Doctor Verified

पेनाइल फ्रेक्चर क्या है? पुरुषों को जरूर जानना चाहिए इसके बारे में

Penile Fracture Symptoms Treatment: शारीरिक संबंध बनाते समय पेनिस में चोट लगने की वजह से पेनाइल फ्रैक्चर हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेनाइल फ्रेक्चर क्या है? पुरुषों को जरूर जानना चाहिए इसके बारे में


Penile Fracture Symptoms Treatment: शरीर में चोट लगने पर या खेलते समय इंजरी होने की वजह से फ्रैक्चर हो सकता है। ज्यादातर लोगों को हाथ और पैर में फ्रैक्चर होता है और आउटडोर एक्टिविटी के दौरान ही यह समस्या होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि पुरुषों को एक ऐसे फ्रैक्चर का खतरा हर समय रहता है, जिसकी वजह से कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुरुषों को इस फ्रैक्चर के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए। हम बात कर रहे हैं पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में होने वाले पेनाइल फ्रैक्चर के बारे में। पेनाइल फ्रैक्चर (Penile Fracture in Hindi) को पेनिस फ्रैक्चर भी कहा जाता है। शारीरिक संबंध बनाते समय इस तरह के फ्रैक्चर का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं पेनाइल फ्रैक्चर क्या होता है और इसके लक्षण क्या हैं।

पेनाइल फ्रैक्चर क्या है?- What is Penile Fracture in Hindi

पेनाइल फ्रैक्चर पुरुषों के प्राइवेट पार्ट में होने वाली एक गंभीर इंजरी है। इस स्थिति के लक्षणों को नजरअंदाज करने से पुरुषों को कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति को ब्रोकन पेनिस और पेनिस फ्रैक्चर जैसे नामों से जाना जाता है। शारीरिक संबंध बनाते समय पेनिस में फ्रैक्चर होने का खतरा ज्यादा रहता है। एमबीबीएस, फूड, लाइफस्टाइल और वेलनेस विशेषज्ञ डॉ. सिद्धांत भार्गव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक विडियो शेयर करते हुए बताया है कि पेनाइल फ्रैक्चर में पुरुषों के पेनिस में मौजूद पीनाइल शाफ्ट के पास मौजूद झिल्लीदार अस्तर टूट जाता है। इस स्थिति में मरीज को गंभीर दर्द भी हो सकता है। पेनाइल फ्रैक्चर की वजह से पुरुषों की सेक्स लाइफ खराब होने का खतरा रहता है।

Penile Fracture in Hindi

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के प्राइवेट पार्ट (पेनिस) में दर्द क्यों होता है? जानें कारण और बचाव के उपाय

पेनाइल फ्रैक्चर के लक्षण- Penile Fracture Symptoms in Hindi

पेनाइल फ्रैक्चर का सबसे ज्यादा खतरा शारीरिक संबंध बनाते समय रहता है। इस स्थिति में आपके पेनिस में तेज दर्द और सूजन की समस्या होती है। पेनाइल फ्रैक्चर के कुछ प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-

  • दर्द और सूजन
  • ब्लीडिंग
  • पेशाब करते समय खून आना
  • इरेक्शन खत्म होना
  • पेशाब करते समय परेशानी

क्यों होता है पेनाइल फ्रैक्चर?- What Causes Penile Fracture in Hindi

पेनाइल फ्रैक्चर का सबसे ज्यादा खतरा शारीरिक संबंध बनाते समय रहता है। इस दौरान उत्तेजित होने पर लोग असामान्य पोजीशन में आ जाते हैं और इसकी वजह से पेनिस को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इस दौरान चोट लगने से टिश्यूज को नुकसान पहुंचता है और आपको गंभीर दर्द महसूस हो सकता है।

पेनाइल फ्रैक्चर का इलाज- Penile Fracture Treatment in Hindi

पेनाइल फ्रैक्चर होने पर सही पर इलाज लेना जरूरी है। इस समस्या को नजरअंदाज करने से आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। सही समय पर इलाज न मिलने की वजह से आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन का खतरा रहता है। इस बीमारी का इलाज दवाओं और सर्जरी के माध्यम से किया जाता है। अगर आपको पेनाइल फ्रैक्चर के लक्षण दिख रहे हैं, तो सबसे पहले बर्फ या आइस पैक का इस्तेमाल करें। इसके अलावा लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर के सलाह लेकर इलाज कराएं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

पुरुषों में मैन बूब्स (गाइनेकोमास्टिया) की समस्या क्यों होती है? डॉक्टर से आसान भाषा में समझें कारण

Disclaimer