40 की उम्र के बाद महिलाओं के नाश्ते में जरूर होनी चाहिए ये 7 चीजें, मिलते हैं कई फायदे

40 के बाद महिलाओं का नाश्ता: 40 के बाद महिलाओं के शरीर में तेजी से बदलाव आते हैं, जिसके असर को कम करने के लिए नाश्ते में ये फूड्स मददगार हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
40 की उम्र के बाद महिलाओं के नाश्ते में जरूर होनी चाहिए ये 7 चीजें, मिलते हैं कई फायदे


40 के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिनमें हार्मोनल बदलाव, कैल्शियम का कम होना, शारीरिक गतिविधियों में बदलाव और स्लो मेटाबोलिज्म जैसे कई बदलाव शामिल हैं। इन सबका असर महिलाओं के शरीर पर और कई बार मानसिक सेहत पर अलग-अलग तरीके से होता है। जैसे कि 40 के बाद जब हार्मोनल बदलाव शुरू होते हैं तो ये प्री मेनोपॉज के लक्षणों से जुड़ा हो सकता है। दूसरा शरीर जब तेजी से कैल्शियम खोने लगता है तो हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और अर्थराइटिस के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसी तरह मेटाबोलिज्म का स्लो होना खाने-पीने की आदतों में बदलाव का कारण बन सकता है। तो, इन तमाम चीजों को देखते हुए महिलाओं को 40 के बाद अपनी डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। जिसमें कि नाश्ते के दौरान वे इन 7 फूड्स का सेवन (foods for over 40 female) कर सकती हैं। 

Inside1healthybreakfast

40 के बाद महिलाओं का नाश्ता-What should a 40 year old woman eat for breakfast

1. तुलसी की चाय

तुलसी पॉलीफेनोल्स से भरी हुई है, जो गठिया से जुड़े पुराने दर्द को शांत करने में फायदेमंद हैं। इसके अलावा ये लिवर, मस्तिष्क और दिल को हेल्दी रखने में भी मददगार है। इसलिए 40 के बाद महिलाओं को अपनी हड्डियों के दर्द या फिर कमर दर्द जैसी चीजों से बचने के लिए तुलसी की चाय जरूर पीनी चाहिए। 

2. हरी पत्तेदार सब्जियां और फल 

हरी पत्तेदार सब्जियों की खास बात ये होती है कि इनमें विटामिन के, ल्यूटिन, फोलेट, कैल्शियम और बीटी-कैरोटिन होता है। ये ना सिर्फ शरीर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है बल्कि ये हड्डियों और त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी मददगार हैं। इसलिए महिलाओं को पालक, केल और सरसों के साग आदि खाना चाहिए। इसके अलावा फलों की बात करें तो, संतरे, अंगूर, नींबू और इसी तरह के कई एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर फल खाएं  जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ हड्डियों और पेट के लिए भी फायदेमंद है। 

Insidegreenvegies

इसे भी पढ़ें: क्यों होती है बच्चेदानी में टीबी की बीमारी? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और इलाज

3. दही

 हड्डियों को मजबूत रखने के लिए महिलाओं को हर दिन दही खाना चाहिए। यह कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है और इसमें सोडियम भी नहीं है जो कि शरीर में सूजन के बढ़ने का कारण बनते हैं। घर की बनी दही की जगह आप ग्रीक योगर्ट भी खा सकती हैं क्योंकि इनमें अधिक प्रोटीन होता है और ये पेट के माइक्रोबायोटा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

4. लहसुन 

40 के बाद की महिलाओं को रोजाना सुबह 1 लहसुन पका कर खाना चाहिए। दरअसल, महिलाओं के लिए लहसुन बहुत ही फायदेमंद है। लहसुन एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाकर हड्डियों के नुकसान को कम कर सकता है। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि सूजन को कम करने में मददगार है। 

5. चिया सीड्स

चिया के बीज छोटे हो सकते हैं, लेकिन ये फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, स्वस्थ हड्डियों के लिए मैग्नीशियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। चिया सीड्स पानी को इतनी अच्छे तरीके से अब्जॉर्व कर लेते हैं कि ये कब्ज जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद हैं। 

Insideflaxseeds

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान वजाइना में जलन और खुजली क्यों होती है? डॉक्टर से जानें उपचार

6. अलसी के बीज 

अलसी के बीज ओमेगा -3 फैटी एसिड का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो तेज दिमाग और स्वस्थ हृदय के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा, ये आपके पेट के लिए फायदेमंद है। साथ ही ये हार्मोनल हेल्थ को भी हेल्दी रखने में मददगार हैं। इसलिए अपने नाश्ते में अलसी के बीज को जरूर शामिल करें।

7. अंडे

अंडे हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन डी, मस्तिष्क के लिए कोलीन और मांसपेशियों के संरक्षण के लिए प्रोटीन देते हैं। इसलिए 40 के बाद जब शरीर कमजोर होना शुरू करता है तो महिलाओं को अपने नाश्ते में रोज 1 अंडा खाना शुरू कर देना चाहिए।

तो, नाश्ते में आप इन फूड्स को शामिल कर सकती हैं। आप इन्हें कई प्रकार से और रेसिपी में बदल-बदल कर खा सकती हैं। ध्यान रहे कि 40 के बाद खास तौर पर ऑयली फूड्स या फिर यूरिक एसिड बढ़ाने वाले फूड्स के सेवन से बचें।

all images credit: freepik

Read Next

प्रेगनेंसी के दौरान वजाइना में जलन और खुजली क्यों होती है? डॉक्टर से जानें उपचार

Disclaimer