Expert

Weekly Health Rashifal: 3 से 9 मार्च 2025 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Saptahik Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं 3 से 9 मार्च 2025 तक के साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
Weekly Health Rashifal: 3 से 9 मार्च 2025 का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा

Weekly Rashifal in Hindi: वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती हैं। हो सकता है कि मेष राशि के जातकों का यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा बीते। लेकिन मिथुन राशि वालों के साथ ऐसा न हो। राशिफल आपको आपकी सेहत के प्रति पहले से ही सचेत कर सकता है। अपना साप्ताहिक राशिफल जानने के लिए आप यह लेख पढ़ सकते हैं। आजकल खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित जीवनशैली फॉलो करने से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

हालांकि, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर काफी हद तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। इस मामले में न्यूमेरोलॉजिस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपकी सेहत का हाल पहले से ही बता सकते हैं। आइये न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि, यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा रहेगा। 

मेष

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है। हालांकि, इस सप्ताह आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। इस सप्ताह आपको खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपको ऐसी समस्या होती है तो इस स्थिति में घरेलू उपचार का सहारा लिया जा सकता है। अगर आप बुजुर्ग हैं तो ऐसे में अपने हार्ट और फेफड़ों का अधिक ध्यान रखें।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहने वाला हो सकता है। इस सप्ताह आप लोगों को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए साथ ही साथ धूम्रपान और शराब पीने से परहेज करें। अगर आप पहले सी ही बीमार हैं या स्वास्थ्य से जुड़ी किसी प्रकार की असहजता का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी हो जाता है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहने की उम्मीद है। इस राशि के लोगों को अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। इस सप्ताह आपको योग, प्राणायाम और माइंडफुलनेस का अभ्यास करने की जरूरत है।

कर्क

कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह सामान्य रहेगा। हालांकि, जिन लोगों को पहले हार्ट से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य पर विचार करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको अपने आहार और विचार दोनों को नियंत्रित रखने की जरूरत है। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से शरीर में महसूस हो रही स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखना चाहिए। खराब और अनहेल्दी खान-पान के चलते आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आसानी से पचने वाले आहार ही खाएं।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों का यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा दिखाई दे रहा है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या को हल्के में ले रहे हैं तो ऐसे में आप किसी बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं। इस सप्ताह आप लोगों को शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक रहेगा। हालांकि, बुजुर्ग लोगों को सीओपीडी जैसी समस्याओं से थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। इसके साथ ही गले के इंफेक्शन, एलर्जी, और माइग्रेन जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं को पीरियड्स के कारण मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह अच्छा रहने की उम्मीद है। जरूरत से ज्यादा मीठा और फैट वाला खाना खाना आपकी सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप जोड़ों में दर्द से परेशान हैं तो ऐसे में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

धनु

धनु राशि के जातकों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य इस सप्ताह सामान्य रहने की उम्मीद है। इस राशि के लोगों को मानसिक थकान और बेचैनी से बचने के लिए स्मार्टफोन और स्क्रीन का इस्तेमाल कम करने की जरूरत है।

मकर 

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रेगुलर चेकअप पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज जैसी समस्या है तो ऐसे में खुद का रूटीन चेकअप कराने में बिलकुल लापरवाही न बरतें।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। इस सप्ताह आप लोगों को अपनी फीजिकल और मेंटल हेल्थ को संतुलित रखना चाहिए। दोनों के बीच संतुलन बने रहने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज के दिन आसानी से पचने वाले फूड्स खाने पर ध्यान दें। अगर आप बुजुर्ग हैं तो ऐसी स्थिति में अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर जरूर नजर रखें।

मीन 

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी दवाओं का नियमित सेवन करना चाहिए। अगर आप हाई या लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं तो ऐसी स्थिति में अपनी दवाओं को लेना नजरअंदाज बिलकुल न करें।

Read Next

Aaj Ka Health Rashifal: 2 March 2025, पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer