योगासन के दौरान खिंचाव, मोच या चोट (इंजरी) से बचने के लिए 9 जरूरी टिप्स

Yoga Injury : योगा के दौरान चोट या मोच आना बेहद सामान्य है, लेकिन अगर कुछ जरूर बातों पर गौर किया जाए और सही तरीके से योगासन किए जाए, तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
योगासन के दौरान खिंचाव, मोच या चोट (इंजरी) से बचने के लिए 9 जरूरी टिप्स

क्या आप घर पर योगा करते हैं? कोरोना वायरस ने सभी लोगों के बीच योगा का महत्व बढ़ा दिया है। आजकल ज्यादातर लोग अपने घर पर ही योगा या व्यायाम कर रहे हैं। योगा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर योगा को सही तरीके से किया जाए, तो इससे स्वास्थ्य को अनगिनत फायदे मिलते हैं। लेकिन इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही कई समस्याएं खड़ी कर सकता है। योगा मांसपेशियों में खिंचाव, मोच या चोट का कारण भी बन सकता है। इसलिए योगा करते हुए आपको हमेशा कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। जानें योगा इंजरी से बचने के आसान से टिप्स (Tips to Avoid Yoga Injuries)-  

1. वॉर्मअप (Warm Up)

योगा इंजरी से बचने के लिए आपको कोई भी योगासन करने से पहले वॉर्मअप जरूर करना चाहिए। वॉर्मअप टाइट मसल्स को लूज करने में मदद करता है और हमें आगे के योगासनों के लिए तैयार करता है। इससे शरीर खुलता है और मांसपेशियों लचीली बनती हैं। योगा करने से पहले आपको 10 मिनट सूक्ष्म व्यायाम या वॉर्मअप जरूर करना चाहिए। इससे आप सभी तरह से मोच से अपना बचाव कर सकते हैं। आप चाहें तो स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं।

yoga injury

2. आसन योगासन से शुरू करें (Start With Simple Yoga Asanas)

वॉर्मअप करने के बाद आपको अचानक से हैवी या मुश्किल योगासन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसके लिए आपका शरीर तैयार नहीं हुआ होता है। ऐसे में आपको वॉर्मअप के बाद पहले कुछ आसन योगासन करने चाहिए, इसके बाद मुश्किल या कठिन योगासन कर सकते हैं। मुश्किल योगासनों से शुरुआत करने पर चोट लगने का डर रहता है। साथ ही इससे मांसपेशियों में दर्द भी हो सकता है।  

3. खाली पेट करें योगासन (Yoga in Empty Stomach)

योगा हमेशा खाली पेट ही करना चाहिए। योगा के पूरे फायदे तभी मिल पाते हैं, जब इसे रोज सुबह या फिर शाम को खाली पेट किया जाता है। योगा करने से पहले आपको 3-4 घंटे तक कुछ नहीं खाना चाहिए। खाना खाने के बाद योगा करने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। लेकिन इस दौरान आप पानी का सेवन कर सकते हैं। योगा करने से पहले पानी पी सकते हैं, लेकिन योगा के दौरान पानी पीने से बचें।

इसे भी पढ़ें - सुबह उठकर शरीर में रहती है अकड़न, रोजाना करें ये 3 योगासन

4. ब्रेक लेकर करें योगा (Take Break During Yoga)

एक योगासन को आप 4-5 मिनट का समय दे सकते हैं। अगर आप आधे घंटे या एक घंटे योगा कर रहे हैं, तो हर योगासन के बाद आपको 30 सेकेंड का ब्रेक जरूर लेना चाहिए। इस दौरान आपको दूसरे योगासन के लिए तैयार होना चाहिए। आराम-आराम से योगा करने से कभी भी चोटिल होने का खतरा नहीं रहता है। साथ ही ब्रेक लेने से आपकी मांसपेशियों को भी आराम मिलता है, जिससे उनमें थकान या दर्द महसूस नहीं होता है। आपको कभी भी जल्दबाजी में योगासन नहीं करना चाहिए। योगा को हमेशा आराम से और शांत माहौल में किया जाता है।

