अभिनेत्री मोना सिंह ने अपनाई Egg Freezing प्रक्रिया, यहां जानें इस प्रक्रिया के बारे में मुख्य बातें

34 साल की उम्र में अभिनेत्री मोना सिंह ने अपने एग्स को फ्रीज करवा लिया था क्योंकि वे खुद को प्रेग्नेंसी के लिए तैयार नहीं समझती हैं। जानें प्रक्रिया...
  • SHARE
  • FOLLOW
अभिनेत्री मोना सिंह ने अपनाई Egg Freezing प्रक्रिया, यहां जानें इस प्रक्रिया के बारे में मुख्य बातें

अभिनेत्री मोना सिंह ने पिछले साल दिसंबर माह में श्याम गोपालन के साथ शादी की है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि वे अपनी प्रेग्नेंसी तब प्लान करेंगी जब वे इसके लिए पूरी तरह से तैयार होंगी। भविष्य में उन्हें कंसीव करने में किसी तरह की समस्या न आए, उसके लिए उन्होंने 34 साल की उम्र में ही एग फ्रीज करवा लिए थे। अब उनकी उम्र 38 साल है और वे अपने पति के साथ जिंदगी को खुलकर जानी चाहती हैं। सवाल यह है कि क्या है एग फ्रीजिंग?

एग फ्रीजिंग एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें महिला अपने अंडों को सुरक्षित रखती हैं। आज के दौर में महिलाएं करियर के कारण या किसी अन्य समस्याओं के चलते परिवार आगे बढ़ाने को लेकर अपने फैसले को थोड़ा रुक कर या सोच समझ कर लेती है। इसके लिए वे इस तकनीक को अपना रही है। इसके अलावा  स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के चलते भी महिलाएं इस प्रक्रिया की मदद लेती हैं। उदाहरण के तौर पर बढ़ती उम्र के साथ स्त्रियों की प्रजनन क्षमता कमजोर हो जाती है उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है। इस प्रक्रिया की मदद से स्वस्थ वे जवां अंडे को संरक्षित किया जा सकता है। बता दें कि इस प्रकिया में उनकी जैविक गति को कुछ समय के लिए रोका जाता है, जिससे उस गति को बाद में इस्तेमाल की जा सके। आज हम इस लेख से माध्यम से आपको बताएंगे कि एग फ्रीजिंग क्या है? इस नई तकनीक को कौन अपना सकता है? और वह कितनी सुरक्षित है? डॉ. अक्ता बजाज, एमबीबीएस, एमडी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), सीनियर कंसल्टेंट और हेड, उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स से इस विषय पर जानकारी लेकर आए हैं। पढ़ते हैं आगे... 

क्या है एग फ्रीजिंग? (What is Egg Freezing)

बता दें कि पिछले कुछ सालों से इस तकनीक को काफी सफल रूप में देखा गया है। डॉक्टर्स इसमें हुए सकारात्मक बदलावों को फर्टिलिटी संरक्षण का सफल तरीका मान रहे हैं। इस प्रक्रिया में बता दें कि एग फ्रीजिंग में ओवरी से मैच्योर अंडों को निकालते हैं और लैब में ले जाकर जीरो तापमान पर फ्रीज करते हैं। और जब इन अंडों की जरूरत पड़ती है तब उन्हें शुक्राणु के साथ मिलाकर गर्भाशय में स्थानांतरित किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- Estrogen: शरीर में इस खास हार्मोन की कमी भी हो सकती है लगातार बढ़ते वजन का कारण, जानें बैलेंस करने के तरीके

अपने अंडों को फ्रीज करवाने का सही उम्र

 

एक्सपर्ट अंडे फ्रीज करने की सही उम्र 20s को मानते हैं। दरअसल, इस उम्र के दौरान, अच्छी क्वॉलिटी वाले अंडे सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। यहां तक कि इस उम्न में गर्भावस्था के दौरान कॉम्लीकेशंस सबसे कम होते हैं। ऐसे में इस उम्र में अपने एग को फ्रीज करके बाद में अच्छे गुणवक्ता वाले अंडों का इस्तेमाल बाद किया जा सकता है।

किस प्रकार होती है एग फ्रीजिंग (Egg Freezing Process)

  • यह एक लंबी प्रक्रिया है, कई परीक्षण और निरीक्षण के बाद डॉक्टर इस प्रक्रिया को पूरा कर पाते हैं।
  • पहले महीने में ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड की मदद से अंडों की कैपेबिलिटी की जांच की जाती है।
  • अगर अंडों की सेहत अच्छी है और उन्हें फ्रिज किया जा सकता है तभी इस प्रक्रिया को बढ़ाया जाता है।
  • इसके लिए डॉक्टर कुछ दवाएं और सप्लीमेंट्स लिख कर देते हैं।
  • दूसरे महीने में अंडों के विकास पर ध्यान दिया जाता है। इस दौरान भी ब्लड टेस्ट, स्कैनिंग समय-समय पर होती रहती है। 
  • यदि प्रक्रिया सफल होती है तो 15 अंडों को फ्रीज किया जाता है।

नोट- ध्यान दें कि 20 से 30 साल तक के बीच महिलाएं अपने अंडों को आसानी से फ्रीज करवा सकती हैं। हालांकि इसको लेकर अभी कोई शोध सामने नहीं आया है। 

शरीर को होने वाले साइडइफेक्ट्स (Egg Freezing Side-effects)

जब शरीर में दोबारा से अंडे स्थानांतरित किए जाते हैं तो महिलाएं 1 सप्ताह के अंदर सामान्य गतिविधियां फिर से शुरू कर सकती हैं। लेकिन यह ध्यान दें कि हर किसी का शरीर अलग होता है।‌ ऐसे में आपको दर्द का अनुभव होगा। एग फ्रीजिंग के बाद भी प्रेग्नेंट होने की संभावना रहती है क्योंकि शरीर में तब भी कुछ अंडे रह जाते हैं। आपको अंडे स्थानांतरित करने के बाद वजन बढ़ने की समस्या या सूजन जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हो सकता है यह हाइपरस्टिमुलेशन सिंड्रोम का संकेत हो सकते हैं।

इससे जुड़ें कुछ मुख्य तथ्य-

  • बता दें कि यह एक महंगी प्रक्रिया है।
  • सन् 1986 में पहली बच्चा फ्रीज किए हुए एद के माध्यम से दुनिया में आया था।   
  • आईवीएफ के बाद एग फ्रीजिंग को फर्टिविटी चिकित्सक के क्षेत्र में बड़ी तकनीक प्रगति माना गया है।

इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में सौंफ खाने से भ्रूण को हो सकता है नुकसान? जानिए क्या हैं इसके फायदे और नुकसान 

Read More Articles on Women health in hindi

Read Next

Estrogen: शरीर में इस खास हार्मोन की कमी भी हो सकती है लगातार बढ़ते वजन का कारण, जानें बैलेंस करने के तरीके

Disclaimer