स्वस्थ और सेहतमंद तन, शांत मन और बेहतर जीवन का प्रतीक होता है। इसलिए अपने शरीर और सेहत का ध्यान रखना हर व्यक्ति के प्राथमिकता होनी चाहिए। लेकिन इसके लिए सही जानकारी की जरूरत होती है, परंतु हर इंसान के पास न तो इतना समय है और ना ही इतना पैसा कि वह स्वास्थ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए डॉक्टर या फिज़िकल ट्रेनर के पास जाए। इसलिए लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और समय व धन आदि बाध्यताओं को ध्यान में रखते हुए सोफ्टवेयर कंपनियों ने टेक्नोल़जी और मोबाइल युगी इस दौर में कुछ ऐसे मोबाइल एप्प बाजार में उतारे हैं जिनकी मदद से आप कहीं भी और कभी भी स्वास्थ संबंधी सभी जानकारियां और रिमाइंडर आदि पा सकते हैं। वज़न का कम होना भी एक बड़ी समस्या है। जिस तरह अधिक वज़न सेहत के लिए ठीक नहीं होता है, कम वज़न भी एक समस्या का कारण है। कम वज़न न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बुरा होता है, बल्कि मनोबल को भी तोड़कर रख देता है। कंपनियों ने इस समस्या से पार पाने के लिए कुछ मोबाइल एप्प डिज़ाइन किये हैं। जिनकी मदद से आप अपना वज़न समान्य कर रखते हैं। तो चलिए जानते हैं वज़न बढ़ाने में मददगार इस एप्स के बारे में।
गेनिंग वेट डाइट (Gaining Weight Diet)
इस एप्प को विशेषतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिनका वज़न कम है और इस कारण वे खुद को कमजोर महसूस करते हैं और कुछ किलो प्राप्त करने के लिए सुझाव चाहते हैं। इस एप्लिकेशन में वज़न बढाने के कुछ सुरक्षित तरकों के बारे में जानकारी दी जाती है। उदाहरण के लिए, यदि आप कोई भोजन पसंद नहीं करते हैं तो उसे बदल दें। इस एप्प का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आपको कुछ बुनियादी वजन बढ़ाने वाले नियमों को बताना है। जैसे यदि आपको लगता है कि आप बहुत अधिक भोजन करते हैं तो उसे कम कर दें, लेकिन भोजन करना ही बंद न कर दें। ऐसे कई प्रकार के खाद्य पदार्थ हैं जिनको सही समय और सही तरह से खाकर आप आपका वज़न बढ़ा सकते हैं। इस एप्प में इस प्रकार की सही जानकारी मिलती है। आप इस एप्प को गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं।
एप्प को डाउनलोड करने के लिए-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.luxdiets.gainingdiet
टॉप स्टोरीज़
गेन वेट गाइड (Gain Weight Guide)
गेन वेट गाइड एक कामाल का फिटनेस, वेट गेन एप्प है। इसमें की ऐसी कमाल की जानकारियां हैं जो कम वज़न वाले लोगों को मालूम ही नहीं होती हैं। मसलन कई सारे लोग ऐसे हैं जिनका मानना है कि बिना वज़न बढाने की दवाओं के वज़न बढाना मुम्किन नहीं है, लेकिन उन्हें पता ही नहीं कि उनका वज़न कम क्यों है या क्यों अधिक खाने के बाद भी उनका वज़न नहीं बढ़ रहा है। इस एप्प में ऐसी ही कुछ जरूरी बुनियादी जानकारियां दी गयी हैं। उदाहरण के लिए कुछ लोगों स्वाभाविक रूप से ही पतले होते हैं। इसका मतब है कि उनका आनुवंशिक तंत्र ही ऐसा है, जिसकी वज़ह से उनका शरीर समान्य लोगों के मुकाबले अधिक कैलोरी बर्न करता है। इसलिए ऐसे लोगों को शरीर द्वारा बर्न की जा रही कैलोरी से अधिक कैलोरी वाला भोजन खाने की आवश्यकता होती है। इसतरह कैलोरी बढ़ाकर इस क्रम को बगदला जा सकता है और वज़न बढाया जा सकता है। गूगल प्ले पर उपलब्ध इस एप्प में आवश्यक जांच आदि के बारे में भी जानकारी मौहेया कराई गयी है।
