Breakfast Tips For Kids: स्कूल जाने वाले बच्चों का आहार हेल्दी होना चाहिए। ऐसे बच्चों का ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर और यहां तक कि उनका स्नैक्स भी हेल्दी होना चाहिए। ताकि, बढ़ते बच्चों को सही पोषण मिले, जिससे उनका विकास सही तरीके हो सके। बच्चों को उनकी दैनिक जरूरत का पोषण जरूर मिलना चाहिए। उनके आहार में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन (ए,बी,सी,डी, के इत्यादि) और खनिज पदार्थों (आयरन, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम आदि) का होना बहुत ही आवश्यक है। ये सभी पोषक तत्व उन्हें फल, सब्जियों, अनाज और डेयरी उत्पादों से आसानी से मिल सकता है।
बच्चों को सही पोषण देने के लिए जरूरी है कि आप उनके सुबह के नाश्ते को हेल्दी बनाएं। यानी सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए, जिससे पूरे दिन उन्हें एनर्जी मिलती रहे। और वे एक्टिव होकर काम करें। क्योंकि सही पोषण देने पर न सिर्फ बच्चों के शरीर का विकास होता है बल्कि उनका मस्तिष्क भी तेज गति से कार्य करता है। यहां हम आपको 5 ऐसे फूड के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपने बच्चों को ब्रेकफास्ट में जरूर देना चाहिए।
बच्चों को ब्रेकफास्ट में क्या खिलाएं?
1. सेब खिलाएं
सेब फाइबर से युक्त होता है। यह मीठा और स्वादिष्ठ होता है। इसके नियमित सेवन से न सिर्फ बच्चों का पेट ठीक रहेगा बल्कि उन्हें सभी जरूरी पोषक तत्व भी प्राप्त होंगे, जिनकी उन्हें आवश्यकता है। सेब में विटामिन ए, विटामिन सी और भरपूर मात्रा में खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं जो उनके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसलिए नियमित रूप से बच्चों को ब्रेकफास्ट सेब खिलाना चाहिए।
2. पीनट बटर और ब्रेड
पीनट बटर प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। पीनट बटर में आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे खनिज पदार्थों की प्रचुर मात्रा होती है। जो बच्चों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। शारीरिक ग्रोथ में मदद मिलती है। पीनट बटर के सेवन बच्चों के बाल, त्वचा और नाखून हेल्दी रहते हैं। आप अपने बच्चों को नियमित रूप से ब्राउन ब्रेड के साथ पीनट बटर दे सकते हैं। हालांकि आपाको इस बात का ध्यान रखना है कि उन्हें ज्यादा कैलोरी न मिल रहा हो।
3. दलिया
दलिया एक स्वादिष्ठ और सेहत से भरा नाश्ता है। आप अपने बच्चों को नमकीन दलिया या दूध वाली और कम चीनी वाली मीठी दलिया भी दे सकते हैं। दलिया फाइबर और कैल्शियम से युक्त होती जो आपके बच्चों के पेट का विशेष ध्यान रखेगी साथ ही यह उनकी हड्डियों का भी ख्याल रखेगी। मीठी दलिया में गाय का दूध ज्यादा फायदेमंद होता है। गाय का दूध मस्तिष्क के लिए भी अच्छा है।
4. पोहा
पोहा आमतौर पर गुजरात और साउथ इंडिया में काफी पसंद किया जाता है। पोहा चावल से बनाया जाता है और इससे खाने योग्य बनाने के लिए इससे अलग-अलग तरीकों से बनाते हैं। यह खाने में स्वादिष्ठ होने के साथ सेहतमंद भी होता है। यह फाइबर से युक्त होता है साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। आप अपने बच्चों को नियमित रूप से पोहा बनाकर खिला सकती हैं।
5. अंडे
अगर आपका बच्चा अंडे खाने के दौरान नाक नहीं सिकोड़ता है तो यह उसके लिए फायदेमंद हो सकता है। अंडे का सेवन करने से प्रोटीन की कमी दूर होती है। अंडे हृदय को स्वस्थ रखते हैं। आप अपने बच्चे को सुबह-सुबह एक अंडा उबालकर खिला सकती हैं। यह उसे दिनभर एक्टिव रखेगा। उसके संपूर्ण विकास के लिए फायदेमंद है।
आप अपने बच्चों को हेल्दी नाश्ता बनाकर खिला सकती हैं। इसके लिए आप किसी डायटीशियन की मदद ले सकती हैं। यहां हमने आपको उन सामान्य खाद्य पदार्थों के बारे में बताए हैं, जो आपके बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi