बॉयफ्रेंड के दिल की बात जानने के टिप्‍स

आप कोशिश तो करती हैं, लेकिन समझ नहीं पातीं कि आखिर आपका साथी चाहता क्‍या है। क्‍या चल रहा है उसके दिल में। आपकी ऐसी ही उलझनों को सुलझाने में हम कर सकते हैं आपकी मदद।
  • SHARE
  • FOLLOW
बॉयफ्रेंड के दिल की बात जानने के टिप्‍स

कहते हैं कि किसी लड़की के दिल में क्‍या चल रहा है यह जानना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन लड़कों की सोच के बारे में क्‍या खयाल है। लड़कियां भी अक्‍सर इस बात को लेकर दुविधा में रहती हैं कि आखिर उनके साथी की सोच क्‍या है। वो किस बात को लेकर परेशान है या फिर आज उसका दिल क्‍यों उदास है। तो, चलिए आपकी उलझन को सुलझाने में हम थोड़ी मदद किये देते हैं। पढि़ए ये टिप्‍स और जानिए कि आखिर आपका साथी क्‍या सोचता है।

 

लड़कियों के लिए लड़कों को समझने के लिए सिर्फ अनुभव की नही बल्कि उससे भी ज्‍यादा समझने की आवश्यकता हो सकती है। यहां तक कि लड़कियों को लगता हैं कि ज्‍यादा लड़कों के साथ डेंटिग, उनकी मदद करेगा लड़कों को बेहतर समझने के लिए लेकिन ऐसा नही है। वास्तव में किसी भी लड़के को जानने के लिए आपको उसके साथ चीजों को इंजॉय करना, बातचीत करना और चीजों को वैसे ही समझने की कोशिश करनी होगी जैसे कि वह सोचता हैं।

 

अपने बॉयफ्रेंड के मन को समझें

अक्‍सर ऐसा माना जाता है कि जब विपरीत सेक्स की बात आती है तो बहुत से लड़के और लड़कियां कई चीजों के बारे में एक जैसा सोचते है लेकिन कई जगह मतभेद भी होता हैं। कोई भी आकर्षण व्यक्तित्व का लड़का किसी भी लड़की को आसानी से प्रभावित कर सकता हैं। लेकिन लड़कों के साथ ऐसा नही होता है चाहे वह लड़की को पहली नजर में पसन्‍द कर लें लेकिन वह यह बात आसानी से नही बताते है।

 

बॉयफ्रेंड की सोच के बारें में टिप्‍स  

हम आपको कुछ टिप्‍स के बारें में बता रहे है। इन तथ्यों और सुझावों का उपयोग आप अपने आप को और अधिक दिलकश बनाने के लिए करके देखो, यह आपको निश्चित रूप से बॉयफ्रेंड को प्रभावित करने और बॉयफ्रेंड द्धारा आपको अधिक चाहने में मदद करेंगे। तो आइए अपने बॉयफ्रेंड की सोच के बारें में जानने के लिए इन तथ्यों को समझे।  

 

 


1 फ़्लर्ट

लड़कों को आसानी से बुरा लग जाता हैं जब उनकी गर्लफ्रेंड उनके सामने किसी और लड़के के साथ फ़्लर्ट करती हैं।

 

2 टॉप ऑफ द वर्ल्‍ड

एक लड़का उस समय अपने को टॉप ऑफ द वर्ल्‍ड महसूस करता है। जब उसकी गर्लफ्रेंड अन्य लड़कों को नजरअंदाज करके उससे चिपटने लगती हैं। जबकि उस समय अन्‍य लड़के उसकी ओर आकर्षित हो रहे होते हैं।


3 भाग्यशाली

लड़के अपने आपको भाग्यशाली महसूस करते हैं जब इतने सारे अन्य लड़के आपको पसंद करते है और आप उन्‍हें पसंद करती है ऐसे में वह आपको और अधिक प्यार करने लगते हैं।



