गर्मियों में शरीर की बदबू से हैं परेशान? पानी में ये 5 चीजें डालकर नहाएं, दूर होगी बदबू

What Can You Put In Bath Water For Body odour In Summer: गर्मी में शरीर की बदबू को दूर करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करें। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Apr 13, 2023 16:00 IST
गर्मियों में शरीर की बदबू से हैं परेशान? पानी में ये 5 चीजें डालकर नहाएं, दूर होगी बदबू

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

What Can You Put In Bath Water For Body odour In Summer: गर्मी आते ही कई लोग शरीर की बदबू से काफी परेशान हो जाते है। नहाने के बाद भी कई बार शरीर से पसीने की बदबू जाने का नाम नहीं लेती है। कई लोग शरीर की बदबू को दूर करने के लिए शरीर पर कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते है। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार इनका उपयोग करने के बाद भी शरीर से पसीने की बदबू जाने का नाम नहीं लेती है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनको नहाने के पानी में डालने से शरीर की शरीर की बदबू दूर होने के साथ आप फ्रेश फील करेंगे। इन चीजों को नहाने के पानी में मिलाने से शरीर की कई बीमारियां भी दूर होगी और शरीर भी महकता रहेगा।

नींबू का रस

नींबू का रस सेहत के साथ गर्मियों में शरीर की बदबू को भी आसानी से दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 बाल्टी पानी में 1 से 2 चम्मच नींबू के रस को मिला लें। अब इस पानी से नहाएं। ऐसा नियमित करने से आप फ्रेश फील करने के साथ पसीने की बदबू भी दूर हो जाएगी। 

गुलाब जल

गुलाब जल का कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता है। गर्मी में शरीर से आ रही पसीने की बदबू को दूर करने के लिए गुलाब जल का उपयोग किया जा सकता है। गुलाब जल का इस्तेमाल करने से शरीर गुलाबों की खूशबू की तरह महकेगा और मूड भी रिफ्रेश रहेगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए नहाने के पानी में 1 ढक्कन गुलाब जल को डालें। फिर इस पानी से नहाएं।

rose water

सेब का सिरका

सेब का सिरका की मदद से भी शरीर की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण त्वचा पर इंफेक्शन होने से बचाएगा और शरीर को स्वस्थ भी रखेगा। नहाने के पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका डाल कर नहाएं।

इसे भी पढ़ें- ऑयली स्किन पर इन 4 तरीकों से लगाएं गुलाब जल, मिलेगी बेदाग त्वचा

पुदीना के पत्ते

गर्मी में पुदीना के पत्ते खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। ये शरीर को ठंडा रखने के साथ स्किन इंफेक्शन को भी आसानी से दूर करती है। इस्तेमाल करने के लिए पुदीना के पत्ते को गुनगुने पानी में 1 घंटे के लिए डालकर रखें। पानी ठंडा होने के बाद इस पानी से नहाएं। इस पानी से नहाने से तनाव भी कम होगा।

फिटकरी

फिटकरी शरीर की कई समस्याओं को आसानी से दूर करती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन इंफेक्शन को दूर करने के साथ पसीने की बदबू को भी आसानी से दूर करते है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 बाल्टी में 1 छोटा टुकड़ा फिटकरी का डाल कर 2 घंटे के लिए पानी को रख दें रात भर के लिए भी पानी को छोड़ा जा सकता है। अब इस पानी से नहाने से पसीने की बदबू दूर होगी और स्किन भी हेल्दी बनेगी। 

गर्मी में शरीर से पसीने की बदबू को दूर करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर स्किन पर कोई समस्या है, तो स्किन एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इन चीजों को प्रयोग करें। 

All Image Credit- Freepik

 

 

 

Disclaimer