काम काज में व्यस्तता के कारण लोग अक्सर अपने खान-पान की ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे पाते। अगर हम कहें कि, इस आदत के चलते हम अपनी हेल्थ से कहीं ना कहीं कम्प्रोमाइज कर रहे हैं। तो ये बात सही है। ज्यादा काम और घंटों की थकान के बाद अपनी देखभाल करना बेहद जरूरी है। पर कई बार समय की कमी के चलते हेल्दी खाना बनाने का टाइम नहीं निकाल पाते। ऐसी स्थिति में चलते फिरते आहार की योजना आपके काम आएगी। इसलिए आज हम आपको नाश्ते से लेकर रात के खाने तक के लिए फटाफट और कुछ हेल्दी खाना बनाने के टिप्स बता रहे हैं। इन टिप्स की खास बात ये है कि आप इसे आसानी से फॉलो कर लेंगे और ये आपको लंबे समय तक के लिए हेल्दी भी रखेगा।
1. नाश्ता
फलों के साथ ओट्स का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा माना जाता है। कहा जाता है नाश्ता एक राजा की तरह होना चाहिए। लेकिन इसे लागू करना मुश्किल हो जाता है। व्यस्त शिड्यूल के बीच एक हेल्दी नाश्ते को शामिल करने के और भी विकल्प हैं। जिसमें से एक है ओवरनाइट फ्रूटी ओट्स। इसमें कैलोरी भरपूर मात्रा में होती है। इससे आपकी एक अच्छी और फ्रेश सुबह की शुरुआत होगी।
तैयार करना आसान-
ओट्स में दही और नारियल का दूध मिलाएं। मौसमी फलों का तालमेल इस डिश की असली जान होता है। इसे रातभर के लिए फ्रिज में रख दें, और सुबह चलते फिरते इस नाश्ते का लुत्फ़ उठाएं।
इसे भी पढ़ें : महुआ दूध खाने के फायदे: दूध में महुआ उबालकर खाने से दूर हो सकती हैं पुरुषों की कई समस्याएं, जानें 8 फायदे
टॉप स्टोरीज़
2. लंच
काफी लोग हैं, जो काम के चक्कर में दोपहर का लंच छोड़ देते हैं। इससे एनर्जी की कमी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रेक लंबा हो जाता है। इससे कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए सब्जियों की खिचड़ी जो कि झटपट तरीके से तैयार हो जाती है, ये आपका अच्छा लंच बन सकती है।
तैयार करना आसान- खाना स्किप करने से वजन आसानी से बढने लगता है। एक पावर पैक लंच के लिए ब्राउन राईस से बनी खिचड़ी बढ़िया विकल्प है। इसमें मौसमी सब्जियों को डालें। प्रोटीन, कार्ब्स और विटामिन से भरपूर ये खिचड़ी आपको उर्जा देगी। कुकर में कुछ सीटी और हल्के मसालों के साथ इसे झटपट तैयार करें।
3. शाम का नाश्ता
पूरे दिन की कड़ी मेहनत के बाद हमें कैलोरी की जरूरत होती है। आपको बस मसाला मेथी वाले खाखरे के साथ ग्रीन टी की जरूरत है। इससे आपकी छोटी-मोटी भूख खत्म होगी।
इसे भी पढ़ें : हरी मटर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें ज्यादा मटर खाने के कुछ नुकसान
4. डिनर
कई लोग हैं जो रात तक अपने काम में व्यस्त रहते हैं। एक लम्बे और बेहद थकाऊ दिन के बाद एक ऐसी मील की जरूरत होती है, जिसे तैयार करने में ज्यादा मेहनत की जरूरत न हो। हमें आसानी से तैयार किये जाने वाले एक संतुलित आहार की जरूरत होती है। आप ब्राउन ब्रेड के साथ एक वेजिटेबल सैंडविच तैयार कर सकते हैं। खाने में टेस्टी ना लगे तो चटनी खाइए। बाद में दही बची कुची सारी कसर पूरी कर देगा।
माना की समय की कमी के चलते खाना स्किप हो जाता है, लेकिन ये काफी खराब बात है। आप इस विषय में किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं। एक अच्छा विशेषज्ञ आपको आसान और पोषक से भरपूर डाइट के बारे में अच्छी सलाह दे सकता है। एक अच्छी और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए किसी भी तरह के शार्टकट की जरूरत नहीं होती। अपनी हेल्थ का ख्याल आप से बेहतर कोई भी नहीं रख सकता।
all images credit: freepik