Fri Sep 18, 2026 | 12:39 AM IST

Expert

दुबलापन दूर करने के लिए खाएं दही-आलू, डायटिशियन से जानें खाने का तरीका

इन दिनों कई लोग मसल्स को बढ़ाने को कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए दही-आलू एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

इन दिनों कोई शरीर पर बढ़ी हुई चर्बी को कम करने में लगा हुआ है तो कोई दुबलेपन से छुटकारा पाने के लिए शरीर पर चर्बी चढ़ाना चाहता है। आसान भाषा में कहें तो चर्बी या फैट बढ़ाना और घटाना दोनों ही बहुत मुश्किल काम है। लेकिन जब बात आती है फैट की तो बात सिर्फ घटाने की ही चर्चा होती है। वजन बढ़ाने या यूं कहें कि मसल्स गेन करने पर सिर्फ 15 से 20 प्रतिशत लोग ही बात करते हैं। वो ये भूल जाते हैं कि वजन बढ़ाना यानी की मसल्स गेन करना भी किसी तपस्या से कम नहीं है। अगर आप भी वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपकी रसोई में मौजूद सिर्फ 2 चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। बस आपको खाने के पोर्शन और तरीके पर ध्यान देने की जरूरत होती है। हम बात कर रहे हैं दही और आलू की। ये दोनों ही चीजें शाकाहारी हो या फिर मांसाहारी दोनों ही घरों में आसानी से मिल जाती हैं। दही और आलू वजन करने में कैसे सहायक हो सकते हैं, इसके लिए हमने दिल्ली के ओर्थो सीटी क्लीनिक में प्रैक्टिस कर रहीं डाइटिशियन और न्यूट्रीशनिस्ट मीता कौर मधोक से बातचीत की।

मीता कौर मधोक का कहना है, 'ज्यादातर लोगों लगता है कि कार्ब्स शरीर को मोटा बनाते हैं, लेकिन ये धारणा गलत है। अगर आप अपनी रोजमर्रा की आवश्यकता से ज्यादा कार्ब्स का सेवन करते है यह मोटापे का कारण हो सकता है। आप रोजाना जीरो कार्ब्स खाकर भी वजन बढ़ा सकते हैं, ठीक इसी तरह 100 प्रतिशत कार्ब्स खाकर भी वजन घटा सकते हैं। मायने बस यह बात रखती है कि आप सही खा रहे हैं।'

सेहत के लिए फायदेमंद है आलू

आलू विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर होता है। डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट मीता कौर मधोक का कहना है कि आलू वजन बढ़ाने में बहुत सहायक होता है। एक मीडियम साइज के आलू में 150 से 160 कैलोरी, 37 ग्राम कार्ब्स और लगभग 4 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यदि आप मसल्स बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आलू एकस क अच्छा सोर्स साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः चिकन-मटन नहीं, ये 5 वेजिटेरियन फूड करेंगे मसल्स बनाने में मदद

क्या दही से भी बढ़ा सकते हैं वजन?

डाइटिशियन का कहना है कि दही का इस्तेमाल वजन घटाने और बढ़ाने दोनों में किया जा सकता है। 100 ग्राम फुल क्रीम से बनी दही में 20 ग्राम फैट, 8 ग्राम स्टैच्यू रेटेड, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 6 ग्राम चीनी (लैक्टोज) पाया जाता है। ये सभी चीजें मसल्स गेन करने में मदद करती हैं। अगर आप प्रतिदिन 150 से 200 ग्राम दही का सेवन ब्रेकफास्ट या लंच में करते हैं तो यह शरीर में गुड फैट को बढ़ाते हैं। इसके परिणामस्वरूप वजन बढ़ सकता है। 

इसे भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी के बाद खराब हो चुका था फिगर, प्रियंका ने ये 7 Rules अपनाकर घटाया 18 किलो वजन

वजन बढ़ाने के लिए कैसे करें दही आलू का सेवन

अगर आप वजन बढ़ाने या मसल्स गेन करने के लिए आलू और दही का सेवन करने की सोच रहे हैं तो इसे आप नाश्ते या लंच में ले सकते हैं। आप दही-आलू का रायता, सब्जी या सलाद के तौर पर सेवन कर सकते हैं।

दही और आलू का रायता बनाने की विधि

- 2 कटोरी दही को अच्छे से फेंट लें।
- इसके बाद दही में आलू को घिस कर डालें।
-दही-आलू के मिक्स में थोड़ा सा नमक और काली मिर्च डालकर खाएं।

दही आलू के अलावा आप मसल्म और वजन बढ़ाने के लिए दालें, राजमा, छोले, लोबिया, मछली, मीट, अंडा जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप हेल्दी नट्स मूंगफली, तिल, बादाम, अखरोट, पिस्ता भी खा सकते हैं।

Read Next

Weight Loss Story: अवंत‍िका ने इन टिप्स से घटाया 25 Kg वजन, देखें उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 20, 2022 10:30 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content