इस कारण जल्‍दी बूढ़ी हो जाती है महिलाएं

अगर आप अधेड़ उम्र की महिला है और एक्‍सरसाइज करना पसंद नहीं करती है तो सावधान हो जाएं क्‍योंकि एक नए अध्‍ययन के अनुसार एक्‍सरसाइज नहीं करने वाली महिलाएं तेजी से बूढ़ी होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इस कारण जल्‍दी बूढ़ी हो जाती है महिलाएं


अगर आप अधेड़ उम्र की महिला है और एक्‍सरसाइज करना पसंद नहीं करती है तो सावधान हो जाएं क्‍योंकि एक नए अध्‍ययन के अनुसार एक्‍सरसाइज नहीं करने वाली महिलाएं तेजी से बूढ़ी होती है। यह शोध 64 और 95 वर्ष की 1500 महिलाओं पर किया गया और पाया कि जिसके बाद शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर आराम-तलब जीवनशैली है तो कोशिकाएं तेजी से बूढ़ी होती हैं। वास्तविक उम्र हमेशा जैविक उम्र के बराबर नहीं होती।

sleeping in hindi
जो महिलाएं दिन में 10 घंटे से ज्यादा समय तक कम शारीरिक मेहनत वाला कामकाज करती हैं उनकी कोशिकाएं जैविक रूप से आठ साल ज्यादा बूढ़ी हो जाती हैं। अमेरिका में सेन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने एक शोध में यह बात कही है।

शोध में पाया कि ऐसी महिलाएं जो प्रतिदिन 40 मिनट से कम समय तक हल्की से भारी शारीरिक मेहनत का काम करती हैं उनके शरीर में टेलोमीरिज छोटे होते हैं। टेलोमीरिज गुणसूत्रों को नष्ट होने से बचाने वाले डीएनए स्ट्रेंड्स के अंतिम हिस्सों पर लगे छोटे-छोटे कैप होते हैं। उम्र बढ़ने के साथ ये तेजी से और छोटे होते जाते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है ये टेलोमीरिज प्राकृतिक रूप से छोटे और नाजुक होते जाते हैं लेकिन स्वास्थ्य और जीवनशैली जैसे कि मोटापा और धूम्रपान से यह प्रक्रिया और तेज हो जाती है।

शोध टीम के प्रमुख शादाब के अनुसार, शोध में हमने पाया कि जो महिलाएं ज्यादा समय तक बैठी रहती हैं लेकिन अगर वह रोज कम से कम 30 मिनट तक एक्‍सरसाइज करती हैं तो उनके टेलोमीरिज छोटे नहीं होते।

News Source : Time

Image Source : Getty

Read More Health News in Hindi

Read Next

तली-भुनी ब्रेड और आलू देते हैं कैंसर को न्‍यौता

Disclaimer