Doctor Verified

हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी होता है अखरोट, डाइट में जरूर करें शामिल

Walnut for Heart Health: अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करेंगे, तो इससे आपकी हार्ट हेल्थ हमेशा बेहतर रह सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हार्ट हेल्थ के लिए लाभकारी होता है अखरोट, डाइट में जरूर करें शामिल

Walnut for Heart Health in Hindi: अखरोट पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, अखरोट विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा सोर्स होता है। इसलिए इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। जी हां, अगर आप नियमित रूप से अखरोट का सेवन (Walnut Benefits in Hindi) करेंगे, तो हृदय रोगों का जोखिम कम हो सकता है। अखरोट खाने से हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) और हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। इसलिए आपको भी अपनी डाइट में अखरोट को जरूर शामिल करना चाहिए।  तो चलिए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं अखरोट खाने से हार्ट हेल्थ को होने वाले फायदों (Walnut Benefits for Heart Health in Hindi) के बारे में-

हार्ट हेल्थ के लिए अखरोट कैसे फायदेमंद है?

1. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega 3 Fatty Acid) की मात्रा काफी अधिक होती है। आपको बता दें कि 28 ग्राम अखरोट में लगभग 2.5 ग्राम ओमेगा-4 फैट पाया जाता है। यह फैटी एसिड हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

2. अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट हृदय को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। साथ ही, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम (How to Reduce Bad Cholesterol in Hindi) करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- अखरोट कैसे खाने चाहिए? डाइटिशियन से जानें इसका तरीका

heart health

3. हृदय रोगों में सूजन होने लगता है। ऐसे में अगर आप अखरोट का सेवन करेंगे, तो सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, अखरोट में पॉलीफेनोल्स कंपाउड होता है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में मदद करता है। 

4. ओमेगा 3 फैटी एसिड स्वाभाविक रूप से एंटी इंफ्लेमेटरी हैं। इन्हें ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने के लिए जाना जाता है। 

5. अगर किसी व्यक्ति को कोई हृदय रोग या स्ट्रोक है, तो अखरोट को डाइट (Walnut Benefits in Hindi) में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से अखरोट खाने से हृदय संबंधी रोगों को कम किया जा सकता है।

6. मोटापा हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। ऐसे में अखरोट का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। अखरोट खाने से वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है और हृदय रोगों से बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं की इन 5 समस्याओं को दूर करता है अखरोट

हार्ट हेल्थ के लिए अखरोट कैसे खाएं?- How to Eat Walnuts in Hindi

आप अखरोट का सेवन रोजाना कर सकते हैं। इससे हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है। आप रोज सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को अखरोट की गिरी को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर अखरोट का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। 

इसके अलावा अखरोट आंतों के स्वास्थ्य और डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभकारी होता है। अखरोट खाने से दिमाग तेज होता है।

Read Next

हार्ट सर्जरी के बाद सुष्मिता सेन ने दोबारा शुरू किया वर्कआउट, एक्सपर्ट से जानें ये कितना सुरक्षित है

Disclaimer