Stroke In Women: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक होता है स्ट्रोक का जोखिम, वैज्ञानिकों ने बताया कारण

हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक पुरुषों की तुलना में महिलाओं में स्ट्रोक की समस्या ज्यादा कॉमन होती है। आइये जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Stroke In Women: पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक होता है स्ट्रोक का जोखिम, वैज्ञानिकों ने बताया कारण


स्ट्रोक एक जटिल समस्या है, जो हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनता है। रिपोर्ट के मुताबिक हर साल 6.6 मिलियन लोग स्ट्रोक से मरते हैं। स्ट्रोक पुरुषों में भी आम होता है, लेकिन इससे मरने वाली महिलाओं का आंकड़ा ज्यादा है। इससे मरने वालों में हर साल 50 प्रतिशत तक महिलाएं होती हैं। हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं में स्ट्रोक की समस्या ज्यादा कॉमन होती है। आइये जानते हैं।

क्या कहती है स्टडी? 

शोधकर्ताओं के मुताबिक स्ट्रोक की समस्या इतनी बढ़ गई है कि अब यह साल 2050 तक 9.7 मिलियन तक पहुंच सकती है। इस बीमारी का खतरा साल 2050 तक 50 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि स्ट्रोक आने के पीछे हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, स्मोकिंग और गलत खान-पान को इसके पीछे का मुख्य कारण माना जाता है। यूनाइटेड स्टेट्स में हर साल 795,000 लोग स्ट्रोक की समस्या का शिकार होते हैं। जिनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा होती है। 

इसे भी पढ़ें - Stroke in India: भारतीयों में अधिक होता है स्ट्रोक का जोखिम, वैज्ञानिकों ने बताया कारण

कैसे आता है स्ट्रोक? 

स्ट्रोक की समस्या तब होती है, जब दिमाग में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की सप्लाई ठीक तरीके से नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में रक्त वाहिकाओं पर ज्यादा जोर पड़ता है और यह कमजोर पड़ जाती हैं। जिससे स्ट्रोक की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति को नजरअंदाज करने से कई बार नसें या तो पूरी तरह डैमेज हो जाती हैं या फिर लोगों की मौत भी हो सकती है। 

STROK

स्ट्रोक से बचने के तरीके 

  • स्ट्रोक से बचने के लिए आपको लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। 
  • इसके लिए हेल्दी डाइट लें और नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करते रहें। 
  • इसके लिए सिगरेट और शराब से दूरी बनएं।
  • शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से भी स्ट्रोक से बचा जा सकता है। 
  • इसके लिए ऑयली, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड खाने से परहेज करना चाहिए। 

Read Next

वजन घटाने में मददगार होते हैं प्रोबायोटिक्स, जानें इसके सोर्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version