Doctor Verified

Brain Tumor Treatment: बिना चीरा लगाए इस तरह होता है ब्रेन ट्यूमर का इलाज, जानें इस तकनीक को व‍िस्‍तार से

Brain Tumor Treatment: ब्रेन ट्यूमर का इलाज अब पहले से आसान हो गया है। ब‍िना चीरा लगाए, गामा नाइफ सर्जरी की मदद से ट्यूमर न‍िकाला जाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Brain Tumor Treatment: बिना चीरा लगाए इस तरह होता है ब्रेन ट्यूमर का इलाज, जानें इस तकनीक को व‍िस्‍तार से


Brain Tumor Treatment: ब्रेन ट्यूमर का मतलब है द‍िमाग में ट्यूमर होना। इसका इलाज एक जट‍िल प्रक्र‍िया है ज‍िसके ल‍िए अभी तक द‍िमाग में चीरा लगाकर सर्जरी की जाती रही है। लेक‍िन जैसे-जैसे तकनीक बेहतर हो रही है, मरीजों के इलाज को सुव‍िधाजनक बनाया जा रहा है। ब्रेन ट्यूमर के इलाज के ल‍िए आजकल एक नई तकनीक का इस्‍तेमाल क‍िया जाने लगा है ज‍िसे गामा नाइफ सर्जरी कहा जाता है। इस सर्जरी में चीरा या टांका लगाए बगैर ही ट्यूमर को खत्‍म क‍िया जाता है। इस वजह से इस सर्जरी में ब्‍लीड‍िंग और इन्‍फेक्‍शन का खतरा भी नहीं रहता। गामा नाइफ सर्जरी की मदद से जब ब्रेन ट्यूमर का इलाज क‍िया जाता है, तो सर्जरी के बाद मरीज को दर्द कम होता है। गामा नाइफ सर्जरी के बाद र‍िकवरी में ज्‍यादा समय नहीं लगता। आगे इस लेख में गामा नाइफ सर्जरी के बारे में व‍िस्‍तार से जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में हॉस्‍प‍िटल मैनेजमेंट के एचओडी डॉ राजेश हर्षवर्धन से बात की।   

gamma knife surgery

गामा नाइफ सर्जरी से छोटे ट्यूमर का इलाज संभव है- Gamma Knife Surgery For Brain Tumor Surgery 

गामा नाइफ सर्जरी की मदद से ब‍िना चीरा लगाए, ब्रेन में मौजूद ट्यूमर पर सटीक वार क‍िया जा सकता है। इस तकनीक में गामा क‍िरणों को ट्यूमर पर डाला जाता है। इस सर्जरी में द‍िमाग की ब्‍लड वैसल्‍स को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। यह थेरेपी दिल्‍ली, चंडीगढ़, बेंगलुरू और चेन्‍नई जैसे शहरों में ही फ‍िलहाल मौजूद है।      

ब्रेन ट्यूमर के इलाज में क‍ितनी सफल है गामा नाइफ सर्जरी?- Brain Tumor Treatment With Gamma Knife Surgery 

गामा नाइफ सर्जरी के बाद ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज हो जाएगा, यह इस पर न‍िर्भर करता है क‍ि ट्यूमर का साइज और लोकेशन क्‍या है। गामा नाइफ का काम है ट्यूमर को खत्‍म करना। इलाज का असर देखने के ल‍िए कई हफ्ते या महीने भी लग सकते हैं। ज्‍यादातर लोगों को महीने भर में आराम म‍िलता है।

इसे भी पढ़ें- ब्रेन ट्यूमर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 8 लक्षण

गामा नाइफ सर्जरी की प्रक्र‍िया- Gamma Knife Surgery Procedure      

  • गामा नाइफ सर्जरी को न्‍यूरोसर्जन करते हैं। सर्जरी से पहले डॉक्‍टर मेड‍िकल ह‍िस्‍ट्री के बारे में जानकारी लेते हैं।
  • इसके अलावा यह चेक क‍िया जाता है क‍ि मरीज के शरीर में कोई मेटल तो नहीं है।
  • एक बॉक्‍स जैसी शेप की मशीन में स‍िर को फ‍िट क‍िया जाता है।
  • इस ट्रीटमेंट में लेजर रेज की मदद से इलाज क‍िया जाता है। 
  • गामा नाइफ सर्जरी में 30 म‍िनट से 3 घंटे तक का समय लग सकता है। 
  • ट्यूमर के साइज पर न‍िर्भर करता है क‍ि आपको इस ट्रीटमेंट के क‍ितने सेशन लेने होंगे।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।           

Read Next

PCOS को लेकर आपके मन में भी हैं ये भ्रम? तो Dr. Cuterus से जानें इनके पीछे की सच्चाई

Disclaimer