नियमित रूप से व्यायाम शरीर के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह आपको फिट बनाकर बीमारियों से भी बचाता है। अगर आप रोज व्यायाम करते हैं तो कई बीमारियों के होने की संभावना खुद-ब-खुद कम हो जाती है। यह दिल को मजबूत बनाकर खून के संचार को भी सुचारू करता है और दिनभर आपको ऊर्जावान रखता है।
लेकिन कई लोग इस बात को लेकर सशंकित रहते हैं कि उन्हें कौन सा व्यायाम करना चाहिए। आप चाहे कोई भी व्यायाम करें लेकिन उसका फायदा तभी होगा जब नियमित रूप से आप उसका पालन करेंगे। अपने मन मुताबिक व्यायाम और वर्कआउट चुनकर उसे नियमित करें, फिर देखिये उसका असर। इस लेख में विस्तार से जानिये आपके लिए बेहतर व्यायाम कौन सा है।
शोध के अनुसार
कई शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि नियमित व्यायाम ही आपको फिट बनाकर बीमारियों से बचाता है। लेकिन अगर आप लंबी उम्र चाहते हैं कठिन व्यायाम कीजिए। एबरडीन यूनिवर्सिटी के के मस्कयूलोस्केलैटल विभाग के प्रोफेसर डा. स्टुअर्ट ग्रे के अनुसार, दिल की बीमारियों से होने वाली मौतों में कड़े व्यायाम के जरिये कमी लाई जा सकती है। डॉक्टर ग्रे के शोध के अनुसार, छोटी अवधि में किया गया स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वाला व्यायाम जैसे तेज दौड़ना या पैडल मारना, चाहे वो केवल 30 सेकंड के लिए हो इसके कारण रक्त में मौजूद चर्बी में कमी हो जाती है और रक्त संचार आसानी से होता है। यह दिल को मजबूत बनाता है।
एरोबिक व्यायाम करें
दिल को मजबूत बनाने वाले व्यायाम को एरोबिक एक्सरसाइज कहते हैं। इस व्यायाम को करने से दिल का आकार ठीक रहता है, यह वजन कम रहता है, इससे तनाव कम होता है, यह कई प्रकार की बीमारी की रोकथाम करता है, इसे नियमित करने से आयु भी बढ़ती है। ब्रिस्क वॉक करना, जॉगिंग, साइकिल चलाना, आदि एरोबिक व्यायाम कहे जाते हैं।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें
यह ऐसा व्यायाम है जो जिम में होता है या फिर आप घर पर ही मशीन लाकर इसे कर सकते हैं। मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग बहुत जरूरी होता है। यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। यह शरीर को शेप प्रदान करता और पतली मांसपेशियों यानी लीन मसल्स को भी मजबूत बनाता है। इस व्यायाम से शरीर के सभी अंग जैसे - हाथ, पैर, सीना, जांघें, पेट, भुजायें आदि मजबूत हो जाती हैं। अगर आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर रहे हैं तो इसे सप्ताह में कम से कम 5 दिन कीजिए।
संतुलन के लिए व्यायाम
उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में मौजूद रसायन असंतुलित होने लगते हैं, जिसके कारण कई खतरनाक समस्यायें हो सकती हैं। इसे संतुलित करने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है। कई बार यह असंतुलन दवाओं के प्रयोग के कारण होता है या फिर किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या के कारण भी यह हो सकता है। शरीर का बेहतर संतुलन बनाने वाले व्यायाम इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि इसके कारण आपके सिर में या फिर अन्य जगह चोट लग सकती है। शरीर का बेहतर संतुलन बनाने के लिए नियमित रूप से योग, मेडीटेशन और पितालेस कीजिए।
जब भी व्यायाम की शुरूआत करें तो उसका वास्तविक फायदा उठाने के लिए उसे नियमित रूप से करें। सप्ताह में कम से कम 5 दिन व्यायाम जरूर करें। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ट्रेनर के निर्देश में ही करें।
छाया साभार - गेटी इमेज
Read More Articles on Sports and Fitness in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version