एप्प को डाउनलोड करने के लिए-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.andromo.dev4168.app8147
हाउ टू गेन वेट (How to Gain Weight)
वज़न बढ़ना उतना ही मेहनत वाला काम है, जितना कि वजन घटाना। कमजोर शरीर वाले लोगों के चयापचय की दर उच्च होती है, जिस कारण उनका वज़न नहीं बढ़ा पाता है। इस प्रकार के पतले लोगों, जो हेल्दी वेट गेन डाइट और प्रभावी वजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के ज़रिये वज़न बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए हाउ टू गेन वेट एक मददगार एप्प है। गूगल प्ले पर उपलब्ध इस फ्री एप्प में व़जन बढ़ाने के कुछ बुनियादी और महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये हैं।
इस एप्प पर मौजूद सुझावों में शामिल हैं-
- वज़न कैसे बढ़ाएं - 3 सरल टिप्स (How To Gain Weight - 3 Simple Tips)
- जल्दी वज़न कैसे बढ़ाएं (How to gain weight fast)
- वज़न बढ़ाने वाले आहार (Foods to gain weight)
- वज़न बढाने के बेहतर तरीके (Best way to gain weight)
- वज़न बढ़ाने के लिए डाइट (Diet to gain weight)
एप्प को डाउनलोड करने के लिए-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.letin.gainweight
वेट गेन ट्रिक्स (Weight Gain Tricks)
वेट गेन ट्रिक्स एप्प पर वज़न बढाने के कई सुरक्षित और सरल तरीकों की जानकारी दी गई है। इन एप्प की कुछ विशेषताएं हैं तो इसे और भी खास बनाती हैं। जैसे इस एप्प पर आपको निम्न ऑपशन मिलते हैं-
- लड़कियों के लिए वज़न बढ़ाने के टॉप 5 टिप्स (Top 5 Tips for Girls to Gain Weight)
- पुरुषों के लिए वजन बढ़ाने के टिप्स (Tips to Gain Weight for Men)
- वज़न बढ़ाने के टॉप 10 टिप्स (Top 10 Weight Gain Tips)
- जल्दी वज़न बढ़ाने के लिए इन 5 टिप्स को अपनाएं (For Fast Weight Gain Try These 5 Tips)
- वजन बढ़ाने के लिए 10 अचूक ट्रिक्स (10 Surefire Tricks to Gain Weight)
- वजन बढ़ाने के लिए सामान्य भोजन (Normal Food to Increase Weight Gain)
- वजन बढ़ाने के लिए खाद्य सूची (Weight Gain Food List)
- वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज टिप्स (Exercise Tips for Weight Gain)
- बच्चों का वज़न बढ़ाने के लिए टिप्स (Tips for Kids to Gain Weight)
एप्प को डाउनलोड करने के लिए-
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.andapps.weightgainfree
हाउ टू गेन वेट फास्ट टिप्स (How to Gain Weight FAST Tips)
अगर आपको लगता है कि आप बहुत पतले हैं, जिस कारण आपका आत्मविश्वास भी कमजोर पड़ता जा रहा है, तो सही दिशा पाने के लिए आप गूगल एप्प स्टोर पर मौजूद इस हाउ टू गेन वेट फास्ट टिप्स एप्प की मदद ले सकते हैं। इस एप्प की मदद से जल्दी वड़न बढाने के टिपेस से लेकर बॉडी बिल्डिंग तक की सभी जरूरी जानकारियां और दिशा-निर्देश दिये गए हैं।
इस एप्प में निम्न लेख और सुझाव शामिल हैं-
- मांसपेशियों को सही शेप देने और आश्चर्यजनक काया पाने में कैसे पाएं सफलता।
- मांसपेशियों को मजबूत और शेप्ड करने के लिए जानकारी का वर्गीकरण।
- मांसपेशियों को शेप देने में कैसे करें संतुलन।
- कमाल की फ़ीजीक पाने के तरीके।
एप्प को डाउनलोड करने के लिए-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.bestappsforphone.howtogainweightfasttips3