तनाव का स्तर बढ़ जाने पर आपके शरीर और दिमाग को आराम की सख्त जरूरत होती है। लेकिन बहुत से लोग अपने लिए समय नहीं निकाल पाते और हर समय मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस करते हैं। तनाव आजकल जीवनशैली का एक हिस्सा बन गया है। मन अशांत होना या दिमाग तनाव ग्रस्त होना आपको शारीरिक रूप से भी नुकसान पहुंचाता है। इसके लिए अपनी व्यस्त लाइफ से खुद के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको शरीर और दिमाग की थकान को चुटकियों में दूर करने के लिए कुछ टिप्स बताएंगे। अक्सर यह देखा गया है कि युवा अपने भविष्य और नौकरी आदि को लेकर तनाव ग्रस्त रहते हैं। वे शायद यह नहीं जानते कि युवा अवस्था में भारी स्ट्रेस लेकर चलना उनके लिए बाद में परेशानी का सबब बन सकता है। इससे उनमें डिप्रेशन, हाई और लो ब्लड प्रेशर जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइये जानते हैं शरीर और दिमाग की थकान को दूर करने की कुछ टिप्स के बारे में।
1. गर्म और ठंडे पानी से स्नान करना (Hot and Cold Shower)
तनाव का स्तर जब बढ़ जाए तो शरीर को आराम की सख्त जरूरत होती है। ऐसे में ठंडे या गर्म पानी से स्नान करने से शरीर और दिमाग दोनों रीचार्ज हो जाते हैं। ठंडे पानी से नहाने से शरीर में एंडॉरफिन नामक हार्मोन (Endorphins Hormone) निकलता है। यह हार्मोन आपके डिप्रेशन और एंजाइटी के लक्षणों को कम करने में सहायता करता है। ठंडे पानी से नहाने से आपकी हार्ट बीट बढ़ती है और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। जिससे आप अच्छा महसूस करते हैं। वहीं एक शोध के मुताबिक गर्म पानी से नहाने से आपको मस्क्युलर रिलैक्सेशन (Muscular Relaxation) होने के साथ ही आपके मानसिक तनाव का भी स्तर घटता है। ऐसा कर आप स्वंय को तरोताजा महसूस करते हैं।
इसे भी पढ़ें - घर या ऑफिस में काम बिगड़ जाने पर तुरंत झल्ला उठते हैं आप? जानें पॉजिटिव रहने के 7 तरीके जो ऐसे समय आएंगे काम
टॉप स्टोरीज़
2. स्ट्रेचिंग करना (Streching)
स्ट्रेचिंग करने से बॉडी फ्लेक्सिबल बनती है। स्ट्रेचिंग आपकी दिनभर की थकावट और काम करकर बनी स्टिफनेस को दूर करकर शरीर को आरामदायक अवस्था में लाती है। स्ट्रेचिंग करने से शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा रहता है, जिससे मसल्स की टेंशन रिलीज होती है। स्ट्रेचिंग करने से आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होने के साथ ही नींद अच्छी आती है। स्ट्रेचिंग के कुछ पोज करने मात्र से ही आपकी शरीर को आराम मिलता है।
3. वॉक करना और आखों को ठंडे पानी से धोना (Walking and Splashing Cold water on Eyes)
वॉकिंग करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन सुचारू और ज्वॉइंट्स भी हेल्दी रहते हैं। वॉकिंग करने से शरीर और दिमाग रिलैक्स होते हैं। वॉकिंग करने से शरीर में एंजाइटी और स्ट्रेस कम करने वाले हार्मोन्स रिलीज होते हैं। शोध में पाया गया है कि 10 मिनट की वॉक आपके शरीर और दिमाग की थकान को शांत करने के लिए काफी है। आंखों की थकान भी आपके शरीर और मन को अशांत कर सकती है। इसलिए आखों पर ठंडे पानी के छीटे मारने जरूरी होते हैं। आंखों पर ठंडे पानी के छीटे मारने से आंखों तक ठंडक पहुंचती हैं। इससे आंखों के आस-पास की मसल्स रिलैक्स होने के साथ ही दिमाग की थकान भी कम हो जाती है। इसलिए शरीर को रीचार्ज करने के लिए कुछ समय के अंतराल के बाद आंखों को ठंडे पानी से धोएं।
इसे भी पढ़ें - किसी को दुख या परेशानी में सांत्वना देते समय हमेशा ध्यान रखें ये 6 बातें, जानें उससे क्या कहें और क्या न कहें
4. दोस्तों और रिश्तेदारों से बात शेयर करें (Sharing with Friends and Relatives)
अंग्रेजी में एक कहावत है शेयरिंग इज केयरिंग (Sharing is Caring)। यह कहावत असल जिंदगी में भी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बिलकुल सटीक बैठती है। दोस्तों और रिश्तेदारों से मन में दबी बात साझा करने से स्ट्रेस लेवल कम होता है और मन हल्का होता है। इससे इमोश्नल हेल्थ पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। मन में दबी बातें अगर अनकही रह जाएं तो यह डिप्रेशन में भी बदल सकता है। इसलिए अगर आपको कोई बात लगातार परेशान कर रही है तो आप इसे अपने दोस्तों से जरूर शेयर करें। इससे आपका मन काफी हल्का हो जाएगा।
5. मेडिटेशन (Meditation)
मेडिटेशन के अनगिनत फायदे हैं। शरीर और दिमाग की थकान मिटाने के लिए मेडिटेशन करना एक बहुत आसान और बेहतरीन तरीका है। पुराने समय से ही मेडिटेशन को काफी कारगर माना गया है। इसपर हुए एक शोध की मानें तो मेडिटेशन आपके ब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिज्म (Meditation lowers Blood Pressure and Metabolism) का कम कर आपकी हार्ट बीट को सामान्य करती है, जिससे आपका शरीर और मन दोनों शांत होते हैं। स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए 10 मिनट अकेले में बैठकर गहरी सासें लें। इससे आपका फोकस भी बेहतर होता है और शरीर की थकान चुटकियों में मिट सकती है।
शरीर और मन को शांत करने के लिए इस लेख में दी गई सभी टिप्स बेहद प्रभावशाली हैं। आप इन्हें आजमाकर अपनी शारीरिक और मानसिक थकान को चुटकिटयों में दूर कर सकते हैं।
Read more Articles on Body and Mind in Hindi