Vitamin E Capsule ke Face Pack: विटामिन ई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कई एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से विटामिन E फ्री रेडिकल्स को बेअसर कर सकता है और स्किन डैमेज को रोक सकता है। यही कारण है कि इन दिनों लड़कियां विटामिन ई कैप्सूल का सेवन करती हैं। विटामिन-ई कैप्सूल खाने के वैसे तो कई सारे फायदे हैं, लेकिन इसे चेहरे पर लगाया जाए तो ये कई स्किन प्रॉब्लम को सॉल्व कर सकता है। विटामिन ई कैप्सूल में इतना ऑयल होता है कि वो पिंपल्स, एक्ने, मास्क और डेड सेल्स की प्रॉब्लम से छुटकारा दिला सकता है।
नियमित तौर पर विटामिन-ई कैप्सूल को चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लोइंग और स्मूथ बनती है। इसलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं विटामिन ई कैप्सूल के 3 स्पेशल फेस पैक के बारे में। इन फेस पैक का इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन की सभी प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।
एलोवेरा और विटामिन E फेस पैक- Aloe Vera & Vitamin E Face Pack
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- एलोवेरा जेल - 2 चम्मच (पत्तियों से ताजा ही निकालें)
- विटामिन ई कैप्सूल - 2 पीस
- हल्दी - 1 चुटकी
बनाने का तरीका
- एलोवेरा की पत्तियों से उसका पल्प एक कटोरी में निकाल लें।
- एलोवेरा पल्प निकाल कर उसे ग्राइंडर में अच्छे से पीस लें।
- अब एलोवेरा जेल में विटामिन E कैप्सूल का ऑयल निकालकर ब्लेंड करें।
- आपको विटामिन ई और एलोवेरा का फेस पैक तैयार हो चुका है।
- चेहरे पर पानी और फेस वॉश से क्लीन करने के बाद इसे लगाएं।
- 10 से 15 मिनट के बाद फेस पैक को नॉर्मल पानी से धो लें।
एलोवेरा और विटामिन E फेस पैक का फायदा
एलोवेरा और विटामिन - E का फेस पैक लगाने से स्किन के ब्लैक हेड्स को हटाने में मदद मिलती है।
विटामिन ई स्किन को अंदर से पोषण देता है, जिससे स्किन ग्लोइंग बनती है।
नियमित तौर पर एलोवेरा, विटामिन E फेस पैक लगाने से दाग-धब्बे हटाने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ेंः ग्लोइंग स्किन के लिए घर में बनाएं बादाम क्रीम, झुर्रियों से भी मिलेगा छुटकारा
पपीता और विटामिन E का फेस पैक - Papaya & Vitamin E Face Pack
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- विटामिन ई कैप्सूल - 1 पीस
- पपीते का गूदा- 2 चम्मच
- गुलाब जल - 1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले विटामिन ई कैप्सूल को खोलकर उसमें से जेल निकाल लें।
- अब एक बाउल में पपीते का गूदा निकालें और उसमें गुलाब जल डालें।
- इस मिश्रण में विटामिन ई कैप्सूल से निकाला हुआ जेल अच्छे से मिलाएं।
- चेहरे पर नॉर्मल पानी से क्लीन करने के बाद इस फेस पैक को लगाएं।
- 10 मिनट के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से क्लीन करें और मॉइस्चराइज करें।
इसे भी पढ़ेंः सर्दियों की शुरुआत में स्किन की पर्त क्यों निकलने लगती है? जानें कारण और बचाव के उपाय
पपीता और विटामिन E का फेस पैक के फायदे
पपीता और विटामिन E का फेस पैक स्किन को अंदर से क्लीन करने में मदद करता है, जिससे टैनिंग हटती है।
विटामिन ई और गुलाब जल स्किन की चमक को बढ़ाने और चेहरे को नरिश करने में मदद कर सकते हैं।
अंडा और विटामिन E का फेस पैक - Egg & Vitamin E Face Pack
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- विटामिन E कैप्सूल - 2 पीस
- दही - 1 छोटा चम्मच
- फेंटा हुआ अंडा - 1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले विटामिन ई कैप्सूल से जेल को एक कटोरी में निकाल लें।
- इस जेल में दही और फेंटा हुआ अंडा अच्छे से मिलाएं, ताकि स्मूथ पेस्ट तैयार हो।
- इस फेस पैक को चेहरे की क्लींजिंग करने के बाद लगाएं।
- 15 से 30 मिनट तक चेहरे पर फेस पैक लगा रहने दें।
- फेस पैक को चेहरे पर स्क्रब करते हुए नॉर्मल पानी से धो लें।
अंडा और विटामिन E का फेस पैक का फायदा
दही आपकी स्किन को जेंटली एक्सफोलिएट करते हुए कॉम्प्लेक्शन पर काम करेगा और विटामिन E चेहरे को नमी प्रदान करने में मदद करेगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version