एक्वा योग क्या है? जानें इस योग का अभ्यास करने के फायदे और तरीका

स्वस्थ रहने के लिए आपको एक्वा योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। इस योग को करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्वा योग क्या है? जानें इस योग का अभ्यास करने के फायदे और तरीका


Aqua Yoga in Hindi: योग करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग करने की सलाह देते हैं। योग करने से न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। योग कई तरह से किया जाता है। इसमें एक्वा योग भी एक है। एक्वा योग यानी वाटर योग। एक्वा योग करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें कि एक्वा योग करने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और तनाव दूर होता है। इस योग को करने से दिमाग भी शांत होता है। आप भी रोजाना इस योग का अभ्यास कर सकते हैं। 

एक्वा योग क्या है?- What is Aqua Yoga in Hindi

एक्वा योग में पानी के अंदर रहकर योग करना होता है। इस दौरान कई तरह के योगासनों और प्राणायामों का अभ्यास किया जा सकता है। हर व्यक्ति स्वस्थ रहने के लिए एक्वा योग का अभ्यास कर सकता है। आइए, हठ योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं एक्वा योग के फायदे-

aqua

एक्वा योग करने के फायदे- Aqua Yoga Benefits in Hindi

  • एक्वा योग करने से शरीर फ्लेक्सिबल होता है। 
  • इसे करने से जोड़ और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं
  • एक्वा योग करने से बॉडी स्ट्रेच होती है और मसल्स तनाव दूर होता है।
  • इस योग को करने से बॉडी रिलैक्स होती है। 
  • अगर आपको शरीर में दर्द है, तो एक्वा योग का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है।
  • एक्वा योग करने से बॉडी का बैलेंस बनाने में आसानी होती है।
  • अगर आप एक्वा योग करेंगे, तो इससे तनाव और चिंता भी दूर होगी।
  • एक्वा योग करने से डिप्रेशन दूर होता है। इससे मन शांत होता है।
  • इस योग को करने से हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें- योग के दौरान ध्यान रखें सुरक्षा के ये 5 नियम, वरना शरीर को हो सकते हैं कई नुकसान

एक्वा योग में किए जाने वाले आसन और प्राणायाम

  • वृक्षासन
  • ताड़ासन
  • तिर्यक ताड़ासन
  • कोणासन
  • गरुड़ासन
  • शीर्षासन
  • भुजंगासन
  • मंडूकासन
  • कपालभाति
  • अनुलोम विलोम
  • भ्रामरी प्राणायाम
  • उद्गीथ प्राणायाम
  • भस्त्रिका
  • शीतली प्राणायाम

Read Next

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोज करें ये योगासन, जानें करने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version