Stroke Symptoms: महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं स्ट्रोक के लक्षण, स्टडी में खुलासा

हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक महिलाओं और पुरुषों में स्ट्रोक के अलग-अलग लक्षण देखने को मिल सकते हैं। आइये जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Stroke Symptoms: महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं स्ट्रोक के लक्षण, स्टडी में खुलासा


स्ट्रोक एक बेहद गंभीर स्थिति है, जिसके कारण हर साल लाखों लोगों की जान जाती है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने साल 2050 तक स्ट्रोक के लगभग 10 मिलियन मामले होने की आशंका जताई है। स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति है, जिसमें दिमाग में ऑक्सीजन या फिर ब्लड की सप्लाई ठीक तरीके से नहीं होती है। ऐसी स्थिति होने पर स्ट्रोक हो सकता है। हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक महिलाओं और पुरुषों में स्ट्रोक के अलग-अलग लक्षण देखने को मिल सकते हैं। 

क्या कहती है स्टडी? 

शोधकर्ताओं के मुताबिक स्ट्रोक एक जटिल समस्या है, जिसके लक्षण पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग देखने को मिल सकते हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट भी जारी की गई है, जिसमें यह साबित होता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं स्ट्रोक का ज्यादा शिकार होती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक महिलाओं में स्ट्रोक होने के पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं, लेकिन हाइपरटेंशन, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने के साथ ही डिप्रेशन को स्ट्रोक के पीछे का मख्य कारण माना जाता है। मोटापे और नमक का ज्यादा मात्रा में सेवन करना भी इसके जोखिम को बढ़ाता है। 

BRAINN

स्ट्रोक के लक्षण  

  • स्ट्रोक होने पर आपको शरीर में बहुत से लक्षण नजर आ सकते हैं। यह महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग हो सकते हैं। 
  • ऐसी स्थिति में आपको शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है साथ ही साथ हाथ, पैर में दर्द भी महसूस हो सकता है। 
  • इस स्थिति में चलने-फिरने में समस्या होने के साथ ही शरीर का बैलेंस बनाने में भी कठिनाई हो सकती है। 
  • स्ट्रोक आने पर बोलने-चालने में कठिनाई होने के साथ ही कॉर्डिनेशन बनाने में भी समस्या हो सकती है। 
  • कई बार इस समस्या में सिर में तेज दर्द होने के साथ ही आंखों से देखने में भी कठिनाई हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - Stroke In Women: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक होता है स्ट्रोक का जोखिम, वैज्ञानिकों ने बताया कारण

स्ट्रोक से बचने के तरीके  

  • स्ट्रोक से बचने के लिए आपको सिगरेट और शराब से दूरी बनानी चाहिए। 
  • स्ट्रोक से बचने के लिए जंक और प्रोसेस्ड फूड खाने से दूरी बनाएं। 
  • इसके लिए आप हेल्दी डाइट लें साथ ही साथ नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम भी करते रहें।  
  • स्ट्रोक से बचने के लिए तनाव और एंग्जाइटी को कम करें। 

Read Next

पुरुषों में पेशाब से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है कोरोना इंफेक्शन, इस तरह से करें बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version