4 शारीरिक उपस्थिति

लड़के पहली ही नजर में एक लड़की की शारीरिक उपस्थिति द्वारा आकर्षित हो जाते हैं।



5 भावनाएं

लड़के भी अपनी भावनाओं के बारे में बात करना चाहते हैं। सिर्फ इसलिए कि वे दिल की बातचीत करने के लिए आरंभ नहीं करते है इसका मतलब यह नहीं है कि वे इसके बारे में बात करना पसंद नहीं करते।

 

6 कल्पना

यह हर लड़के की यह वांछित कल्पना होती हैं कि कम से कम जिन्‍दगी में एक बार वह एक साथ कई लड़कियों से घिरा हो।


7 अश्लील चीजें

लड़के बहुत कम उम्र से अश्लील चीजों की ओर आकर्षित हो जाते है। वे लड़की की शारीरिक रचना के बारे में सब कुछ जानने के लिए उत्सुक रहते है और उनकी यह उत्सुकता हमेशा ही बनी रहती हैं। भले ही वह किसी सुन्‍दर सी लड़की के साथ दीर्घकालिक संबंध में भी हो।


8 प्रशंसा

लड़के प्रशंसा पसंद करते है। वह अपने दोस्तों से अक्सर तारीफ सुन कर उतने प्रसन्‍न नही होते जितना की एक लड़की द्वारा अपनी तारीफ सुन कर होते हैं, वह यह तारीफ कभी नहीं भूलते।



9 संभोग पसंद

लड़कों को संभोग पसंद होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे हमेशा इसके लिए तैयार रहते हैं।


10 नफरत

लड़के मदद लेने से नफरत करते है, और किसी भी प्रकार की मदद लेने से तब तक बचते है जब तक उन्हें लगता है कि वे इसे खुद से नहीं कर सकते।


11 शक्तिशाली

लड़के उस समय अपने आपको शक्तिशाली महसूस करते है, जब वह लड़की को पूरा संभोग सुख देते हैं। बेहतर संभोग सुख देने पर वह खुद पर गर्व महसूस करते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड की अधिक तारीफ करते हैं।


12 गर्लफ्रेंड से प्यार

लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार करते है लेकिन यह बात वह अक्सर नहीं कहतें। लड़के हमेशा अपनी भावनाओं के बारे में मुखर नहीं होते हैं। लेकिन वह उस समय और अधिक सहज महसूस करता है जब वह अपनी गर्लफ्रेंड को जतलाते है कि वह आपसे अपने शब्दों से अधिक अपने कार्यों के माध्यम से प्यार करते हैं।


13 प्रतिस्पर्धी

लड़के बहुत प्रतिस्पर्धी होते हैं और प्रदर्शन की चिंता से ग्रस्‍त रहते हैं। वे हार स्वीकार करना नही चाहते, यह हार खेल में हो या बिस्तर में।

14 जरूरतें

लड़कों को जब उनकी मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक जरूरतों के समय अपनी गर्लफ्रेंड लम्‍बी अवधि तक नही मिलती तो वह भटक जाते है और अन्‍य गर्लफ्रेंड बना लेते हैं।  

15 दिल का रास्ता

एक कहावत है जो आपने भी सुनी होगी जो वाक्‍य में सच भी है कि आदमी के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है। आप भी जानें अच्छी तरह से खाना बनाना, और ऐसा खाना बनाए कि भोजन के अंत में आपका बॉयफ्रेंड आप पर फिदा हो जाए।

आप इन टिप्‍स को अपनाकर लड़कों के बारे में जान सकती हैं और साथ ही आप अपने खुद के रिश्तों में इन युक्तियों का उपयोग कर सकती हैं। इन टिप्‍स द्धारा आपका बॉयफ्रेंड निश्चित रूप से आपको और अधिक पसंद करेंगा।

 

Image Source - Getty

Read MOre Articles on Dating Tips in Hindi.

Read Next

एक-दूसरे की समझ को बेहतर बनाते हैं ये साइकोलॉजिक फैक्‍ट्स

Disclaimer