सर्दियों में आंवले का इन 5 तरीकों से करें सेवन, बढ़ेगी इम्यूनिटी और रहेंगे स्वस्थ

सर्दियों में आंवला खाना बेहद फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जानें इसे खाने के तरीके-
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में आंवले का इन 5 तरीकों से करें सेवन, बढ़ेगी इम्यूनिटी और रहेंगे स्वस्थ


आंवला खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। आंवला खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह कई तरह की बीमारियों से लड़ने में भी हमारी मदद करता है। यही वजह है कि कई लोग आंवले का मुरब्बा अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। कुछ लोग आंवले का जूस पीते हैं, तो कुछ लोगों को आंवले का अचार अच्छा लगता है। आंवले को किसी भी रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है। आप चाहें तो इसे जूस, चूर्ण, अचार या फिर मुरब्बे में भी ले सकते हैं। आंवले में काफी अच्छी मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जिससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनाती हैं।  

ोसतो रहगमा

आंवले में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients in gooseberry Or Amla)

  • कैल्शियम
  • विटामिन सी
  • फॉस्फोरस
  • प्रोटीन
  • कार्बोहाइड्रेट

इन तरीकों से करें आंवले का सेवन (way to eat amla in winter)

आंवले को पोषक तत्वों से भरपूर बताया गया है, इसलिए लोग इसका सेवन तरह-तरह से करते हैं। सर्दियों में खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको भी आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। जानें आंवले को डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है-

1. आंवले का जूस (gooseberry or amla Juice)

आंवले का जूस स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह से धो लें। अब मिक्सी में इसका जूस निकाल लें और पी जाएं। रोजाना सुबह खाली पेट इसका जूस पिया जा सकता है। इसे पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। यह त्वचा की समस्याओं को भी दूर करता है। आंवले का जूस पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

इसे भी पढ़ें - आंवला पाउडर का इन 9 तरीकों से करें इस्तेमाल, दूर होगी त्वचा की कई समस्याएं और मिलेगा बेदाग चेहरा

2. आंवले का चूर्ण (gooseberry or amla churna)

आंवले को डाइट में चूर्ण के रूप में भी शामिल किया जा सकता है। इससे भी स्वास्थ्य को आंवले में मौजूद सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके लिए आप आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें कुछ दिनों के लिए धूप में सुखाने के लिए रख दें। सूखने पर आंवले को टुकड़ों में काटें और मिक्सर में डालकर पीस लें। इस तैयार आंवले के चूर्ण का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे।

3. आंवले का मुरब्बा (gooseberry or amla murabba)

सर्दियों में अधिकतर लोग आंवले के मुरब्बे का सेवन करते हैं। आंवले का मुरब्बा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा, सेहत और बालों को लाभ पहुंचाता है। आपको भी इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। बच्चे भी इसे शौक से खाते हैं। बच्चों की डाइट में आंवला शामिल करना चाहते हैं, तो मुरब्बे के रूप में कर सकते हैं। आंवला मुरब्बा को सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका खाली पेट लेना होता है। यह कोलेजन विघटन से भी बचा सकता है।

4. आंवले की कैंडी (gooseberry or amla candy) 

अकसर बच्चे आंवले को जूस, मुरब्बे या फिर चूर्ण के रूप में खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप चाहें तो उनके लिए आंवले की कैंडी तैयार कर सकते हैं। कैंडी बच्चों को बहुत पसंद होती है, वे इसे शौक से भी खाते हैं। घर पर बने आंवला कैंडी स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होते हैं। बच्चों की डाइट में आप आंवले को कैंडी के रूप में शामिल कर सकते हैं। बच्चे इस कैंडी को किसी भी समय खा सकते हैं। आप बच्चे को कैंडी उस समय दे सकते हैं, जब वे बाहर से कोई चीज लाने की जिद्द करते हैं। 

5. आंवले की चटनी और अचार (Amla Chutney and Pickle)

अधिकतर लोग आंवले को अचार के रूप में अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आंवले का अचार भी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। वही अगर आपको अचार पसंद नहीं है, तो आंवले की चटनी बनाकर भी खा सकते हैं। इसका सेवन आप नाश्ते, लंच किसी भी समय कर सकते हैं।

आप आंवले का सेवन ऊपर बताए गए 5 तरीकों में से किसी भी तरीके से कर सकते हैं। सर्दियों में आंवले का सेवन जरूरी होता है, फिर चाहें उसका सेवन किसी भी रूप में किया जाए। वैसे तो आंवले का जूस अधिक फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आपको पसंद नहीं है तो अन्य तरीकों से भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

amla benefits

आंवले को डाइट में शामिल करने के फायदे (Amla health benefits)

1. आंवला विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। जानें आंवले को डाइट में शामिल करने के फायदे-

2. आंवले में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में होता है। यह मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग बनाता है।

3. आंवले में विटामिन सी भी होता है, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। अच्छी इम्यूनिटी शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। यह सर्दी, खांसी और जुकाम से हमारा बचाव करता है। सर्दियों में आंवला खाने से वायरल से आपको परेशान नहीं होना पड़ता है।

4. हृदय रोगों से बचाव के लिए भी आंवले का सेवन किया जा सकता है। आंवला खट्टे फलों में आता है, यह हृदय के जोखिम को कम करता है।

5. मुंह के छालों की समस्या को दूर करने के लिए भी आंवले का सेवन किया जा सकता है। मुंह में छाले होने पर गर्म पानी करें, इसमें आंवले का रस डालें और रोजाना पिएं।

6. आंवला डायबिटीज रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। डायबिटीज में आंवले का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। यह शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है।

7. आंवला खून को शुद्ध करने में भी मदद करता है। इसमें रक्त को शुद्ध करने वाले गुण होते हैं। यह त्वचा को साफ करता है, मुंहासों को रोकता है। इसके सेवन से त्वचा चमकदार बनती है। आंवला कमजोर और फैटी लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है

8. आंवला जूस को डाइट में शामिल करने से ओरल हेल्थ स्वस्थ रहती है। यह मसूड़ों को मजबूत बनाता है और सांसों की बदबू को भी दूर करता है। 

9. आंवला में फाइबर अच्छा होता है, इसलिए यह कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है। 

10. आंवला स्वास्थ्य के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें - आंवला और सहजन से बनाएं इम्यूनिटी बढ़ाने वाली बेहतरीन ड्रिंक, जानें फायदे और रेसिपी

आंवला रेशेदार होता है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आंवले में फाइबर काफी अधिक होता है, ऐसे में अधिक फाइबर का सेवन किया जाए तो इरिटेबल बाउल्स की शिकायत हो सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर ही आपको इसका सेवन करना चाहिए।

Read Next

Chhath Puja 2021: इन 3 स्‍वादिष्‍ट डिश के बिना अधूरी है छठ पूजा की थाली, जानें इनकी आसान रेसेपी

Disclaimer