डार्क सर्कल्स क्यों होते हैं? जानें इनसे छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय

What Causes Dark Circles in Hindi: डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरती खराब करने के साथ सेहत पर भी प्रभाव डालते हैं, जानें डार्क सर्कल्स क्यों होते हैं और हटाने के उपाय।  
  • SHARE
  • FOLLOW
डार्क सर्कल्स क्यों होते हैं? जानें इनसे छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय

What Causes Dark Circles in Hindi: आंखों के नीचे काले घेरे या डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरती कम करने का काम करते हैं। तनाव, नींद की कमी, असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डार्क सर्कल्स की समस्या लोगों में देखी जा रही है। इन कारणों के अलावा कुछ में एलर्जी, धूप और प्रदूषण की वजह से भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। आज के समय में जब इंसान का लगभग हर काम डिजिटल डिवाइस, लैपटॉप, फोन और कप्यूटर पर हो रहा है, इसका बहुत ज्यादा समय तक इस्तेमाल करने से भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने लगते हैं। आंखों के नीचे दिखने वाले डार्क सर्कल्स न सिर्फ आपके लुक और खूबसूरती को प्रभावित करते हैं, बल्कि इसकी वजह से कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इस लेख में आइए जानते हैं डार्क सर्कल्स क्यों (Dark Circles Kyu Hote Hai in Hindi) होते हैं? डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए आसान आयुर्वेदिक उपाय क्या हैं?

डार्क सर्कल्स क्यों होते हैं?-  What Causes Dark Circles in Hindi

आमतौर पर डार्क सर्कल्स की समस्या खानपान, जीवनशैली, नींद तनाव और डिजिटल डिवाइस के इस्तेमाल की वजह से होती है। लेकिन इसके अलावा कई अन्य कारण भी इसके लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। हर उम्र में डार्क सर्कल्स अलग-अलग कारणों की वजह से हो सकते हैं। शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव और बीमारी की वजह से भी डार्क सर्कल्स की समस्या हो सकती है। डार्क सर्कल्स के कुछ प्रमुख कारण इस तरह से हैं-

Causes of Dark Circles

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स को दूर कर सकता है ओट्स, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

1. उम्र बढ़ने के साथ-साथ डार्क सर्कल्स की समस्या महिला और पुरुष दोनों में हो सकती है। दरअसल आंख के नीचे की स्किन काफी हल्की और सेंसिटिव होती है। इसलिए उम्र बढ़ने पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। बढ़ती उम्र के कारण डार्क सर्कल्स की समस्या को खानपान और जीवनशैली में बदलाव कर सुधारा जा सकता है।

2. थकान और नींद की कमी के कारण डार्क सर्कल्स की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। रोजाना पर्याप्त नींद न लेने से आंख के नीचे की स्किन पर प्रभाव पड़ता है, इसकी वजह से कम उम्र के लोगों में डार्क सर्कल्स सबसे ज्यादा देखने को मिलता है।

3. शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से भी डार्क सर्कल्स बहुत ज्यादा देखने को मिल सकते हैं। प्रेग्नेंसी, पीरियड्स आदि के समय होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।

4. शरीर में विटामिन और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। इसलिए डार्क सर्कल्स से बचने के लिए आपको संतुलित और पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स (आंखों के नीचे काले घेरों) को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 नैचुरल उपाय

5. शराब का बहुत ज्यादा सेवन करने और स्मोकिंग की वजह से भी डार्क सर्कल्स की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आंख के नीचे मौजूद ब्लड वेसल्स पर भी बुरा असर पड़ता है।

6. मानसिक तनाव और चिंता की वजह से भी डार्क सर्कल्स की समस्या बहुत ज्यादा लोगों में देखने को मिलती है। बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

7. बहुत ज्यादा देर तक स्क्रीन पर नजरें टिकाकर काम करने से भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। कप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन पर बहुत ज्यादा देर तक काम करने से लोगों में डार्क सर्किल बहुत ज्यादा देखने को मिलते हैं।

डार्क सर्कल्स हटाने के आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Home Remdies To Remove Dark Circles in Hindi

डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय सुरक्षित और प्रभावी माने जाते हैं। आप आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या को दूर करने के लिए इन उपायों को अपना सकते हैं-

गुलाब जल और दूध- दूध और गुलाब जल का इस्तेमाल आंख के नीचे आए काले घेरे या डार्क सर्कल्स को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। दोनों की बराबर मात्रा लेकर कॉटन की मदद से आंखों के ऊपर रखते हुए डार्क सर्कल्स को कवर करें। 20 मिनट तक लगा रहने के बाद कॉटन पैड हटा लें और आंख को पानी से धो लें।

शहद, दूध और नींबू- शहद, दूध और नींबू का इस्तेमाल डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। एक चम्मच दूध में आधा चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर आंखों के आसपास मसाज करने से डार्क सर्कल्स दूर होते हैं।

आलू का रस- डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आलू का रस बहुत फायदेमंद माना जाता है। आलू को कद्दूकस करने के बाद उसका जूस लेकर रुई के सहारे आंख के आसपास लगाएं। इसे कुछ देर लगा रहने के बाद आंख को साफ पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: इन 4 विटामिन्स की कमी से हो सकते हैं डार्क सर्कल्स, न होने दें कमी

डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए ऊपर बताये गए नुस्खों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। खानपान में सुधार, स्मोकिंग और शराब से दूरी और पर्याप्त नींद लेने से आपको डार्क सर्कल्स की समस्या में फायदा मिलेगा। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लगाएं खीरा और चंदन पैक, जानें फायदे

Disclaimer