फेस्टिव सीजन में दिखना चाहती है सबसे अलग, तो ट्राई करें यह 'ईजी एंड क्विक हेयस्टाइल'

फेस्टिव सीजन में हर महिला एकदम अलग दिखना चाहती है, हालांकि इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे-महंगे कपड़े पहनें। कई बार आपका एक सिंपल लेकिन स्टाइलिश हेयरडू भी आपके लुक को पूरी तरह बदल सकता है। 

मिताली जैन
Written by: मिताली जैनUpdated at: Sep 23, 2019 12:12 IST
फेस्टिव सीजन में दिखना चाहती है सबसे अलग, तो ट्राई करें यह 'ईजी एंड क्विक हेयस्टाइल'

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

त्योहारों का मौसम आते ही महिलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती है। फेस्टिव सीजन में महिलाएं घर को सजाने से लेकर खुद को खूबसूरत दिखाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। यूं तो आपने भी शॉपिंग लिस्ट में कई चीजों को शामिल किया होगा। लेकिन महज महंगे कपड़े खरीदने या उसे पहनने से ही आप स्टाइलिश नहीं दिख सकतीं। इसके लिए जरूरी है कि आप उसे अच्छी तरह कैरी करें। साथ ही मेकअप खासतौर से हेयरस्टाइल्स पर फोकस करें। अगर आप एक यूनिक स्टाइल ट्राई करती हैं तो इससे आपका पूरा लुक निखर जाता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ बेहतरीन हेयरडू के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप फेस्टिव सीजन में बनाकर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

फ्रंट फिशटेल विद ओपन कर्ल

इस हेयरस्टाइल की खासियत यह है कि यह हेयरडू किसी भी उम्र की लड़की पर अच्छा लगता है, भले ही आप विवाहित हों या अविवाहित। साथ ही आप इसे साड़ी से लेकर सूट तक किसी भी तरह की ड्रेस के साथ बना सकती हैं। इस स्टाइल को बनाने के लिए पहले आप फ्रंट सेक्शन लेकर दोनों तरफ फ्रेंच ब्रेड (French braid) बनाएं और उसे पिनअप करें। इसके बाद आप बालों को लूज कर्ल करें। आप हेयरस्टाइल बनकर रेडी है। इसमें आप कई तरह की वेरिएशन कर सकते हैं। जैसे आप फ्रंट से दोनों तरफ ब्रेड बनाने की जगह एक ही साइड से बनाएं। इसी तरह, आप बालों में फूल या कोई हेयर एसेसरीज का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढें: शादी हो या पार्टी, जूड़ों की ये 3 हेयर स्टाइल्स (Bun Hairstyles) लगाएंगी आपके लुक में चार चांद

बन विद ब्रेड

यह एक बेहद ही सिंपल और जल्दी बनने वाला स्टाइल है और फेस्टिव सीजन में आप इसे बेहद आसानी से बना सकती हैं। इतना ही नहीं, अगर आपको बालों को संभालने में झंझट महसूस होता है, तो भी यह हेयरस्टाइल आपको काफी पसंद आएगा क्योंकि इस हेयरस्टाइल के बाद आपको बालों को मैनेज नहीं करना पड़ेगा। इस हेयरस्टाइल के लिए पहले बालों को काॅम्ब करें और अब आप सारे बालों को एक साथ लेकर लो पोनीटेल करें। इसे रबर की मदद से फिक्स करें। इसके बाद आप बालों की एक सिंपल ब्रेड बनाएं और फिर उसे गोल घुमाते हुए बन बनाएं। इसे आप पिन की मदद से फिक्स करते रहें। आपका स्टाइल बनकर तैयार है। आप इसे और भी अधिक खूबसूरत बनाने के लिए इसमें गजरा आदि लगा सकती हैं।

इसे भी पढें: ट्रेंडी और स्‍टाइलिश लुक पाने के लिए ट्राई करें ये 5 आसान हेयरस्‍टाइल

बबल पोनीटेल

अगर आपको पोनीटेल करना पसंद है, तो इस फेस्टिव सीजन में आप इस डिफरेंट पोनीटेल स्टाइल को जरूर बनाकर देखें। इसे बनाने के लिए पहले बालों को कंघी करें और लो पोनीटेल बनाएं। आप इसे एक रबर की मदद से फिक्स करें। इसके बाद दो इंच की दूरी पर आप एक रबर और लगाएं। इसके बाद बालों को हाथों की मदद से हल्का सा लूज करें। इसी तरह, फिर से दो इंच की दूरी पर दोबारा रबर लगाएं और उपर के हिस्से को फिर से लूज करें। यही प्रोसेस बालों के एंड तक दोहराएं। आप इस स्टाइल को और भी अधिक खूबसूरत बनाने के लिए बालों में स्टोन लगा सकती हैं। अगर आप इसे और भी अधिक खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो आप बालों के फ्रंट सेक्शन पर कुछ अलग स्टाइल बना सकती हैं।

Read More Article On Fashion and Beauty In Hindi 

Disclaimer