Expert

वर्कआउट के बाद 30 मिनट के भीतर खाने से घटता है वजन? जानें 'एनाबॉलिक विंडो' के बारे में

वर्कआउट के बाद 30 मिनट के भीतर खाना एनाबॉलिक विंडो कहलाता है, जिसमें प्रोटीन-कार्ब्स लेने से मसल रिकवरी और ग्रोथ तेजी से होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
वर्कआउट के बाद 30 मिनट के भीतर खाने से घटता है वजन? जानें 'एनाबॉलिक विंडो' के बारे में


अगर आप वजन घटाने के लिए वर्कआउट करते हैं लेकिन कसरत के बाद खाना स्किप या लेट कर देते हैं, तो आप एक बड़ी गलती कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वर्कआउट के बाद शरीर एक खास फेज़ में होता है जिसे 'एनाबॉलिक विंडो' (Anabolic Window) कहा जाता है। यह समय एक्सरसाइज के ठीक बाद का लगभग 30 मिनट का होता है जब आपकी बॉडी, न्यूट्रिएंट्स को तेजी से एब्‍सॉर्ब करती है और रिकवरी व मसल रिपेयर शुरू होती है। अगर आप इस दौरान सही पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाते हैं, तो न सिर्फ मसल्स मजबूत होती हैं बल्कि मेटाबॉलिज़्म भी एक्टिव रहता है जिससे फैट बर्निंग और वेट लॉस में मदद मिलती है। वहीं अगर आप इस समय कुछ नहीं खाते, तो शरीर की रिकवरी धीमी हो जाती है और थकान ज्यादा महसूस होती है। यही वजह है कि वेट लॉस गोल को तेजी से पाने के लिए इस एनाबॉलिक विंडो को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस फेज के फायदे, इसमें क्या खाना चाहिए और किन बातों का रखें ध्यान। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थ‍ित‍ न्‍यूट्र‍िवाइज क्‍लीन‍िक की न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट नेहा स‍िन्‍हा से बात की।

एनाबॉलिक विंडो क्या है?- What is Anabolic Window

एनाबॉलिक विंडो वह समय है जब आपकी बॉडी वर्कआउट के बाद पोषण को सबसे बेहतर तरीके से स्वीकार करती है। आमतौर पर यह व‍िंडो, 30 मिनट से लेकर 2 घंटे तक का होता है। इस समय सही प्रोटीन और कार्ब्स लेने से मसल रिकवरी और फैट लॉस दोनों में फायदा होता है।

इसे भी पढ़ें- वर्कआउट के पहले और बाद में मील लेना क्यों आवश्यक होता है? एक्सपर्ट से जानें 

एनाबॉलिक विंडो में खाना क्यों जरूरी है?- Importance of Eating in Anabolic Window

  • मसल्स टूटने के बाद रिपेयर होती हैं, जिसमें प्रोटीन जरूरी है।
  • एनर्जी स्टोर (ग्लाइकोजन) रिफिल होता है।
  • फैट बर्निंग प्रोसेस एक्टिव रहता है।
  • देर से खाने पर मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है।

एनाबॉलिक विंडो में खाने से वाकई वजन घटता है?- Eating in Anabolic Window Helps to Lose Weight

anabolic-window-for-weight-loss

हां, एनाबॉलिक विंडो में खाने से वजन घटाने में मदद म‍िलती है। साल 2018 में नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्‍ल‍िश हुई एक स्‍टडी के मुताब‍िक, जब आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं, तो मांसपेशियों का प्रोटीन टूटता है (Muscle Protein Breakdown)। साथ ही, मांसपेशियों में नया प्रोटीन बनने की प्रक्रिया (Muscle Protein Synthesis) भी बढ़ता है, लेकिन यह टूटने से ज्यादा होता है। मांसपेशियों के टूटने और बनने के बीच जो फर्क होता है, वह तय करता है कि मांसपेशियां बढ़ेंगी या नहीं। इस फर्क को ही नेट मसल प्रोटीन बैलेंस (Net Muscle Protein Balance) कहते हैं।
वर्कआउट के बाद क्या खाना है, इसका असर मांसपेशियों की रिकवरी पर पड़ता है। अगर आप प्रोटीन खाते हैं, तो यह मांसपेशियों से प्रोटीन टूटने की प्रक्र‍िया को रोकता है और मांसपेशियों को बनाने में मदद करता है। हेल्‍दी कार्ब्स (जैसे रोटी, फल) भी मांसपेशियों के टूटने को कम करते हैं। वर्कआउट के बाद तुरंत प्रोटीन और कार्ब्स खाना इसलिए सही माना जाता है ताकि मांसपेशियों को नुकसान न हो और वे जल्दी रिकवर हों। इससे माना जाता है कि मसल्स जल्दी बनेंगी और नेट मसल प्रोटीन बैलेंस बेहतर होगा।

वर्कआउट के बाद क्या खाएं?- What to Eat After Workout

  • उबले अंडे या एग व्हाइट्स
  • स्प्राउट्स या मिक्स नट्स
  • बनाना या पपीता जैसे फल
  • ग्रीक योगर्ट या छाछ
  • प्रोटीन शेक या स्मूदी
  • मूंग दाल चीला
  • ओट्स विद मिल्क
  • टोफू या पनीर सलाद

वर्कआउट के बाद खाने में क्या न करें?- What to Avoid After Workout

  • तला हुआ और ऑयली खाना।
  • बहुत मीठा या चीनी वाला स्नैक।
  • ज्यादा मात्रा में कैफीन।
  • लंबे समय तक खाली पेट रहना।

वर्कआउट के बाद का 30 मिनट शरीर के लिए बहुत अहम होता है। इसे नजरअंदाज करना आपकी मेहनत पर पानी फेर सकता है। इसलिए इस एनाबॉलिक विंडो का सही इस्‍तेमाल करें, हेल्दी खाने को चुनें और फिटनेस गोल को जल्दी हासिल करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Study Link: https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC5790854/
Study Source: National Library of Medicine

image credit: builtwithscience.com

FAQ

  • वर्कआउट के कितनी देर बाद कुछ खाना चाहिए?

    वर्कआउट के 30 मिनट के भीतर हल्का और पोषण से भरपूर खाना सबसे अच्छा माना जाता है। इसे 'एनाबॉलिक विंडो' कहते हैं, जिसमें मांसपेशियां पोषक तत्वों को जल्दी एब्‍सॉर्ब करती हैं।
  • वजन कम करने के ल‍िए वर्कआउट के बाद क्या खाएं?

    वजन घटाने के लिए वर्कआउट के बाद प्रोटीन से भरपूर और कम कैलोरीज वाला खाना खाएं जैसे ग्रिल्ड पनीर, स्प्राउट्स, उबले अंडे या प्रोटीन शेक। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और फैट बर्न होने की प्रक्र‍िया तेजी से होती है।
  • व्यायाम के तुरंत बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

    वर्कआउट के बाद बहुत ऑयली, शुगर वाली या जंक फूड जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है और मांसपेशियों की रिकवरी पर भी असर पड़ता है।

 

 

 

Read Next

गर्मी में कोलेजन बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां, स्किन दिखेगी जवां और ग्लोइंग

Disclaimer