दी रहती है।
- पीरियड्स को हेल्दी रखने के लिए हाइजीन का ध्यान रखना भी जरूरी है। क्योंकि साफ-सफाई का ध्यान न रखने से आपको बीमारियों का खतरा हो सकता है।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version