yoga Injury

5. योगा के दौरान सांसों पर ध्यान दें 

योगा और सांस एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। योगा के दौरान सांसों पर बहुत महत्व होता है। इसलिए आपको घर पर योगा करते समय अपनी सांसों पर भी बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। सांसों पर ध्यान देने से आपको मानसिक और शारीरिक दोनों फायदे मिलते हैं। अगर गलत तरीके से सांस ली और छोड़ी जाती है, तो इससे नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट के द्वारा बताए गए तरीकों से ही आपको सांस लेनी चाहिए। कोई भी योगासन करते हुए सांस लेने के साथ ही सांस छोड़ना भी जरूरी होता है।

6. बीमार होने पर न करें योगासन (Avoid Yoga in Sick)

अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपको योगासन को करने से बचना चाहिए। कोई भी योगासन स्वस्थ रहने पर ही किया जाना चाहिए। बीमार होने पर हम पहले से ही परेशान होते हैं, ऐसे में अगर योगा किया जाएगा तो परेशान बढ़ भी सकती है। आप चाहें तो बीमार होने पर हल्के योगा, प्राणायाम कर सकते हैं। लेकिन इन्हें धीरे-धीरे करें। अपने अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें - रोजाना योग करने से शरीर, मन और मस्तिष्क को मिलते हैं ये 6 फायदे

7. सर्जरी होने पर न करें योगासन (Avoid Yoga After Surgery)

अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और अब आपका ऑपरेशन या सर्जरी हुई है, तो आपको कभी भी योगासन नहीं करने चाहिए। सर्जरी के बाद आपको कुछ समय तक सिर्फ आराम करने की सलाज दी जाती है। कुछ महीनों या सालों बाद जब आप सही महसूस करते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह और देखरेख में हल्के योगासन से शुरुआत कर सकते हैं। 

yoga Injury

8. मांसपेशियों में दर्द होने पर योगासन न करें (Avoid Yoga in Muscle Pain)

अगर आपको शरीर के शरीर भी हिस्से पर दर्द हो, तो योगासन बिल्कुल न करें। क्योंकि दर्द में योगा करने से समस्या बढ़ सकती है। पैरों, हाथों, पीठ, पेट की मासंपेशियों में दर्द होने पर भूलकर भी योगासन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अगर कमर में दर्द हो, तो झुकने वाले आसन करने से बचें। घुटनों में दर्द होने पर घुटनों के बल बैठने वाले योगासन करने से बचना चाहिए। अगर दर्द कम हो तो एक्सपर्ट की सलाह पर योगा कर सकते हैं।

9. योगासन के दौरान न पिएं पानी (Avoid Water in During Yoga Asanas)

आप योगा करने से 15-20 मिनट पहले पानी पी सकते हैं। लेकिन योगासन के दौरान पानी पीने से आपको बचना चाहिए। साथ ही योगा करने के तुरंत बाद भी ठंडा पानी पीने से बचें। इसके अलावा आपको योग करते ही नहाना भी नहीं चाहिए। क्योंकि योगा करने के बाद शरीर का तापमान बढ़ा होता है, अगर ऐसे में ठंडे पानी से नहा लिया जाए तो खांसी-जुकाम और बुखार हो सकता है। योगा करने के एक घंटे बाद आप नहा सकते हैं। 

आपको कोई भी योगासन हमेशा एक्सपर्ट की सलाह और देखरेख में ही करना चाहिए। शरीर में किसी भी तरह की समस्या होने पर कुछ दिनों के लिए इसे करना छोड़ दें। ठीक होने पर बाद आप एक्सपर्ट की सलाह पर दोबारा से योग शुरू कर सकते हैं। योगा के दौरान लगने वाले चोटों से बचने के लिए आपको हमेशा हल्के या आसान योगासनों से शुरुआत करनी चाहिए। 

Read More Articles on Yoga in Hindi

Read Next

सुबह उठकर शरीर में रहती है अकड़न, रोजाना करें ये 3 योगासन

Disclaimer