चीन से निकला कोरोना वायरस (COVID-19) का संक्रमण अब 145 से अधिक देशों में फैल चुका है। दुनिया भर के लोग खुद को संक्रमण से बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। लोग मास्क पहन रहे हैं, सैनिटाइज़र का उपयोग कर रहे हैं और बार-बार हाथ भी धो रहे हैं। लेकिन, वायरस के संक्रमण को रोकने का एक और अच्छा तरीका है, श्वसन प्रणाली की स्वच्छता। जैसा कि COVID-19 एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने और झींकने के बाद निकलने वाली बूंदों के संचरण से फैलता है, ऐसे में श्वसन प्रणाली की स्वच्छता काफी महत्वपूर्ण हो जाती है।
यहां हम आपको विश्व स्वास्थ्य संगठन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की दी हुई गाइडलाइन के अनुसार कुछ उपाय बता रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपने श्वसन प्रणाली को स्वच्छ रख सकते हैं और और संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं, खासकर यदि आप बीमार हैं।
श्वसन प्रणाली की स्वच्छता के उपाय:
1. अपने मुंह को ढकें
छींक या खांसी आने पर हमेशा अपना मुंह ढकें। अगर आपको सर्दी या खांसी है तो निश्चित रूप से अपने मुंह को ढक कर रखना चाहिए। यह संक्रमण को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके अलावा, खांसते और छींकते समय अपने मुंह को अपनी कोहनी से रोकें। रूमाल का उपयोग करने से बचें क्योंकि यह बैक्टीरिया और वायरस के प्रजनन के लिए एक स्थान बन जाता है। COVID-19 बूंदों के माध्यम से फैलता है और इस प्रकार, जब भी आप छींकते हैं या खांसते हैं, तो यह आपकी नाक और मुंह को कवर करना सबसे अच्छा है।
टॉप स्टोरीज़
2. टिश्यू पेपर का प्रयोग करें
जब भी आप बाहर निकलें तो हमेशा अपने साथ कुछ टिश्यू पेपर रखें। टिश्यू में छींकें या खांसी को रोकें और इसे एक सुरक्षित स्थान पर नष्ट कर दें। टिश्यू का उपयोग करना रूमाल की तुलना में बेहतर विकल्प है, क्योंकि टिश्यू का उपयोग कर फेंक दिया जा सकता है, इस प्रकार बैक्टीरिया/वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। उपयोग किए गए टिश्यू को फेंकने के बाद, आपको हमेशा अपने हाथों को साबुन से धोना चाहिए या सैनिटाइज़र का उपयोग करना चाहिए।
3. दूरी बनाए रखें
जब भी आपको खांसी या छींक आती है, तो कुछ बूंदें मुंह या नाक से बाहर निकलती हैं, जिसमें वायरस हो सकता है। यदि आप संक्रमित हैं तो दूसरों से दूरी बना कर रखें। अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के पास हैं, तब आप उससे दूर रहें। इससे आप वायरस को रोक सकते हैं। इस स्थिति से बचने का सबसे अच्छा तरीका भीड़भाड़ वाली जगह पर किसी से भी कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखना है। यदि आप खांसी या सर्दी से पीड़ित हैं, तो इसे फैलने से बचाने के लिए आपको मास्क पहनना चाहिए।
4. मुंह और नाक को बार-बार छूने से बचें
हमारे हाथ दिन भर में कई बार सतहों को छूते हैं। हम अनजाने में अपना चेहरा छूते हैं, अपनी आंखें रगड़ते हैं और उन गंदे हाथों से अपनी नाक को छूते हैं। ऐसा करना से आपके शरीर में वायरस के प्रवेश करने का रास्ता आसान हो जाता है। COVID-19 से खुद को बचाने के लिए, आपको सतर्क रहते हुए अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से बचना चाहिए। अपने हाथों को पूरे दिन नियमित अंतराल पर धोएं। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और कोरोनोवायरस को नियंत्रित रखने के लिए कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहने की कोशिश करें।
Read More Articles On Miscellaneous In Hindi