Doctor Verified

Hypersomnia: हाइपरसोम्निया क्या है और क्यों होता है? 35 वर्षीय नेहा शर्मा की केस स्टडी से समझें बीमारी को

What Is Hypersomnia Explained With Real Case Study In Hindi: हाइपरसोम्निया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को हर समय नींद आती रहती है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Hypersomnia: हाइपरसोम्निया क्या है और क्यों होता है? 35 वर्षीय नेहा शर्मा की केस स्टडी से समझें बीमारी को


What Is Hypersomnia In Hindi: 35 वर्षीय नेहा शर्मा एक मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव है। वह किसी भी महिला की तरह सक्सेसफुल है। अच्छी फैमिली और सबको इमोशनल सपोर्ट भी है। लाइफ में कोई खास स्ट्रेस भी नहीं है। लेकिन, पिछले कुछ समय से नेहा शर्मा को अजीब से परेशानी हो रही है। अक्सर ऑफिस में न चाहते हुए उसकी आंख लग जाती है। शुरुआती दिनों में उसे यह सब नॉर्मल लगता था। जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे उसकी समस्या बढ़ती जा रही थी। जबकि वह रोज रात को 7 से 8 घंटे की सामान्य नींद लेती  थी। असली दिक्कत तब हुई, जब नींद की वजह से उसका काम इफेक्ट होना लगा और प्रोफेशनल लाइफ में परेशानियां बढ़ने लगी। चाहते हुए भी वह अपनी आदत में सुधार नहीं कर पा रही थी। उसके रिश्ते भी इससे प्रभावित होने लगे थे। अंततः वह अपनी समस्या को लेकर एक्सपर्ट के पास गई। वहां उसे पता चला कि वह हाइपरसोम्निया का शिकार है।

यह केस स्टडी हमारे साथ क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और माइंडट्राइब की फाउंडर डॉ. प्रेरणा कोहली ने शेयर की है, जिन्होंने कई महीनों तक नेहा का ट्रीटमेंट किया है। ओनलीमायहेल्थ ‘मेंटल हेल्थ मैटर्स’ नाम से एक विशेष सीरीज चला रहा है। इस सीरीज के जरिए हम विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे बता रहे हैं। आज कीह इस सीरीज में हम आपको नेहा की केस स्टडी की मदद से ‘हाइपरसोम्निया’ के बारे में बताएंगे।

हाइपरसोम्निया क्या है?- What Is Hypersomnia In Hindi

What Is Hypersomnia In Hindi

हाइपरसोम्निया (hypersomnia ka matlab) एक किस्म की मेडिकल कंडीशन है, जिसमें व्यक्ति को बहुत ज्यादा नींद आने की समस्या हो जाती है। हाइपरसोम्निया से पीड़ित व्यक्ति रात के समय पर्याप्त नींद लेता है। इसके बावजूद, उसे बार-बार नींद आती रहती है और वह काम करते-करते ही सो जाता है।

इसे भी पढ़ें: पर्सनालिटी डिसऑर्डर क्या है और क्यों होता है ? 32 वर्षीय माया की कहानी से समझें इस बीमारी को

हाइपरसोम्निया के लक्षण- Symptoms Of Hypersomnia In Hindi

नेहा की बात करें, तो हाइपरसोम्निया के कारण (hypersomnia ke lakshan) उसे दिन में वर्किंग आवर्स में नींद आ जाती थी। वह अपनी नींद को कंट्रोल नहीं कर पाती थी। जब भी उसे नींद आती थी, उसके लिए जगना मुश्किल हो जाता था। हाइपरसोम्निया के अन्य लक्षणों इस प्रकार हैं-

  • हर समय थकान महसूस करना
  • दिन के समय दिन आना
  • हर समय डलनेस रहना
  • थकान के कारण फैसले करने में दिक्कत होना
  • चीजों को याद रखने में दिक्कत होना
  • कामकाज में उलझन होना
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Prerna Kohli (@drprernakohli.in)

