Doctor Verified

पेरिओरल डर्मेटाइटिस क्या होता है? जानें एक्सपर्ट से इस बारे में

Perioral Dermatitis Causes: पेरिओरल डर्मेटाइटिस त्वचा से जुड़ी एक समस्या है। इसमें मुंह के आसपास लाल दानें होने लगते हैं। जानें क्या है यह स्थिति।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पेरिओरल डर्मेटाइटिस क्या होता है? जानें एक्सपर्ट से इस बारे में


What Are The Main Cause of Perioral Dermatitis: त्वचा से जुड़ी कोई भी समस्या आपको दिनभर परेशान कर सकती है। स्किन एलर्जी से लेकर स्किन इंफेक्शन तक ज्यादातर समस्याएं एक जैसी लगती हैं। जैसे कि एक्ने और पिंपल को लोग एक ही समस्या मानते हैं। इसी तरह पेरिओरल डर्मेटाइटिस की समस्या को भी कई लोग एक्ने मानते हैं। जबकि यह समस्या एक्ने से अलग होती है। आइये इस लेख में जानें पेरिओरल डर्मेटाइटिस क्या है। यह समस्या होने के क्या कारण हो सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ गुलहिमा अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख में जानें इस समस्या के बारे में। 

dermatitis

पेरिओरल डर्मेटाइटिस क्या है? What Is Perioral Dermatitis

पेरिओरल डर्मेटाइटिस फेशियल रैश होते हैं, जो मुंह के आसपास निकल जाते हैं। यह मुंह के चारों ओर फैले लाल दानें होते हैं, जो खुजली और जलन पैदा करने लगते हैं। इसमें कई बार पस भरा होता है इसलिए लोग इसे एक्ने मानते हैं। जबकि यह त्वचा से जुड़ा इंफेक्शन होता है।

पेरिओरल डर्मेटाइटिस के कारण क्या होते हैं- Causes of Perioral Dermatitis

पेरिओरल डर्मेटाइटिस किसी प्रोडक्ट के साइड इफेक्ट के कारण हो सकता है। ज्यादातर यह हैवी मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करने या गलत स्किन केयर प्रोडक्ट से हो सकता है। वहीं गम चबाने या दांतों की फिलिंग के कारण भी यह समस्या हो सकती है। कई लोगों को हार्मोन्स में बदलाव के कारण भी हो सकती है, जो महिलाओं में अधिक पाई जाती है।

पेरिओरल डर्मेटाइटिस से राहत कैसे पाएं- How To Deal With Perioral Dermatitis 

  • खुद इलाज न करें इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है। उन चीजों का इस्तेमाल न करें जिनमें स्टेरॉयड हो। 
  • ब्रश करते दौरान ध्यान रखें कि टूथपेस्ट आपके मुंह के आसपास न लगे।
  • कैफीन का सेवन कम करें, क्योंकि यह इंफेक्शन बढ़ा सकती हैं।
  • डॉक्टर की बिना सलाह के कोई भी केमिकल प्रोडक्ट इस्तेमाल न करें। नहीं तो आपकी समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। 
  • शराब और धूम्रपान से भी दूरी बनाकर रखें। क्योंकि यह हार्मोन्स को नुकसान कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Perioral Pigmentation: होठों के आस-पास कालापन क्यों होता है? जानें इसे दूर करने के घरेलू उपाय

पेरिओरल डर्मेटाइटिस से राहत पाने के लिए देसी नुस्खे- Home Remedies For Perioral Dermatitis 

एलोवेरा से मिलेगी राहत- Aloevera

ऐसे में अगर आप एलोवेरा इस्तेमाल करते हैं, तो आपको काफी राहत मिल सकती है। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा की खुजली और जलन की समस्या भी कम होती है।

नीम के पत्ते पीसकर लगाएं- Neem Paste

पेरिओरल डर्मेटाइटिस कम करने के लिए आप नीम के पत्ते पीसकर चेहरे पर लगा सकते हैं। नीम के पत्तों में भी एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये स्किन इंफेक्शन को खत्म करते हैं। साथ ही, इनसे त्वचा का इंफेक्शन भी कम होता है। आप इस पर नीम का पेस्ट लगाएं और कुछ देर बाद चेहरा धो लें।

बर्फ से सिकाई करें- Use Ice 

ठंडा-ठंडा बर्फ आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। इसके लिए आपको बर्फ से हल्के-हल्के मसाज देनी है। इससे आपको जलन से काफी जल्दी राहत मिलेगी। अगर आपको इससे कोई समस्या होती है तो तुरंत बंद कर दें।

अगर आपके मुंह के आसपास दाने नजर आ रहे हैं, तो कोई भी इलाज करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर करें। क्योंकि इस समस्या को मेडिसिन के जरिये जल्दी ठीक किया जा सकता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr. Gulhima Arora (@drgulhima.skin)

Read Next

अस्थमा रोग के कितने चरण होते हैं? जानें कौन-सी स्टेज होती है गंभीर

Disclaimer