Redness Around Mouth: मुंह के आसपास छोटे छोटे लाल दाने निकल जाते हैं। मुंह के चारों तरफ फैले ये दाने पेरियोरल डर्मेटाइटिस हो सकता है। यह एक त्वचा रोग है, जो काफी परेशानी खड़ी करता है। इससे चेहरे पर खुजली और जलन होने लगती है। यह दाने नाक या आंख तक भी फैल सकते हैं। यह रोग लाल दाने के रूप में होता है। हार्मोनल चेंज के कारण यह होता है। वैसे तो यह रोग किसी को भी हो सकता है। लेकिन महिलाओं में यह ज्यादा देखने को मिलता है। पेरियोरल डर्मेटाइटिस हफ्तों और महीनों तक भी रह सकते हैं। पेरियोरल डर्मेटाइटिस के कारण और उपचार आगे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ देवेश मिश्रा (Dr. Devesh Mishra) से बात की।
पेरियोरल डर्मेटाइटिस के कारण- Cause of Perioral Dermatitis
पेरियोरल डर्मेटाइटिस भारी फेस क्रीम लगाने से हो सकता है। साथ ही मॉइश्चराइजर भी इसका कारण बन सकता है। इसके अलावा गम चबाना और दांतों की फिलिंग से भी पेरियोरल डर्मेटाइटिस हो सकता है। हार्मोनल परिवर्तन, प्रतिरक्षा प्रणाली के साथ समस्याएं भी इसका कारण बनती है।
पेरियाेरल डर्मेटाइटिस से कैसे पाया जा सकता है छुटकारा?- Treatment of Perioral Dermatitis
पेरियाेरल डर्मेटाइटिस से निजात पाने के कुछ घरेलू उपाय जान लें-
1. नीम के पत्ताें का पेस्ट लगाएं
त्वचा रोगों के निदान के लिए नीम के पत्तों का पेस्ट काफी अच्छा माना जाता है। नीम के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण हाेते हैं। यह त्वचा संबंधित बहुत सी परेशानी ठीक करने में सहायक होते हैं। नीम के पत्तों को अच्छे से छोकर मिक्सी में ग्राइंड कर लें। इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और उसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लीजिए।
2. चंदन का पेस्ट लगाएं
पेरियोरल डर्मेटाइटिस होने पर चेहरे पर जलन होने लगती है। इस जलन को शांत करने के लिए चंदन के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। चंदन का तासीर ठंडा होता है। लगातार इसका पेस्ट लगाने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
3. कपूर और नारियल तेल लगाएं
पेरियोरल डर्मेटाइटिस के दौरान होने वाली खुजली और जलन को कम करने के लिए कपूर और नारियल का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। इसे प्रतिदिन अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। धीरे धीरे इस मिश्रण से आपको आराम मिल सकता है।
4. एलाेवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा जेल फेस के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद में भी त्वचा के लिए ऐलोवेरा को काफी फायदेमंद बताया गया है। स्किन की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए हर दिन इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना चाहिए। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हाेते हैं। जिससे त्वचा की जलन, खुजली शांत हाेती है।
5. चेहरे पर लगाएं बर्फ का टुकड़ा
चेहरे की जलन और खुजली को शांत करने के लिए चेहरे पर बर्फ का टुकड़ा भी लगाया जा सकता है। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से पेरियाेल डर्मेटाइटिस की समस्या ठीक हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर दाने और खुजली क्यों होती है? जानें 5 कारण
कैफीन और शराब को कहें ना- Say No To Caffeine and Alcohol
कैफीन और शराब स्वास्थ्य के लिए तो अच्छे होते ही नहीं है, साथ ही ये स्किन संबंधित रोगों को भी बढ़ावा देते हैं। पेरियाेरल डर्मेटाइटिस हार्मोनल असंतुलन का कारण बनता है और लिवर काे प्रभावित करता है। कैफीन और शराब का सेवन लीवर को हार्मोन, एंटीबॉडी और अन्य विषाक्त पदार्थों को संतुलित करने नहीं देता है। इससे पेरियाेरल डर्मेटाइटिस की स्थिति बिगड़ जाती है। इसलिए शराब और कैफीन से दूर रहना चाहिए।
कैमिकल युक्त प्राेडक्ट ना करें इस्तेमाल- Say No To Chemical Based Products
पेरियाेरल डर्मेटाइटिस से बचने के लिए कैमिकल युक्त प्राेडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कैमिकल त्वचा की समस्या काे बढ़ा सकता है। कैमिकल युक्त प्राेडक्ट्स से पेरियाेल डर्मेटाइटिस की समस्या हो जाती है।
पेरियाेल डर्मेटाइटिस से ज्यादा परेशानी होने पर आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।