सर्दियों में बहुत फायदेमंद होते हैं ये 5 तरह के विटामिंस, जानें कितनी मात्रा में लेना चाहिए?

सर्दियों में एक ओर जहां इंसान को ज्यादा भूख लगती है वहीं उन्हें पचाने के लिए विटामिंस की भी अधिक जरूरत होती है। बिना विटामिंस के हमारा शरीर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है। अगर सर्दियों की बात करें तो लोग ठंड की वजह से अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान नहीं देता है। जबकि हमें वास्तव में सर्दियों में ही विटामिंस की अधिक जरूरत होती है। शरीर को पुष्ट और सुडौल बनाने के लिए विटामिन अत्यंत आवश्यक है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में बहुत फायदेमंद होते हैं ये 5 तरह के विटामिंस, जानें कितनी मात्रा में लेना चाहिए?


सर्दियों में एक ओर जहां इंसान को ज्यादा भूख लगती है वहीं उन्हें पचाने के लिए विटामिंस की भी अधिक जरूरत होती है। बिना विटामिंस के हमारा शरीर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है। अगर सर्दियों की बात करें तो लोग ठंड की वजह से अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान नहीं देता है। जबकि हमें वास्तव में सर्दियों में ही विटामिंस की अधिक जरूरत होती है। शरीर को पुष्ट और सुडौल बनाने के लिए विटामिन अत्यंत आवश्यक है। विटामिन की कमी से आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इतना ही नहीं शरीर के सही विकास के लिए भी विटामिन बहुत आवश्यक है। 

विटामिन बी 

विटामिन बी शरीर को फिट रखने के लिए आवश्यक है। विटामिन बी की आपूर्ति के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनमें विटामिन बी प्रचूर मात्रा में हो। आमतौर पर विटामिन बी जौ, बाजरा, ज्वार, मैदा, चावल, सोयाबीन, गेहूं, अंकुरित अनाज, दलिया, मटर, मूंगफली, दूध, खमीर, अनाज, दालें, दही, पनीर, मांस, मछली, अंडा, और हरी पत्तेदार सब्जियां इत्यादि में पाया जाता है। विटामिन बी कई रूपों में जैसे बी1, बी2, बी6, बी 16 इत्यादि में पाया जाता है। विटामिन बी पूर्ण रूप से शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। विटामिन बी युक्त खाद्य पदार्थो के सेवन से कई बीमारियों से निजात पाया जा सकता है।

विटामिन सी 

विटामिन सी खट्टी चीजों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी पावर बढ़ती है और शरीर बीमारियों से दूर रहता है। संतरा, नींबू, खजूर, हरी मिर्च, पपीता, कीवी, अमरूद, लाल और पीली शिमला मिर्च, आदि में विटामिन सी पाया जाता है।

विटामिन डी 

ठंड में शरीर को खासतौर पर इस विटामिन की आवश्यकता होती है। सर्दी में हड्डियों की दिक्कत बहुत ज्यादा होती है और विटामिन डी का लेना इस परेशानी से निजात दिलाने में बहुत लाभकारी है। रोजाना आधे घंटे सुबह-सुबह धूप में जरूर बैठना चाहिए। धूप में बैठने के अलावा दूध, चीज, साबुत अनाज, अंडे का पीला हिस्सा, सोया मिल्क आदि में यह विटामिन भरपूर मात्रा में मिलता है।

विटामिन ई

यूं तो हमारे शरीर के लिए सभी विटामिन्स का अपना-अपना महत्व है, लेकिन उनमें कुछ की खास भूमिका होती है। ऐसे विटामिन्स में एक प्रमुख है विटामिन ई। चाहे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाए रखने की बात हो या शरीर को एलर्जी से बचाए रखने की या फिर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में प्रमुख भूमिका निभाने की, यह विटामिन बहुत जी जरूरी होता है। विटामिन ई एक ऐसा विटामिन है जो, हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होता है। यह वसा में घुलनशील होता है, और एक अच्छे एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करता है। शरीर में विटामिन ई की कमी से कई बीमारियां हो सकती हैं।

ओमेगा 3

ओमेगा 3 को विटामिन की श्रेणी में नहीं रखा जाता है पर सर्दी में इसका भी सेवन बहुत जरूरी होता है। यह हाई कोलेस्ट्रोल को सही रख शरीर को हेल्दी रखता है। अखरोट, टूना फिश, सैल्मन फिश आदि में यह पाया जाता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

ब्लड प्रेशर, दिल के रोगों और हड्डियों के लिए फायदेमंद है आलू, जानें आलू के पौष्टिक गुण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version