Doctor Verified

गांठ और दर्द वाले मुंहासे हैं Nodular Acne, डॉक्‍टर से जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

नोड्यूलर एक्ने (Nodular Acne) गहरे, दर्दनाक मुंहासे होते हैं, जो त्वचा के अंदर गांठों के रूप में बन जाते हैं और लंबा समय लेकर ठीक होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गांठ और दर्द वाले मुंहासे हैं Nodular Acne, डॉक्‍टर से जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

नोड्यूलर एक्ने एक प्रकार के गंभीर मुंहासे होते हैं, जो त्वचा की गहरी परतों में विकसित होता है और इसमें सूजन, दर्द और गांठें बनने लगती हैं। यह मुंहासे सामान्य मुंहासों से ज्‍यादा गंभीर होते हैं और इन्हें ठीक होने में ज्‍यादा समय लगता है। इन मुंहासों की वजह से त्वचा पर बड़े, कठोर और दर्दनाक घाव हो सकते हैं, जो न केवल असहज होते हैं, बल्कि इसके कारण त्वचा पर गहरे दाग भी बन सकते हैं। नोड्यूलर एक्ने आमतौर पर चेहरे, पीठ और कंधों पर दिखाई देते हैं और इनका आकार काफी बड़ा हो सकता है। यह त्वचा की सतह से बाहर नहीं आते, बल्कि त्वचा के अंदर एक गांठ के रूप में होते हैं। जब ये गांठें ज्‍यादा बढ़ जाती हैं, तो इनका इलाज और भी मुश्‍क‍िल हो जाता है। नोड्यूलर एक्ने हॉर्मोनल असंतुलन, त्वचा के छिद्रों का बंद होना, अनुवांशिक कारण और डाइट संबंधी कारणों से हो सकते हैं। नोड्यूलर एक्ने के लक्षण, कारण और इलाज को और व‍िस्‍तार से आगे समझेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट डॉ देवेश मिश्रा से बात की।

नोड्यूलर एक्ने के लक्षण- Nodular Acne Symptoms

nodular-acne-symptoms

  • यह मुंहासे गहरे होते हैं और त्वचा के अंदर एक कठोर गांठ के रूप में महसूस होते हैं। ये मुंहासे त्वचा की सतह से बाहर नहीं निकलते, बल्कि त्‍वचा के अंदर गहराई से रहते हैं।
  • नोड्यूलर एक्ने ज्‍यादा दर्दनाक होते हैं। इन मुंहासों में सूजन और रेडनेस हो सकती है, जो बेहद असहज हो सकते हैं।
  • प्रभावित क्षेत्र में सूजन और रेडनेस देखने को मिलती है, जो कि मुंहासों की गंभीरता के कारण है।
  • यह मुंहासे ज्‍यादा समय तक रहते हैं और ठीक होने में ज्‍यादा समय लगाते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या वाकई फोन के कारण चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

नोड्यूलर एक्ने के कारण- Nodular Acne Causes

नोड्यूलर एक्ने के होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं-

  • यह एक्ने खासतौर से किशोरावस्था, गर्भावस्था, मासिक धर्म या अन्य हॉर्मोनल बदलावों के दौरान बढ़ सकते हैं।
  • जब त्वचा के छिद्र ऑयल, मृत कोशिकाओं और बैक्टीरिया से भर जाते हैं, तो यह मुंहासों का कारण बन सकता है।
  • अगर आपके परिवार में किसी को गंभीर एक्ने हुए हैं, तो आपको भी यह समस्या हो सकती है।
  • जब त्वचा ज्‍यादा तेल बनाती है, तो यह छिद्रों को ब्‍लॉक कर सकती है, जिससे मुंहासे होते हैं।
  • स्ट्रेस और मानसिक दबाव भी नोड्यूलर एक्ने को बढ़ा सकते हैं, क्योंकि यह हॉर्मोनल असंतुलन का कारण बनता है।
  • ज्‍यादा तला हुआ और मसालेदार खाना खाने से भी एक्ने की समस्या बढ़ सकती है।

नोड्यूलर एक्ने का इलाज- Nodular Acne Treatment

  • नोड्यूलर एक्ने के ल‍िए डॉक्टर आमतौर पर रेटिनॉयड क्रीम, बेंजोयल पेरोक्साइड या सैलिसिलिक एसिड क्रीम्स दे सकते हैं, जो त्वचा को साफ करने में मदद करती हैं।
  • अगर बैक्टीरियल इंफेक्‍शन हो, तो एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन किया जा सकता है, जो मुंहासों को कम करने में मदद करती हैं।
  • गंभीर मामलों में ओरल एंटीबायोटिक्स या ओरल रेटिनॉयड्स दिए जा सकते हैं, जो त्वचा के तेल उत्पादन को कंट्रोल करते हैं।
  • कुछ मामलों में, लेजर इलाज का भी इस्‍तेमाल किया जाता है, जो गहरी त्वचा पर प्रभाव डालकर मुंहासों को कम करता है।
  • अगर नोड्यूलर एक्ने हॉर्मोनल असंतुलन के कारण हो, तो हार्मोनल थेरेपी की सलाह दी जा सकती है।

नोड्यूलर एक्ने से बचाव के उपाय- Nodular Acne Prevention Tips

  • चेहरे को दिन में 2 बार हल्के फेसवॉश से धोएं ताकि अतिरिक्त तेल और गंदगी हट सके।
  • अगर आप मेकअप करते हैं, तो हल्के और नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स का इस्‍तेमाल करें।
  • मानसिक शांति के लिए ध्यान, योग और रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं। स्‍ट्रेस कम करने से अन‍िद्रा की समस्‍या नहीं होती और एक्‍ने से बचाव होता है।
  • ताजे फल, सब्जियां और पानी का ज्‍यादा सेवन करें और तले-भुने खाने से बचें।

नोड्यूलर एक्ने एक गंभीर त्वचा समस्या है, ज‍िसका अगर समय रहते इलाज न किया जाए, तो यह स्थायी दाग-धब्बों का कारण बन सकता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या वाकई चावल का पानी है चेहरे के लिए फायदेमंद? डॉक्टर से जानें

Disclaimer