
आपने लोगों के मुंह से सुना होगा कि खिचड़ी मरीजों का खाना होती है जबिक ऐसा नहीं है क्योंकि इसे बीमार के साथ-साथ स्वस्थ व्यक्ति भी बड़े चाव से खाता है। भूख लगने या फिर पेट खराब होने की स्थिति में झटपट से बनने वाली ये खिचड़ी हमारी सेहत के लिए बहुत फा
देश के लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है खिचड़ी, जिसमें शौकिया तौर पर लोग दाल और भिन्न प्रकार की सब्जियों का प्रयोग करते हैं। वैसे तो खिचड़ी में ज्यादा मसालों का प्रयोग नहीं किया जाता लेकिन अक्सर लोग इसमें अपने स्वाद और जरूरतों के मुताबिक मसाले और अन्य चीजों को मिलाते हैं। भूख लगने या फिर पेट खराब होने की स्थिति में झटपट से बनने वाली ये खिचड़ी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। अक्सर आपने लोगों के मुंह से सुना होगा कि खिचड़ी मरीजों का खाना होती है जबिक ऐसा नहीं है क्योंकि इसे बीमार के साथ-साथ स्वस्थ व्यक्ति भी बड़े चाव से खाता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि खिचड़ी के ऐसे क्या स्वास्थ्य लाभ हैं तो हम आपको इसके 6 ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी सेहत और मूड को दुरुस्त रख सकते हैं।
खिचड़ी खाने के 5 फायदे
वात्त, पित्त और कफ दूष करती है खिचड़ी
इस बारे में शायद ही बेहद कम लोग जानते होंगे कि खिचड़ी आयुर्वेदिक डाइट का एक बेहद ही जरूरी हिस्सा है। नियमित रूप से खिचड़ी का सेवन व्यक्ति में वात्त, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं खिचड़ी शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ हमारे शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ाने और इम्युनिटी को सुधारने में भी मदद करती है।
इसे भी पढ़ेंः रातभर पानी में भिगोकर खाएं ये खाएं 5 फूड, शरीर होगा तंदरुस्त और कई बीमारियों से रहेंगे दूर
ऊर्जा और पोषण देती खिचड़ी
दाल, चावल, सब्जियों और विभिन्न मसालों से तैयार खिचड़ी जितनी देखने में स्वादिष्ट लगती है उतनी ही ये पोषण से भरपूर होती है। खिचड़ी में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को ऊर्जा और पोषण देने का काम करते हैं। नियमित रूप से खिचड़ी का सेवन आपके शरीर को सभी प्रकार के पोषक तत्व देने का काम करता है।
आंत और पेट के लिए फायदेमंद
खिचड़ी में आमतौर पर ज्यादा मसालों का प्रयोग नहीं किया जाता, यही कारण है कि खिचड़ी हमेशा से एक हेल्दी फूड मानी जाती रही है। आयुर्वेद में खिचड़ी को हमारी आंत और पेट के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। खिचड़ी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करती है, जिसके कारण हमारा पेट सही रहता है और हम बीमारियों की चपेट में नहीं आते।
इसे भी पढ़ेंः जीवनभर रहना है स्वस्थ तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 बीज, हड्डियां भी होंगी मजबूत
कब्ज की समस्या को दूर करती खिचड़ी
गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को कब्ज या अपच की स्थिति रहती है। यही नहीं अक्सर बाजार से कुछ ज्यादा खा लेने पर भी लोगों के पेट में यह समस्या रहने लगती है। अगर आप ऐसी ही किसी स्थिति से परेशान हैं तो खिचड़ी खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। खिचड़ी खाने के बाद पेट में भारीपन नहीं रहता और खाना जल्दी पच जाता है।
मूड ठीक करने में लाभकारी खिचड़ी
अक्सर कामकाजी पुरुष व महिलाएं काम के बाद खाना बनाने से कतराते हैं और जल्दबाजी में बाजार से कुछ भी खा लेते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो ऐसा करते हैं या आपके पास खाना बनाने का समय और मूड नहीं है तो खिचड़ी सबसे आसान तरीका है। यह जल्दी तो बन ही जाती है साथ ही स्वादिष्ट भी होती है। इसमें आप अपने मनमुताबिक दाल, मूंगफली और अन्य सामग्री भी डाल सकते हैं।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।