हाइपरसोम्निया का कारण- Causes Of Hypersomnia In Hindi

हाइपरसोम्निया होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे-

  • नींद से जुड़ी समस्या जैसे, स्लीप एपनिया, नार्कोलेप्सी आदि।
  • डिप्रेशन या मोटापे जैसी चीजें भी हाइपरसोम्निया का कारण हो सकती हैं।
  • कुछ मामलो में दवाईयों की वजह से भी हाइपरसोम्निया होता है।
  • आनुवांशिक कारणों की वजह से भावी पीढ़ी को यह समस्या हो सकती है।

हाइपरसोम्निया का इलाज- Treatment Of Hypersomnia In Hindi

Treatment Of Hypersomnia In Hindi

हाइपरसोम्निया होने की असली वजह जानकर उसका इलाज (hypersomnia ka ilaj) किया जाता है। नेहा के मामले में कई सारे कारक हाइपरसोम्निया का करण थे। डॉक्टर प्रेरणा कोहली ने नेहा को गाएनेकोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दी थी, क्योंकि उसके शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो रहा था, जो कि प्री-मेनोपॉज और हार्मोनल इंबैलेंस का कारण था। इसके अलावा, नेहा एंग्जाइटी का शिकार भी थी। एक्सपर्ट ने अपनी स्लीपिंग हैबिट पर काम करने की सलाह भी दी थी और स्ट्रेस मैनेज करने के लिए सेशंस भी दिए थे। नेहा के साइकोलॉजिकल और फिजियोलॉजिकल आस्पेक्ट में सुधार हाइपरसोम्निया के लक्षणों (Hypersomnia Treatment At Home) को धीरे-धीरे कम करने की ओर काम किया गया। इसके अन्य ट्रीटमेंट (hypersomnia ke upay) इस प्रकार हैं-

  • जीवनशैली को सही तरह से मैनेज करना
  • रात को अच्छी नींद लेना
  • स्ट्रेस को मैनेज करना
  • मेनोपॉज के दौरान डॉक्टर से बात करना
  • बिहेवियरल थेरेपी करना

हाइपरसोम्निया से पीड़ित व्यक्ति की मदद कैसे करें- How To Help Someone With Hypersomnia In Hindi

How To Help Someone With Hypersomnia In Hindi

हाइपरसोम्निया से पीड़ित व्यक्ति को निम्न तरीके से मदद कर सकते हैं-

  • हाइपरसोम्निया की कंडीशन को लेकर खुद को अपडेट करें।
  • हाइपरसोम्निया से पीड़ित व्यक्ति को एक्सपर्ट की मदद लेने के लिए मोटिवेट करें।
  • पीड़ित व्यक्ति के सोने के पैटर्न को सुधारने की कोशिश करें।
  • हाइपरसोम्निया से पीड़ित व्यक्ति की जरूरतों पर ध्यान दें।
  • हाइपरसोम्निया से पीड़ित व्यक्ति की रोजमर्रा के कामाक पर गौर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Question

हाइपरसोम्निया का मतलब क्या होता है?

हाइपरसोम्निया नींद से जुडी एक बीमारी है। इसमें व्यक्ति को बहुत ज्यादा नींद आती है और वह अपनी नींद को कंट्रोल नहीं कर पता है। 

हाइपरसोम्निया का इलाज कैसे होता है?

हाइपरसोम्निया कई कारणों से हो सकता है, जैसे बढ़ता मोटापा, डिप्रेशन, हार्मोनल बदलाव आदि। हाइपरसोम्निया का इलाज उसके कारण पर आधारित होता है।

हाइपरसोम्निया कितने घंटे की नींद है?

हाइपरसोम्निया तब होता है जब व्यक्ति 12 घंटे से भी ज्यादा की नींद लेता है। इसके बावजूद उसे झपकी आती रहती है।

Image Credit: Freepik

 

Read Next

डर्मेटिलोमेनिया है स्किन से जुड़ी गंभीर बीमारी, जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer