प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव और वजन के अनियंत्रित होने के कारण कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाओं को वेरिकोज वेन्स की समस्या हो जाती है। आसान भाषा में कहें तो वेरिकोज वेन्स की समस्या एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपकी नसें नीली हो जाती हैं और स्किन की सतह पर दिखाई देती हैं। कई महिलाओं में यह समस्या प्रेगनेंसी के दूसरे और तीसरे सेमेस्टर में होती है। प्रेग्नेंट महिलाओं में वेरिकोज वेन्स की समस्या में यह वेन्स यानी नसें शरीर में जांघों, पैर और मलाशय आदि के आसपास देखी जाती हैं। आइये विस्तार से जानते हैं प्रेगनेंसी में वेरिकोज वेन्स की समस्या क्यों होती है और इसके क्या कारण हैं?
प्रेगनेंसी में वेरिकोज वेन्स की समस्या (Varicose Veins During Pregnancy)
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में नसों का नीले रंग का होना होता है। इस स्थिति में महिलाओं की नसें नीली रंग की होकर स्किन की सतह पर टेढ़ी मेढ़ी दिखाई देती हैं। डॉ. अमीना खालिद, प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ, एमबीबीएस, एमडी के मुताबिक आमतौर पर प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली इस स्थिति को अधिक गंभीर नहीं माना जाता है लेकिन कुछ महिलाओं में इसकी वजह से कई तकलीफ हो सकती है। वेरिकोज वेन्स यानी नीली रंग की नसों के होने पर महिलाओं में उस हिस्से पर खुजली आदि की समस्या होती है।
इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी के दौरान स्त्रियों को हो सकती हैं ये 7 समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें बचाव
टॉप स्टोरीज़
प्रेगनेंसी के दौरान वेरिकोज वेन्स के कारण (What Causes Varicose Veins During Pregnancy?)
आमतौर पर यह माना जाता है कि महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान वेरिकोज वेन्स की समस्या आनुवांशिक कारणों से होती है। इसके अलावा शरीर में प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले बदलाव की वजह से भी यह समस्या हो सकती है। हमारे शरीर में नसें और धमनियां ऑक्सीजन युक्त ब्लड को लाने और ले जाने का काम करती हैं। शरीर में नसों के वाल्व के खराब होने पर वेरिकोज वेन्स की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह माना जाता है कि प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव के कारण हृदय को ब्लड पंप करने के लिए अतिरक्त मेहनत करनी पड़ती है और इसकी वजह से नसों में मौजूद वाल्व में खराबी आ जाती है जिसके चलते महिलाओं में यह समस्या होती है।
इसे भी पढ़ें : उभरी या नीली नसें हो सकती हैं 'वेरिकोज वेन्स' का संकेत, डॉ. सौरभ जोशी से जानें इसका इलाज
प्रेगनेंसी में वेरिकोज वेन्स के लक्षण (Varicose Veins Symptoms During Pregnancy)
आमतौर पर वेरिकोज वेन्स की समस्या को अधिक गंभीर नहीं माना जाता है और इसकी वजह से महिलाओं को कोई विशेष समस्या नहीं होती है। लेकिन इस स्थिति के गंभीर होने पर इसके कारण कई समस्याएं हो सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान वेरिकोज वेन्स की समस्या में दिखने वाले लक्षणों को पहचानकर आप इससे बचाव के लिए जरूरी कदम उठा सकते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान वेरिकोज वेन्स की समस्या में दिखने वाले प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं।
- गहरे बैंगनी या नीले रंग की नसें
- पैरों में भारीपन
- पैरों में खुजली महसूस होना
- त्वचा का मलिनकिरण
- निचले पैरों में सूजन
- मांसपेशियों में ऐंठन
- उभरी हुई या मुड़ी हुई नसें
वेरिकोज वेन्स की समस्या से बचने के टिप्स (Tips To Manage Varicose Veins Problem)
महिलाओं के शरीर में प्रेगनेंसी के दौरान कई बदलाव होते हैं। इन बदलावों की वजह से कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। आमतौर पर शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव अस्थाई होते हैं और इनकी वजह से होने वाली समस्याएं भी कुछ समय बाद खुद बी खुद ठीक हो जाती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान वेरिकोज वेन्स की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इसमें शरीर की आंतरिक स्वास्थ्य स्थिति और आनुवांशिक कारण भी शामिल होते हैं। इस समस्या से बचाव के लिए आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
- ज्यादा देर तक खड़े होने और एक ही पोजीशन में बैठने से बचें। ऐसी स्थिति में बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेना और थोड़ी देर टहलना अच्छा माना जाता है।
- हल्के और प्रेगनेंसी में किये जाने वाले आसान व्यायाम का अभ्यास करें।
- मैटरनिटी सपोर्ट होज पहनने से भी वेरिकोज वेन्स की समस्या में फायदा मिलता है, इसकी वजह से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।
- टाइट मोजे पहनने से बचें इसकी वजह से वेरिकोज वेन्स की समस्या बढ़ सकती है।
- पैरों को क्रॉस करके बैठने से बचें।
आप वेरिकोज वेन्स की समस्या को लेकर अपने चिकित्सक की सलाह ले सकती हैं। इस समस्या से वैसे तो कोई गंभीर खतरा नहीं होता है लेकिन ज्यादा समय तक वेरिकोज वेन्स के बने रहने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं।
(main image source - shutterstock.com)
(image source shutterstock.com)