मां की इस आदत का पड़ता है बच्चे की सेहत पर बुरा असर!

प्रेग्नेंसी नारी जीवन की ऐसी अवस्था है जिसमें एक महिला को जितना ध्यान अपने खानपान पर देना होता है उतना ही अपने सौंदर्य पर भी देना पड़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मां की इस आदत का पड़ता है बच्चे की सेहत पर बुरा असर!

जिस तरह से एक आम महिला और एक गर्भवती महिला की संरचना में काफी अंतर होता है। ठीक उसी तरह एक ​महिला के गर्भवती होते ही उसका लाइफस्टाल भी अन्य महिलाओं से अलग हो जाता है। लेकिन कई बार महिलाएं इसे जल्दी से स्वीकार करने से परहेज करती हैं और अपनी मस्ती में रहती हैं। उन महिलाओं को शायद इस बात की जानकारी नहीं होती है कि उनकी इस हरकत का सीधा असर उनके शिशु पर पड़ रहा है। क्या आप जानते हैं हम यहां गर्भवती की किस हरकत की बात नहीं कर रहे हैं? आइए हम आपको बताते हैं कि गर्भावस्था के चलते ​महिलाओं की किस हरकत का सीधा असर उनके बच्चों की सेहत पर पड़ता है।

लेबर पेन में इंजेक्शन का प्रयोग है बेहद घातक, जानिए क्यों

pregnancy

गर्भावस्था में सौंदर्य पर दें ध्यान

प्रेग्नेंसी नारी जीवन की ऐसी अवस्था है जिसमें एक महिला को जितना ध्यान अपने खानपान पर देना होता है उतना ही अपने सौंदर्य पर भी देना पड़ता है। आपने देखा होगा कि प्रेग्नेंसी के चलते कुछ महिलाओं के चहरे पर छाईयां आना, चेहरा मुर्झाना, बाल झड़ना और आंखों के नीचे काले घेरे आना जैसे लक्षण जैसे देखें जाते हैं। वहीं, कुछ महिलाओं के चेहरे पर एक अलग सा निखार और चमक देखने को मिलती है। हालांकि ये सब चीजें हमारे खानपान और लाइफस्टाइल से संबंधित हैं। क्या आप ये जानते हैं कि इन सब लक्षणों का सीधा असर हमारे शिशु के चेहरे और स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है?

गर्भावस्था में उल्टियों से ऐसे निपटें

सादा जीवन-उच्च विचार

जी हां, बिल्कुल सही सुन रहे हैं आप! गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को मेकअप से पूरी तरह परहेज रखना चाहिए। आप ​अगर रोजाना अपने चेहरे पर क्रीम रगडेंगी तो इसका असर आपके शिशु की स्किन पर भी पड़ेगा। यदि आप अपनी आंखों में तरह-तरह के केमिकल प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करेंगी तो हो सकता है आपके शिशु की आंखों में कुछ कमी रह जाएं। इसी तरह से अन्य मेकअप भी आपके शिशु को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि प्रेग्नेंसी के दौरान आप 'सादा जीवन-उच्च विचार' की प्रणाली को अपनाएं। मेकअप प्रॉडक्ट को पूरी तरह अवाइड करें और अपना खानपान अच्छा रखें। नियमित योग और व्यायाम को प्राथमिकता दें।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image source- Getty

Read more articles on pregnancy in hindi

Read Next

जानें प्रेगनेंसी में आम का सेवन करना चाहिए या नहीं

Disclaimer

TAGS