Study: विटामिन 12 की कमी बन सकती है शरीर में गंभीर सूजन का कारण, जानें इसके सोर्स

हाल ही में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक शरीर में विटामिन बी की कमी होना पुरानी सूजन को और बढ़ा सकती है। आइये जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Study: विटामिन 12 की कमी बन सकती है शरीर में गंभीर सूजन का कारण, जानें इसके सोर्स


शरीर में सभी पोषक तत्वों का बैलेंस होना जरूरी है। किसी भी तत्व की कमी शरीर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है। पोषक तत्वों के बैलेंस रहने से शरीर बिलकुल स्वस्थ रहता है। हाल ही में जर्नल ऑफ द साइंस ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (Journal of the Science of Food and Agriculture) में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक शरीर में विटामिन बी की कमी होना पुरानी सूजन को और बढ़ा सकती है। आइये जानते हैं। 

क्या कहती है स्टडी? 

दरअसल, स्टडी के मुताबिक विटामिन बी की कमी होने से शरीर की पुरानी सूजन और बढ़ सकती है। शोधकर्ताओं ने स्टडी में कुछ ऐसे लोगों को शामिल किया, जिन्हें विटामिन बी की कमी थी। जिसके बाद इन लोगों की शरीर में सूजन और बढ़ती देखी गई। इसे नजरअंदाज करना सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकती है। 

vitaminb12

विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण 

  • विटामिन बी 12 की कमी होने पर शरीर में बहुत से लक्षण दिख सकते हैं। 
  • ऐसी स्थिति में सिर में दर्द, सुस्ती आदि जैसी समस्या भी बनी रह सकती है। 
  • इस स्थिति में सांस लेने में कठिनाई होने के साथ ही बेहोशी जैसी हालत भी महसूस हो सकती है। 
  • विटामिन बी 12 की कमी होने पर देखने में कठिनाई होने के साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। 
  • इस स्थिति में डायरिया और हर समय थकान महसूस होने जैसे लक्षण दिख सकते हैं। 

 इसे भी पढ़ें - विटामिन K की कमी से फेफड़ों पर क्या प्रभाव पड़ता है? जानें इसके नुकसान

विटामिन बी 12 की कमी से होने वाली अन्य समस्याएं 

  • शरीर में इस विटामिन की कमी होने से हाथों-पैरों में झनझनाहट महसूस हो सकती है। 
  • विटामिन बी 12 की कमी होने से जीभ में सूजन होने के साथ ही मुंह में छाले भी हो सकते हैं। 
  • ऐसे में शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम होने के साथ ही शरीर में पीलापन भी आ सकता है। 
  • इस स्थिति में थकान, सुस्ती और कमजोरी बनी रहने के साथ ही मांसपेशियों में दर्द भी रह सकता है। 

Read Next

Stroke Symptoms: महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं स्ट्रोक के लक्षण, स्टडी में खुलासा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version